IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं मैच में क्या-क्या हुआ. क्रिकेट | खेल समाचार
"IND W VS AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला कैनबरा में खेला गया. इस मैच में कंगारू टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज कर ली. इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.
तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच में क्या-कुछ हुआ और कैसे ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करके जीत दर्ज की...Advertisment 19 रन से हारी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दिए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया की एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना सकी. नतीजन, टीम ने 20 ओवर में 144/9 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेली, जिन्होंने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए. वहीं, स्मृति मंधाना ने 31, शेफाली वर्मा ने 29 और रिचा घोष ने 19 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम 144 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और 19 रन से मैच हार गई. Australia gets its first win in the Sophie Molineux era 🔥 #AUSvINDMatch centre: https://t.co/sAsQ94Kbqz pic.twitter.com/wgPzoKieQr — cricket.com.au February 19, 2026 ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया था 164 रनों का लक्ष्य कैनबेरा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 163 रन बना लिए. कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने खेली. बोल 57 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हो गईं और शतक से चूक गईं. वहीं, बेथ मूनी ने 39 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. Australia win the 2nd T20I by 19 runs.#TeamIndia will aim to bounce back in the series decider on Saturday.Scorecard ▶️ https://t.co/8prXc1p5fJ#AUSvIND pic.twitter.com/2dSdGdcQbB — BCCI Women February 19, 2026 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है. इस तरह अब ये 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड"
India Vs Australia Sports News In Hindi Cricket News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs NED T20 World Cup Match Live Score: लगातार चौथी जीत पर टीम इंडिया की नजर, सुपर-8 से पहले नीदरलैंड से मुकाबलाIndia vs Netherlands T20 World Cup 2026 Live: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होने वाला है. दोनों टीमें बुधवार (18 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत का ग्रुप ए में यह आखिरी मैच है. इसके बाद वह सीधे सुपर-8 में उतरेगा.
Read more »
अफगानिस्तान की इस टी-20 वर्ल्डकप में पहली जीत: UAE को 5 विकेट से हराया; जादरान का अर्धशतक, उमरजई ने 4 विकेट...Afghanistan Vs United Arab Emirates ICC Men's T20 World Cup 2026 Live Updates; Follow AFG Vs UAE Playing 11, Delhi Stadium Pitch Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs NED: अहमदाबाद में नीदरलैंड्स पर कहर बनकर टूटे शिवम दुबे, T20 World Cup में पहली बार किया ऐसाअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शिवम दुबे ने अपनी ताकत दिखाई। दुबे ने इस मुकाबले में 31 गेंदों पर 66 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 193 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया...
Read more »
IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड्स को रौंदकर T20 World Cup में लगातार 12वीं जीत दर्ज की, शिवम दुबे ने लूट ली महफिलअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीत लिए हैं। शिवम दुबे द्वारा इस मैच में हरफनमौला प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने बल्ले से 66 रनों की पारी खेली, जबकि गेंद से 2 विकेट...
Read more »
IND vs SA T20 WC Date: टी20 विश्व कप में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका से, कब और कहां होगी टक्कर?India vs South Africa: टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी।
Read more »
भारत-BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश: नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले- पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना र...Bangladesh Sports Minister Aminul Haque Update; Follow IND BAN T20 World Cup Controversy, Aminul Haque BCCI, Bangladesh New Cabinet Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
