IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबल

IPL 2024 Point Table News

IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबल
Delhi CapitalsIPL 2024 Updated Purple CapIPL 2024 Updated Orange Cap
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 63%

IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण

कुलदीप यादव के 20 रन पर तीन के बाद फ्रेजर मैकगर्क के शानदार अर्द्धशतक के दम पर यहां आईपीएल के 26वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से आसानी से हरा दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाये. जबाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 170 रन का स्कोर किया. ट्रिस्टन स्टब्स ने अरशद खान की 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया. दिल्ली की यह छह मैचों में दूसरी जीत है. हालांकि, इस जीत के बाद दिल्ली अंक तालिका में ज्यादा ऊपर नहीं आई है और वो प्वाइंट्स टेबल में नौंवे स्थान पर है. दूसरी तरफ लखनऊ की यह पांच मैचों में दूसरी हार है और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं राजस्थान पांच मैचों में से चार जीतकर आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है.दिल्ली की इस जीत ने कई टीमों का समीकरण बदल दिया है. आरसीबी अब अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान आ गई है. जबकि लखनऊ की हार के बाद अब पांच टीमों के छह अंक है.बात अगर ऑरेंज कैप की करें तो यह अभी भी विराट कोहली के पास हैं, जिन्होंने छह मैचों की छह पारियों में 79.75 की औसत और 141.77 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में रियान पराग दूसरे स्थान पर है. रियान पराग ने पांच मैचों में 87.00 की औसत और 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. जबकि लखनऊ के खिलाफ 41 रनों की पारी खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए हैं. ऋषभ पंत ने छह मैचों में 32.33 की औसत और 157.72 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स लिस्ट में 189 रनों के साथ सातवें स्थान पर है. जबकि लखनऊ के निकोलस पूरन 178 रनों के साथ नौंवे स्थान पर है. वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं. जबकि चहल ने भी 10 विकेट हासिल किए हैं और वो दूसरे स्थान पर है. वहीं दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद के नाम छह मैचों की छह पारियों में 9 विकेट हैं और वो टॉप पांच में चौथे स्थान पर है. लखनऊ के गेंदबाज यश ठाकुर ने चार मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं और वो लिस्ट में नौंवे स्थान पर है. बात अगर मैच की करें तो लखनऊ से मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 41 रन की धुआंधार पारी खेली और मैकगर्क के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 77 रन की सबसे साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी. दिल्ली के लिए ओपनर पृथ्वी शॉ ने 22 गेंद में 32 रन बनाए. लखनऊ की ओर से रवि बिष्णोई ने पंत और शॉ का विकेट लिया. मैकगर्क को अर्शद खान ने नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया. यश ठाकुर के खाने में डेविड वार्नर का विकेट आया. इससे पहले दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. कुलदीप यादव ने अपने कोटे के चार ओवरों में मात्र 20 रन देकर लखनऊ के टॉप-5 में से तीन खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मार्कस स्टॉयनिस को एक गलत स्वीप शॉट खेलने के लिए विवश किया. गेंद हवा में काफी ऊपर उठ गई और ईशांत शर्मा ने आसान कैच लपका. इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन को गोल्डेन डक पर बोल्ड करके पैवेलियन की राह दिखाई. केएल राहुल उनका तीसरा शिकार बने और विकेट के पीछे पंत के हाथ में कैच थमा बैठे. एक समय 13 ओवर में 94 रन पर लखनऊ के सात खिलाड़ी आउट हो गये थे. लेकिन इसके बाद आयुस बदोनी और अर्शद खान के बीच 42 गेंद पर 73 रन की अविजित साझेदारी के दम पर टीम 167 रन तक पहुंच सकी. दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने दो और ईशांत शर्मा तथा मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए. यह भी पढ़ें: IPL 2024:"खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी..." ऋषभ पंत ने जीत के बाद गेंदबाजों पर दिया बड़ा बयान Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comयह भी पढ़ें: IPL 2024:"टी20 विश्व कप के लिए ..." संगकारा ने टीम इंडिया में रियान पराग की जगह को लेकर दिया बड़ा बयान Delhi CapitalsIndian Premier League 2024Cricketटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Delhi Capitals IPL 2024 Updated Purple Cap IPL 2024 Updated Orange Cap IPL 2024 Delhi Capita S Vs Lucknow Super Giants आईपीएल 2024 पॉइंट टेबल दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 अपडेटेड पर्पल कैप आईपीएल 2024 अपडेटेड ऑरेंज कैप आईपीएल 2024 दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2024, LSG vs DC Match Highlights: पंत और फ्रेसर की पारी से दिल्ली को मिली दूसरी जीत, लखनऊ 6 विकेट से हारालखनऊ को दिल्ली के हाथों 6 विकेट से हार मिली।
Read more »

IPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 RCB Playoffs : क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण...
Read more »

बड़े-बड़ों को चुनाव हरा चुके हैं सहारनपुर के मतदाताबड़े-बड़ों को चुनाव हरा चुके हैं सहारनपुर के मतदातायूपी की मुस्लिम बहुल सहारनपुर सीट से अब तक सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत चुकी है लेकिन 1984 के बाद से उसने जीत का स्वाद नहीं चखा है.
Read more »

बुमराह और सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के दो 'जादूगरों' ने ऐसे बजाई ख़तरे की घंटीबुमराह और सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के दो 'जादूगरों' ने ऐसे बजाई ख़तरे की घंटीमुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और जिस आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, उन्होंने दूसरी टीमों के लिए ख़तरे की घंटी बजा दी.
Read more »

IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबलIPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबलIPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया.आखिरी ओवर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला.
Read more »

IPL 2024: आईपीएल के बीच में दिल्ली कैपिटल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी लौटा अपने देश, पंत की बढ़ी परेशानीआईपीएल 2024 के बीच में दिल्ली का ये खिलाड़ी इंजरी की वजह से स्वदेश वापस लौट गया। ये ऋषभ पंत के लिए बड़ा झटका है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:11:19