IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?

T20 World Cup 2026 News

IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
India Vs South Africa T20 World Cup 2026 Dream11Ind Vs Sa Playing 11 T20 World Cup 2026Ind Vs Sa Playing 11 T20 World Cup
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की शुरुआत करने उतरेगी। गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

सैमसन को मौका मिलने की संभावना कम अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है। सुपर आठ चरण से पहले अभिषेक की खराब फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद इस बात पर चर्चा बढ़ी है कि क्या भारत संजू सैमसन को मौका देगा? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया था कि अभिषेक को एकादश से बाहर करने पर ड्रेसिंग रूम में कोई चर्चा नहीं हुई है, लिहाजा इस बात की संभावना बेहद कम है कि अभिषेक की जगह सैमसन को मौका दिया जाए। अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं। तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अक्षर की वापसी से वॉशिंगटन को बैठना पड़ेगा बाहर भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था। उस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने उतरे थे यह लगभग तय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। अक्षर की वापसी से यह तय है कि वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम में पहले से ही हार्दिक और शिवम के रूप में दो ऑलराउंडर मौजूद हैं। अर्शदीप या कुलदीप, किसके साथ जाएगा भारत? पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच अहमदाबाद में ही हुआ था और उस मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारने पर विचार कर सकती है। इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। अगर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा तो वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, नई गेंद से हार्दिक पांड्या शुरुआत करेंगे। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव , शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम , क्विंटन डिकॉक , रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, केशव महाराज।.

सैमसन को मौका मिलने की संभावना कम अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है। सुपर आठ चरण से पहले अभिषेक की खराब फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद इस बात पर चर्चा बढ़ी है कि क्या भारत संजू सैमसन को मौका देगा? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया था कि अभिषेक को एकादश से बाहर करने पर ड्रेसिंग रूम में कोई चर्चा नहीं हुई है, लिहाजा इस बात की संभावना बेहद कम है कि अभिषेक की जगह सैमसन को मौका दिया जाए। अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं। तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अक्षर की वापसी से वॉशिंगटन को बैठना पड़ेगा बाहर भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था। उस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने उतरे थे यह लगभग तय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। अक्षर की वापसी से यह तय है कि वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम में पहले से ही हार्दिक और शिवम के रूप में दो ऑलराउंडर मौजूद हैं। अर्शदीप या कुलदीप, किसके साथ जाएगा भारत? पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच अहमदाबाद में ही हुआ था और उस मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारने पर विचार कर सकती है। इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। अगर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा तो वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, नई गेंद से हार्दिक पांड्या शुरुआत करेंगे। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव , शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम , क्विंटन डिकॉक , रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, केशव महाराज।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Vs South Africa T20 World Cup 2026 Dream11 Ind Vs Sa Playing 11 T20 World Cup 2026 Ind Vs Sa Playing 11 T20 World Cup Ind Vs Sa Dream11 Prediction T20 World Cup 2026 Super 8 Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने की कमाल की वापसी, दूसरे T20 में भारत को 19 रन से हराकर सीरीज को किया बराबरIND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने की कमाल की वापसी, दूसरे T20 में भारत को 19 रन से हराकर सीरीज को किया बराबरIND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं मैच में क्या-क्या हुआ. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

AUS vs OMA मुकाबला आज: 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकीAUS vs OMA मुकाबला आज: 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकीAustralia Vs Oman ICC Men's T20 World Cup 2026 Live Updates; Follow AUS Vs OMA Playing 11, Kandy Pallekele Stadium Pitch Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

T20 World Cup Super 8: भारत vs साउथ अफ्रीका, कमजोरियों पर दिग्गजों की नजरT20 World Cup Super 8: भारत vs साउथ अफ्रीका, कमजोरियों पर दिग्गजों की नजरटी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. ग्रुप राउंड में भारत ने सभी मैच जीते, लेकिन कमजोरियों पर दिग्गजों की चिंता है. वीरेंद्र सहवाग ने डेथ ओवर गेंदबाजी पर ध्यान देने की बात कही, जबकि रॉबिन उथप्पा ने ऑफ स्पिन के खिलाफ भारत की परेशानी को उजागर किया है. टीम में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज होने से ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष बढ़ रहा है।
Read more »

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौकाIND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौकाIND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में सुपर-8 के मैचों के लिए बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

Eden Gardens T20 World Cup 2026: ইডেনে IND vs WI মহাযুদ্ধ, তার আগেই সৌরভ দেখা করলেন সেনার শীর্ষ কর্তাদের সঙ্গে! কিন্তু কেন?Eden Gardens T20 World Cup 2026: ইডেনে IND vs WI মহাযুদ্ধ, তার আগেই সৌরভ দেখা করলেন সেনার শীর্ষ কর্তাদের সঙ্গে! কিন্তু কেন?india-vs-west-indies-eden-gardens-sourav-ganguly-meets-army-top-officials-why
Read more »

IND vs SA: वाशिंगटन बनाम अक्षर... भारत की प्लेइंग 11 में कौन?IND vs SA: वाशिंगटन बनाम अक्षर... भारत की प्लेइंग 11 में कौन?भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुपर 8 दौर के मैच में वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से किसे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, इसकी जानकारी यहां देखें। पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर खेले थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:15