चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।
Chennai Super Kings vs Punjab Kings, Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का 49वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.
5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है। पंजाब के लिए विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकीन दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए। बेयरस्टो ने 30 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। वहीं रोसो ने 23 गेंद पर दो छक्के और पांच चौके की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान सैम करन ने नाबाद 27 और शशांक सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवन दुबे ने एक – एक विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने की राह मुश्किल हो गई हैं। चेन्नई ने अबतक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। 10 अंक के साथ टीम अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स के इस जीत के बाद 10 मैच में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर आ गई है और उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद अब भी कायम है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जडेजा ने चेपॉक की सोती पिच को ऐसे जगाया और बनाया आईपीएल का नया रिकॉर्डचेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार की रात को कोलकाता नाइट राइर्स को 7 विकेट से हराकर सीज़न में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.
Read more »
IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस से हुआ यह अपराध, कप्तान हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्मानापंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स 9वें स्थान पर फिसल गई।
Read more »
Video: बड़ा शॉट.. हवा में गेंद, और बाउंड्री के पार; धोनी ने लगाया 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्काLSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया.
Read more »
IPL 2024, CSK vs PBKS Dream11 Prediction: पंजाब-चेन्नई के मैच की फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौकाCSK vs PBKS Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Playing XI: जनसत्ता.कॉम वे पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
CSK vs PBKS Live Score IPL 2024 : चेन्नईकडून रहाणे आणि गायकवाडची दमदार सुरूवातCSK vs PBKS Live Score, IPL 2024 : आयपीएल 2024 च्या 49 व्या सामन्यात चेन्नईच्या होमग्राउंडवर चेन्नई सुपर किंग्स आणि पंजाब किंग्स यांच्यात आज एम ए चिदंबरम स्टेडियममध्ये सामना रंगणार आहे.
Read more »
IPL Live Score 2024, CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने पंजाब को दिया 163 का टारगेट, इस सीजन पहली बार आउट हुए धोनीIPL Live Score 2024, CSK vs PBKS Live Cricket Score Today Match Online, CSK vs PBKS Pitch Report in Hindi (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आज के आईपीएल मैच का लाइव स्कोर): आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का सामना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इस मैच की...
Read more »
