भारत में इस साल का त्योहारी सीजन अब तक का सबसे बड़ा रहा. नवरात्रि से लेकर दिवाली तक (29 सितंबर से 20 अक्टूबर) देशभर में ₹5.40 लाख करोड़ का सामान और ₹65,000 करोड़ की सेवाएं बिकीं
"भारत में इस साल का त्योहारी सीजन अब तक का सबसे बड़ा रहा. नवरात्रि से लेकर दिवाली तक देशभर में ₹5.40 लाख करोड़ का सामान और ₹65,000 करोड़ की सेवाएं बिकीं. ये जानकारी CAIT के एक सर्वे से सामने आई है.
Advertisment पिछले साल यानी 2024 में जहां ₹4.25 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था, वहीं इस साल बिक्री में 25% की बढ़ोतरी देखी गई. यह दिखाता है कि लोग अब फिर से खुलकर खरीदारी करने लगे हैं. त्योहारों में क्यों बढ़ी खरीदारी? सरकार द्वारा कई जरूरी सामानों पर GST घटाने से लोग ज्यादा खरीदारी कर पाए. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों का भी असर दिखा. वहीं, लोगों ने इस बार विदेशी सामान की जगह भारतीय प्रोडक्ट्स को ज्यादा पसंद किया.सर्वे में पाया गया कि 87% लोगों ने स्वदेशी सामान खरीदे, जिससे चीनी माल की मांग घट गई. किस-किस सेक्टर में हुआ सबसे ज्यादा कारोबार? गहनों और सोने-चांदी की बिक्री– ₹1 से ₹1.35 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद किराना और FMCG प्रोडक्ट्स– कुल बिक्री का 12% इलेक्ट्रॉनिक्स– 8% कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स – 7% कपड़े, मिठाइयां, होम डेकोर, फर्निशिंग– डबल डिजिट ग्रोथ सर्विस सेक्टर का भी रहा जोरदार योगदान पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, ट्रैवल, इवेंट मैनेजमेंट और डिलीवरी सर्विस जैसे सेक्टर से ₹65,000 करोड़ का कारोबार हुआ. इससे करीब 50 लाख लोगों को अस्थायी रोजगार भी मिला. छोटे शहरों और गांवों का भी बड़ा योगदान टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी 28% बिक्री हुई. मतलब अब त्योहारों में खरीदारी सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गई है. बाजार में बढ़ा भरोसा ट्रेडर कॉन्फिडेंस इंडेक्स बढ़कर 8.6 हो गया . कंज़्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स भी बढ़कर 8.4 हुआ. इसका मतलब है कि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों में ही बाजार को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है. ये भी पढ़ें- Gold Price Today: एक महीने में 17 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना, 27 हजार से ज्यादा बढ़े चांदी के दाम"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
50000 से कम में मिल रहा आईफोन, फिर शुरू हुआ सेल का बाजार, अमेजन Diwali Sale में 65 हजार तक की छूटअमेजन पर दिवाली स्पेशल सेल शुरू हो गई है। इस सेल में ग्राहकों को 65000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन के साथ-साथ कई प्रोडक्ट पुर छूट है।
Read more »
NCR में बढ़ी सर्दी, रात का पारा 20°C से नीचे: गाजियाबाद में दिन का तापमान 29°C के आसपास रहेगा, दिवाली के बा...एनसीआर में मौसम सर्द होने लगा है। अक्टूबर माह एक तिहाई बीत चुका है। जहां रात के 1 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ पहुंचा
Read more »
स्कोडा कि इस 8 लाख से सस्ती कार पर मिल रहा, 65000 का छप्परफाड़ डिस्काउंटSkoda Kylaq Discount offer: इस एसयूवी की कीमत ₹7.54 लाख (एक्स-शोरूम) है, Kylaq ने सब-कॉम्पैक्ट SUV खरीदारों को एक ऐसा नया विकल्प दिया, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी क्वालिटी के लिए जाना जाता है.
Read more »
फेस्टिव सीजन में हुई रिकॉर्ड 5.40 लाख करोड़ रुपए की बिक्री, जीएसटी सुधार से उपभोक्ता मांग में दिखा सुधारफेस्टिव सीजन में हुई रिकॉर्ड 5.40 लाख करोड़ रुपए की बिक्री, जीएसटी सुधार से उपभोक्ता मांग में दिखा सुधार
Read more »
दिवाली पर 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री, अब तक का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबारइस वर्ष दिवाली पर देश भर में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार है। CAIT की रिपोर्ट के अनुसार, 5.40 लाख करोड़ रुपये का सामान और 65,000 करोड़ रुपये की सेवाएं बिकीं। स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री में 25% की वृद्धि दर्ज की गई।
Read more »
6 लाख करोड़ की शॉपिंग और 50 लाख नौकरियां, GST घटने से इस दीवाली पर बना नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बिका ये सामानभारत में दीवाली पर सामानों की बिक्री रिकार्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। कुल बिक्री में 5.40 लाख करोड़ रुपये वस्तुओं की और 65,000 करोड़ रुपये सेवाओं की बिक्री शामिल है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने इसकी जानकारी दी है।
Read more »
