IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरआर को बड़ा झटका लगा है. खेल समाचार | IPL
GT vs RR, IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को करारा झटका लगा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में आरआर का एक बेहद अहम खिलाड़ी नहीं खेल रहा है.
टीम के लिए ये बड़ा नुकसान हुआ है. Advertisment बाहर हुआ ये खिलाड़ी गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आरआर की तरफ से स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा नहीं खेल रहे हैं. टॉस के समय कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हसरंगा निजी वजहों से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. हसरंगा बेहतरीन स्पिनर होने के साथ साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान देते हैं. इसलिए उनका टीम में न होना आरआर के लिए नुकसान है. उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारुखी को टीम में जगह दी गई है. ऐसा रहा है प्रदर्शन वानिंदु हसंरगा आरआर के लिए बेहद अहम खिलाड़ी रहे हैं. युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति में उन्होंने टीम की स्पिनर गेंदबाजी को अच्छी तरह से संभाला है. अबतक वे इस सीजन में 3 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में वे 6 विकेट ले चुके हैं. 35 रन देकर 4 विकेट उनका श्रेष्ठ स्पेल है. IPL करियर पर नजर वानिंदु हसंरगा मौजूदा समय में दुनिया के श्रेष्ठ स्पिनर माने जाते हैं लेकिन उनका आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. वे 2021 से इस लीग का हिस्सा हैं. अबतक वे 29 मैच खेले हैं जिसमें 41 विकेट उन्होंने चटकाए हैं. 18 रन देकर 5 विकेट उनका श्रेष्ठ स्कोर है. वे 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं. आरआर के पहले वे आरसीबी का हिस्सा थे. ये भी पढ़ें- IPL 2025: 'प्रियांश आर्य भारत का सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर है', टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज की जमकर तारीफ की ये भी पढ़ें- Rohit Sharma: भारत के इस खास मेहमान का रोहित शर्मा ने किया सम्मान, भेंट की चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी ये भी पढ़ें- IPL 2025: "लाल लाल हो गया है", प्रिंस शुभमन गिल की स्मार्टनेस पर फिदा हुए यशस्वी जायसवाल ये भी पढ़ें- IPL 2025: स्पिनरों का नहीं चला है इस सीजन में जादू, टॉप-5 में चार तेज गेंदबाज शामिल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान रॉयल्स का खूंखार बल्लेबाज फिट, IPL 2025 में 23 मार्च को खेलेगा पहला मैचIPL 2025 Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि संजू सैमसन चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और आईपीएल 2025 में खेलने के लिए तैयार हैं.
Read more »
SRH vs RR LIVE Score, IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसलाSunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2025 LIVE: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Read more »
SRH vs RR: सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच घमासान जारी, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्डSRH vs RR: सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच घमासान जारी, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
Read more »
IPL 2025 KKR vs RR: केकेआर ने सुनील नरेन को क्यों किया ड्रॉप, किसने ली दिग्गज की जगहIPL 2025 KKR vs RR match: आईपीएल 2025 का पहला मैच हार चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स को दूसरे मैच से पहले बड़ा झटका लगा है.
Read more »
KKR vs RR: Quinton de Kock ने दिलाई KKR को IPL 2025 की पहली जीत, 8 Wicket से हारी Rajasthan RoyalsIPL 2025 KKR vs RR: गुवाहाटी में खेले गए IPL के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया.
Read more »
GT vs RR Live Score: राजस्थान के लिए भी बॉलिंग समस्याGT vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
