IPL 2025 में अच्छा खेल दिखा रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को झटका लगा, क्योंकि उनका स्टार पेसर की वापसी मुश्किल हो गई है. खेल समाचार | IPL
IPL 2025 : श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इंजरी हुई थी, जिस पर अब फ्रेंचाइजी के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने अपडेट देते हुए बताया है कि अब फर्ग्यूसन का इस सीजन में वापस आना मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि उन्हें सीरियस इंजरी हुई है, जिससे जल्दी उबरना संभव नहीं होगा.
Advertisment बॉलिंग कोच ने दी लॉकी फर्ग्यूसन की फिटनेस पर अपडेट पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने KKR के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले बड़ी अपडेट दी है. उन्होंने बताया है कि, 'लॉकी फर्ग्यूसन अनिश्चित काल के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब टूर्नामेंट के अंत में भी उनके लौटने की काफी कम उम्मीद है. मुझे लगता है कि उन्हें काफी गहरी इंजरी हुई है.' 🚨Big blow for Punjab Kings! #IPL2025 #punjabkings pic.twitter.com/NU7KyhBzIV — Cricbuzz April 14, 2025 लॉकी फर्ग्यूसन का IPL 2025 में प्रदर्शन पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच के दौरान इंजरी हुई. SRH की पारी के 6वें ओवर की दूसरी गेंद के बाद फर्ग्यूसन ने अपनी कमर को पीछे खींचते और अपने बाएं पैर के किनारे को कूल्हे के ठीक पकड़कर दर्द में कराहते देखा गया था. आपको बता दें, पिछले काफी वक्त से फर्ग्यूसन की इंजरी कंसर्न बनी हुई है. इस साल की शुरुआत में ILT20 में खेलते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी झेली थी, जिसके चलते वो न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे. इसके अलावा 2024 के अंत में भी उन्हें पिंडली की चोट लगी थी. फर्ग्यूसन के जाना है पंजाब के लिए झटका लॉकी फर्ग्यूसन की बात करें, तो पंजाब के लिए इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें पांच विकेट लिए हैं और मिडिल ओवरों में टीम की गेंदबाजी योजना में अहम भूमिका निभाई थी. अब उनका रूल्ड आउट होना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि टीम के पास फर्ग्यूसन का कोई डायरेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं है. हालांकि ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई उनकी भूमिका के सबसे करीब माने जा रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि पंजाब फर्ग्यूसन का रिप्लेसमेंट लेती है या नहीं. ये भी पढ़ें: IPL 2025 : इन 3 बल्लेबाजों में है ताकत, तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 175 रन वाला रिकॉर्ड, नंबर-2 पहुंच चुका है बेहद करीब ये भी पढ़ें: IPL 2025: CSK के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, बनाने हैं सिर्फ इतने रन यह भी पढ़ें: PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में किसका पलड़ा है भारी? ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: लखनऊ के खिलाफ चेन्नई के 3 स्पिनर्स की रहने वाली है अहम भूमिका, 2 विदेशी शामिल
Ipl Indian Premier League Indian Premier League 2025 Ipl-News-In-Hindi Ipl Updates In Hindi Lockie Ferguson आईपीएल आईपीएल 2025 लॉकी फर्ग्यूसन इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब किंग्स को ज्वाइन करने वाला था ये खतरनाक खिलाड़ी, घर में हो गई प्रॉब्लम, अब...IPL 2025: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजामतुल्लाह उमरजई व्यक्तिगत कारणों से 22 मार्च से शुरू होने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम पंजाब किंग्स से देर से जुड़ पाएंगे.
Read more »
बचकर टाइटंस... 5 पंजाबी मुंडे जो गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद में रुला सकते हैं खून के आंसूआईपीएल 2025 के 18वें सीजन का 5वां मुकाबला आज यानी 25 मार्च को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »
IPL 2025: श्रेयस अय्यर नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की बदौलत पंजाब किंग्स को मिली धमाकेदार जीतIPL 2025: पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का पहला मैच जीतने में सफल रही. टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. एक खिलाड़ी का योगदान सबसे अहम रहा. IPL. खेल समाचार.
Read more »
IPL 2025 Points Table: पंजाब ने छीनी चेन्नई की जगह, SRH चोटी पर, 5 टीमों का नहीं खुला खाता भी, जानें टॉप-4 ...IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पॉइंट टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर खिसका दिया है.
Read more »
आईपीएल लाइव स्कोर: आउट! अश्विन ने फिर किया प्रहारPBKS vs CSK Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत है।
Read more »
IPL 2025: पंजाब किंग्स को बीच सीजन लगा झटका, तेज गेंदबाज चोट के कारण IPL 2025 से हुआ बाहरइस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स को कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच से पहले उसके लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच जेम्स होप्स ने सोमवार को इस बाती की पुष्टि की और बताया कि फर्ग्यूसन का वापस आना नामुमकिन सा...
Read more »
