भारतीय टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी नजरें दूसरे वनडे में जीत हासिल करने पर हैं ताकि वह सीरीज में बनी रहे। इसके लिए टीम कुछ बदलाव कर सकती है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को वनडे सीरीज में जिस तरह की शुरुआत की उम्मीद थी वो उसे मिली नहीं। बारिश से बाधित पहले वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे वनडे में दोनों टीमें एडिलेड ओवल में टकराएंगी। ये टीम इंडिया के लिए काफी अहम मैच है क्योंकि इस मैच में हार मिली तो वह सीरीज से हाथ धो बैठेगी। पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारत को सात विकेट से हार मिली थी। टीम इंडिया जब बैटिंग करने आई थी तो चार बार बारिश ने खलल डाला था। वहीं जब ऑस्ट्रेलियाई टीम उतरी थी तो बारिश नहीं हुई थी जिसका उसे फायदा मिला था। अब दूसरे वनडे में सभी की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर और इस बात पर हैं कि क्या टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होगा या नहीं। इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें एडिलेड में सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। इन दोनों ने लंबे समय बाद पर्थ में वापसी की थी लेकिन दोनों ही फेल रहे थे। अब एडिलेड में नजरें इन दोनों की बड़ी पारी पर हैं। रोहित और कप्तान शुभमन गिल का ओपनिंग करना तय है। वहीं नंबर-3 पर विराट कोहली आएंगे। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का आना तय है। केएल राहुल, अक्षर पटेल और फिर नीतीश कुमार रेड्डी उतरेंगे। क्या कुलदीप को मिलेगी जगह? यहां तक टीम इंडिया के खिलाड़ी तय है लेकिन एक बदलाव टीम में हो सकता है। कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। हर्षित राणा की जगह कुलदीप टीम में आ सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह भी ये चाइनमैन टीम में जगह बना सकता है लेकिन ये टीम की बैटिंग के लिहाज से रिस्की हो जाएगा। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का भी खेलना तय है। भारत की संभावित प्लेइंग-11 शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल , वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज यह भी पढ़ें- '110% इसके सफल होने की गारंटी.
..' Rohit Sharma ने 22 साल के क्रिकेटर को बताया ऑल फॉर्मेट सुपरस्टार यह भी पढ़ें- ‘चौंकना मत अगर दोनों…’, Rohit-Virat को मिला Sunil Gavaskar का साथ; दूसरे वनडे से पहले दे दिया बड़ा बयान
2Nd ODI India Australia Adelaide Oval Cricket Match Indian Team Playing XI Rohit Sharma Virat Kohli Performance India Australia Series Preview Kuldeep Yadav Playing 2Nd ODI Potential Changes India Squad
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 2nd ODI: एडिलेड में रोहित-कोहली के रिकॉर्ड, दूसरे वनडे पर टीम इंडिया की नजरेंभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी यादगार नहीं रही। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे वनडे मैच पर हैं, जो एडिलेड में खेला जाना है। इस लेख में एडिलेड में रोहित और कोहली के वनडे रिकॉर्ड्स की जानकारी दी गई है।
Read more »
IND vs AUS: குல்தீப் யாதவ் அணிக்குள் வந்தால் இந்த 3 வீரர்களை நீக்க வேண்டும்! ஏன் தெரியுமா?India vs Australia 2nd ODI: முதல் போட்டியில் ஏற்பட்ட தோல்விக்கு பிறகு, இந்திய அணி தனது வியூகத்தை மாற்றிக்கொள்ள வேண்டிய கட்டாயத்தில் உள்ளது.
Read more »
IND vs AUS 2nd ODI: टीम इंडिया में होगी खूंखार गेंदबाज की वापसी, 2025 में भारत का नंबर-1 बॉलर, तहस-नहस हो जाएगा ऑस्ट्रेलिया!India vs Australia ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा. कंगारू टीम पर्थ में पहले वनडे को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अगर भारत दूसरे मैच में भी हारा तो वह सीरीज गंवा देगा.
Read more »
IND vs AUS 2nd ODI: एडिलेड में दूसरा वनडे मैच, डेट- टाइम से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, सब डिटेल्स यहां पढ़िएIND vs AUS 2nd ODI: पहले वनडे में हार के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। एडिलेड ओवल विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है, जहां उनका रिकॉर्ड शानदार है। यह पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, लेकिन बाद में स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में...
Read more »
Ind vs Aus 2nd ODI: இந்தியா பிளேயிங் 11 இதுதான்.. 2 முக்கிய மாற்றங்கள்!Ind vs Aus 2nd ODI: ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான இரண்டாவது ஒருநாள் போட்டி 23ஆம் தேதி நடைபெற இருக்கும் நிலையில், அப்போட்டிக்கான இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11 என்னவாக இருக்கும் என்பதை இங்கு பார்க்கலாம்.
Read more »
IND vs AUS: एडिलेड में दूसरा वनडे मैच, भारत के लिए करो या मरो की स्थितिभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। भारत पहला मैच हार चुका है और सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा मैच जीतना ज़रूरी है। एडिलेड ओवल में भारत का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का भी शानदार रिकॉर्ड है।
Read more »
