IPL 2025: राजस्थान को लगा दोहरा झटका, बीच सीजन 146 विकेट लेने वाला गेंदबाज हुआ बाहर

Rajasthan Royals News

IPL 2025: राजस्थान को लगा दोहरा झटका, बीच सीजन 146 विकेट लेने वाला गेंदबाज हुआ बाहर
Sandeep Sharma InjuryIpl 2025Rajasthan Royals
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

मुंबई इंडियंस से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम आईपीएल-2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। ये टीम के लिए झटका है लेकिन उसे एक और झटका लग गया है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोट के कारण बाकी बचे सीजन में नहीं खेल पाएगा। राजस्थान को अभी तीन और मैच खेलने...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। हालांकि, अभी उसे कुछ और मैच खेलने हैं, लेकिन इससे पहले ही उसे बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गया है। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अपने स्टार गेंदबाज को खोना राजस्थान के लिए दोहरा झटका है। ये खिलाड़ी है तेज गेंदबाज संदीप शर्मा। संदीप शर्मा को मुंबई के खिलाफ मैच में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में जगह मिली थी। चोट के कारण ही संदीप मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे। उनको ये चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में लगी थी। यह भी पढ़ें- 'अभी भी रनों की भूख', Ajinkya Rahane ने टीम इंडिया में वापसी की जताई इच्‍छा; बताया कैसी है तैयारी उंगली में लगी चोट राजस्थान और गुजरात की टीमें 28 अप्रैल को आमने-सामने हुई थीं। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इसी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में पहला आईपीएल शतक जमाया था और लीग के इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस मैच में संदीप चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली में चोट लगी थी और बाद में पता चला की ये फ्रैक्चर है। मैच की पहली पारी के दौरान संदीप जब गेंदबाजी कर रहे थे तब शुभमन गिल का शॉट रोकने की कोशिश में वह अपनी उंगली चोटिल करा बैठे। फिजियो तुरंत दौड़कर आए और उनका ईलाज किया। संदीप तुरंत बाहर नहीं गए। उन्होंने इसके बाद आठ गेंदें फेंकी और अपना स्पैल पूरा किया। इस चोट ने ही संदीप को बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया है। आईपीएल में साल 2013 से खेलते हुए 137 मैचों में 146 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को डेथ ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में कुल नौ विकेट लिए हैं। राजस्थान ने बयान जारी कर बताया है कि वह बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। राजस्थान की स्थिति राजस्थान ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं जिसमें तीन मैचों में ही उसे जीत मिली है जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह छह अंक लेकर आठवें स्थान पर है। अभी उसे तीन और मैच खेलने हैं। चार मई को राजस्थान का सामना कोलकाता से है। 12 मई को ये टीम चेन्नई में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी। सीजन के अपने आखिरी मैच में राजस्थआन की टीम अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह भी पढे़ं- 'सम्मान कमाया जाता है', राजस्थान रॉयल्स के स्टार रोहित शर्मा के आगे नतमस्‍तक; लोग तलाश रहे यह वीडियो.

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। हालांकि, अभी उसे कुछ और मैच खेलने हैं, लेकिन इससे पहले ही उसे बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गया है। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अपने स्टार गेंदबाज को खोना राजस्थान के लिए दोहरा झटका है। ये खिलाड़ी है तेज गेंदबाज संदीप शर्मा। संदीप शर्मा को मुंबई के खिलाफ मैच में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में जगह मिली थी। चोट के कारण ही संदीप मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे। उनको ये चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में लगी थी। यह भी पढ़ें- 'अभी भी रनों की भूख', Ajinkya Rahane ने टीम इंडिया में वापसी की जताई इच्‍छा; बताया कैसी है तैयारी उंगली में लगी चोट राजस्थान और गुजरात की टीमें 28 अप्रैल को आमने-सामने हुई थीं। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इसी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में पहला आईपीएल शतक जमाया था और लीग के इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस मैच में संदीप चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली में चोट लगी थी और बाद में पता चला की ये फ्रैक्चर है। मैच की पहली पारी के दौरान संदीप जब गेंदबाजी कर रहे थे तब शुभमन गिल का शॉट रोकने की कोशिश में वह अपनी उंगली चोटिल करा बैठे। फिजियो तुरंत दौड़कर आए और उनका ईलाज किया। संदीप तुरंत बाहर नहीं गए। उन्होंने इसके बाद आठ गेंदें फेंकी और अपना स्पैल पूरा किया। इस चोट ने ही संदीप को बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया है। आईपीएल में साल 2013 से खेलते हुए 137 मैचों में 146 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को डेथ ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में कुल नौ विकेट लिए हैं। राजस्थान ने बयान जारी कर बताया है कि वह बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। राजस्थान की स्थिति राजस्थान ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं जिसमें तीन मैचों में ही उसे जीत मिली है जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह छह अंक लेकर आठवें स्थान पर है। अभी उसे तीन और मैच खेलने हैं। चार मई को राजस्थान का सामना कोलकाता से है। 12 मई को ये टीम चेन्नई में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी। सीजन के अपने आखिरी मैच में राजस्थआन की टीम अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह भी पढे़ं- 'सम्मान कमाया जाता है', राजस्थान रॉयल्स के स्टार रोहित शर्मा के आगे नतमस्‍तक; लोग तलाश रहे यह वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sandeep Sharma Injury Ipl 2025 Rajasthan Royals Sandeep Sharma News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025: GT vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाजIPL 2025: GT vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाजIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरआर को बड़ा झटका लगा है. खेल समाचार | IPL
Read more »

अब KKR का पूर्व खिलाड़ी PSL 2025 से हुआ बाहर, कराची किंग्स को लगा बड़ा झटकाअब KKR का पूर्व खिलाड़ी PSL 2025 से हुआ बाहर, कराची किंग्स को लगा बड़ा झटकाKKR: आईपीएल के साथ साथ पाकिस्तान की टी 20 पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत भी 11 अप्रैल से हो चुकी है. सीजन की शुरुआत के साथ ही कराची किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. KKR के एक पूर्व खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL 2025: पंजाब किंग्स को बीच सीजन लगा झटका, तेज गेंदबाज चोट के कारण IPL 2025 से हुआ बाहरIPL 2025: पंजाब किंग्स को बीच सीजन लगा झटका, तेज गेंदबाज चोट के कारण IPL 2025 से हुआ बाहरइस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स को कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच से पहले उसके लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच जेम्स होप्स ने सोमवार को इस बाती की पुष्टि की और बताया कि फर्ग्यूसन का वापस आना नामुमकिन सा...
Read more »

IPL 2025: बीच सीजन बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, सबसे घातक गेंदबाज हुआ रूल्ड आउटIPL 2025: बीच सीजन बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, सबसे घातक गेंदबाज हुआ रूल्ड आउटIPL 2025 में अच्छा खेल दिखा रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को झटका लगा, क्योंकि उनका स्टार पेसर की वापसी मुश्किल हो गई है. खेल समाचार | IPL
Read more »

147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेंट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगे147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेंट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगेIPL 2025: सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव की यादें ताजा हो गईं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की 146.
Read more »

147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगे147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगेIPL 2025: सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव की यादें ताजा हो गईं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की 146.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:56:58