'चाहे कहीं भी हों, खत्म करने का अधिकार..', PAK ने तालिबान के राजनयिक को बुलाकर धमकाया

Pakistan Afghanistan Relation News

'चाहे कहीं भी हों, खत्म करने का अधिकार..', PAK ने तालिबान के राजनयिक को बुलाकर धमकाया
Pakistan Serves Demarche To AfghanistanPakistan Afghanistan TensionAfghanistan News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

पाकिस्तान फिर से अफगानिस्तान से तनाव का बहाना ढूंढ़ रहा है. इस्लामाबाद ने एक बार फिर कहा है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ होने दे रहा है. पाकिस्तान ने उस हमले का हवाला दिया है जिसमें 11 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई थी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले के लिए अफगानिस्तान के जमीन का इस्तेमाल किया गया. और पढ़ेंपाकिस्तान ने अफगानिस्तान को धमकी भरी भाषा में कहा है कि हमें अपनी सुरक्षा पक्की करने के लिए 'आतंकी' ग्रुप और उनके साथियों से जुड़े किसी भी ख्वारिज को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है, चाहे वे कहीं भी हों.सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को एक सुरक्षा चेक पोस्ट से टकरा दिया, जिसमें 11 सैनिक और एक नागरिक मारे गए. पाक ने जारी किया डिमार्शविदेश मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह डिमार्श बुधवार दोपहर को जारी किया गया. जब पाकिस्तान ने अफ़गान मिशन के डिप्टी हेड को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया. डिमार्श का मतलब होता है एक देश की सरकार द्वारा दूसरे देश की सरकार को दिया गया औपचारिक विरोध, मांग, चेतावनी या अपनी आधिकारिक स्थिति बताने वाला संदेश. यह आमतौर पर राजदूत के जरिए दिया जाता है. Advertisement पाकिस्तान ने अपने डिमार्श में कहा, "पाकिस्तान ने बाजौर में पाकिस्तानी सेना और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की चौकियों पर गाड़ी से हुए आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है, इसे फितना अल खवारिज यानी कि TTP ने अंजाम दिया था."पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई कि TTP जिसका पूरा लीडरशिप अफ़गानिस्तान में है, अफगान जमीन से बिना किसी सजा के काम करता है. ख्वारिज को खत्म करने का अधिकारविदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान को अफगान तालिबान सरकार से बार-बार भरोसा मिला है लेकिन अफसोस की बात है कि कोई साफ या ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा , "अफगान तालिबान सरकार को अपने इलाके से काम करने वाले सभी आतंकी ग्रुप्स, जिसमें उनकी लीडरशिप भी शामिल है के खिलाफ तुरंत, ठोस और वेरिफ़ाई किए जा सकने वाले कदम उठाने के लिए कहा गया है."पाक ने अफगान तालिबान को यह भी साफ तौर पर बताया कि "पाकिस्तान के पास अपने सैनिकों, आम लोगों और इलाके की सीमाओं की सुरक्षा पक्का करने के लिए ग्रुप और उनके साथियों से जुड़े किसी भी ख्वारिज को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है, चाहे वे कहीं भी हों." Advertisement पाकिस्तान अक्सर अफगान सरकार पर आरोप लगाता है कि वह आतंकवादियों को बॉर्डर पार पाकिस्तान में हमले करने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने से रोकने में नाकाम रही है. अफगान तालिबान ने ऐसे आरोपों को गलत बताया है और इसके बजाय इस बात पर जोर देता है कि पाकिस्तान को अपने सुरक्षा मामलों को कंट्रोल करना चाहिए. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Pakistan Serves Demarche To Afghanistan Pakistan Afghanistan Tension Afghanistan News Pakistan News Afghanistan Taliban News International News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: आसिम का मानव बम...PAK फौज पर फट गया! मुनीर की कमान में PAK आर्मी के सबसे बुरे दिनDNA: आसिम का मानव बम...PAK फौज पर फट गया! मुनीर की कमान में PAK आर्मी के सबसे बुरे दिनBalochistan News: इस साल अफगानिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तान के सैनिकों पर हमलों की संख्या बढ़ी है. इस बार खैबर पख्तूनख्वा के बजौर में फिदायीन हमलावरों ने विस्फोटक से भरे वाहन से धमाका किया.
Read more »

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, नामीबिया करेगी पहले गेंदबाजीPAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, नामीबिया करेगी पहले गेंदबाजीPAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही नामीबिया पहले बॉलिंग करेगी. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान की नामीबिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी, शतक लगाकर बनाया ये रिकॉर्डPAK vs NAM: साहिबजादा फरहान की नामीबिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी, शतक लगाकर बनाया ये रिकॉर्डटी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया है। फरहान ने इस मुकाबले में 57 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 4 छक्के लगाए। फरहान की पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बना लिए हैं और नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया...
Read more »

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया का स्कोर सात विकेट पर 80 के पार, जैन ग्रीन और विलेम क्रीज पर मौजूदPAK vs NAM Live Score: नामीबिया का स्कोर सात विकेट पर 80 के पार, जैन ग्रीन और विलेम क्रीज पर मौजूदटी20 विश्व कप 2026 का 35वां ग्रुप मुकाबला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी। पाकिस्तान
Read more »

PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेटPAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेटकरो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान
Read more »

PAK vs NAM: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा, शाहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक का धमालPAK vs NAM: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा, शाहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक का धमालPAK vs NAM: पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया को रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:38:11