ऋषभ पंत ने आईसीसी रैंकिंग में जबदस्त छलांग लगाई है.भारतीय विकेटकीपर बैटर को पिछले हफ्ते मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अर्धशतक लगाने का फायदा मिला है.
नई दिल्ली. ऋषभ पंत ने आईसीसी रैंकिंग में जबदस्त छलांग लगाई है. भारतीय विकेटकीपर बैटर ने पिछले हफ्ते मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए थे. उन्हें इस प्रदर्शन का फायदा आईसीसी टेस्ट में मिला है.
ऋषभ पंत बैटर्स की रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. ऋषभ पंत ने मुंबई टेस्ट के दौरान दो अर्धशतकीय पारियां खेली थी. हालांकि, भारत को इसके बावजूद तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. भारत इसके साथ ही पहली बार घर में कोई टेस्ट सीरीज 0-3 से हारा. बहरहाल, लगातार दो फिफ्टी से ऋषभ पंत को रैंकिंग में फायदा हुआ जो संकेत है कि वह सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. अब ऋषभ पंत जुलाई 2022 में रैंकिंग में हासिल किए गए अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान से महज एक कदम पीछे है. टेस्ट फॉर्मेट की इस रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल भी टॉप-10 में मौजूद हैं. हालांकि, वे एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. आईसीसी रैंकिंग में दिसंबर के महीने में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच भी टक्कर देखने को मिल सकती है. भारत 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा. इसका असर दिसंबर में जारी होने वाली रैंकिंग में दिखेगा. न्यूजीलैंड ने मुंबई में 25 रन की करीबी जीत से सीरीज में वाइटवाश किया. इससे टॉप 10 टेस्ट में उनके बैटर्स की स्थिति भी सुधर गई है. डेरिल मिचेल आठ पायदान की छलांग से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में 82 रन की पारी खेली. इससे वे टीम के साथी केन विलियम्सन के साथ शामिल हो गये जो न्यूजीलैंड के टॉप-10 में मौजूद एकमात्र खिलाड़ी थे. इंग्लैंड के जो रूट ने टॉप पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है. वे रैंकिंग की इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. केन जिसमें विलियम्सन दूसरे, हैरी ब्रुक तीसरे, जायसवाल चौथे और स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं. भारत के शुभमन गिल ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 90 रन की पारी खेली. इससे वह चार पायदान के लाभ से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट लेने से टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दो पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे, और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा व ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. वाशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों में 7 स्थान की छलांग के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के एजाज पटेल 12 पायदान के फायदे के साथ 22वें और ईश सोढी तीन स्थान की छलांग के साथ 70वें स्थान पर बने हैं.
ICC Rankings ICC Test Rankings Joe Root Yashasvi Jaiswal Harry Brook Yashasvi Jaiswal Steve Smith Shubman Gill आईसीसी रैंकिंग ऋषभ पंत यशस्वी जायसवाल शुभमन गिल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टेस्ट में सबसे अधिक बार 90s का स्कोर करने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में दो भारतीय, ऋषभ पंत इस स्थान परटेस्ट क्रिकेट की करें तो करियर में सबसे ज्यादा 90's में रहने वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 की लिस्ट में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत शामिल है.
Read more »
Ind vs Nz 1st Test: कितने बदनसीब निकले ऋषभ पंत, माथे से चिपक ही गया यह अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी भी नहीं बच सकेRishabh Pant: ऋषभ पंत ने शनिवार को जो पारी खेली, निश्चित रूप से वह पंत के अभी तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक गिना जाएगा
Read more »
हिजबुल्लाह के गुप्त खजाने तक पहुंचा इजरायल, 500 मिलियन डॉलर के कैश और गोल्ड होने का दावाइजरायल की सेना की तरफ से दावा किया गया है कि इस बंकर में कम से कम 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है.
Read more »
500 मिलियन डॉलर का सोना और कैश, इजराइल के हाथ लगा हिज्बुल्लाह का गुप्त खजाना!इजरायल की सेना की तरफ से दावा किया गया है कि इस बंकर में कम से कम 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है.
Read more »
यशस्वी जायसवाल कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बनेयशस्वी जायसवाल कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बने
Read more »
IND vs NZ: रोहित और यशस्वी की सलामी जोड़ी ने रचा इतिहास, मुंबई में 49 साल बाद हुआ ऐसादरअसल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी वानखेड़े स्टेडियम में 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने वाली मुंबई की पहली सलामी जोड़ी है.
Read more »
