ICC टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। बुधवार को जारी हुई लेटेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत और शुभमन गिल को फायदा हुआ। वहीं बॉलर्स रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन पांचवें नंबर पर पहुंच गए। टेस्टVirat Kohli out of top-20 Test rankings after 10 years Rohit...
रोहित 26वें नंबर पर पहुंचे, सिर्फ दो बैटर टॉप-10 में; अश्विन चौथे से पांचवे पर आएICC टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में भारत के विराट कोहली टॉप-20 और रोहित शर्मा टॉप-25 से बाहर हो गए हैं। बुधवार को जारी हुई लेटेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत और शुभमन गिल को फायदा हुआ। वहीं बॉलर्स रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन पांचवें नंबर पर पहुंच गए। टेस्ट टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड एक स्थान की छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गया। टीम ने श्रीलंका को पीछे धकेला। ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत दूसरे नंबर पर मौजूद है।बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट कोहली एक ही फिफ्टी लगा सके। उन्होंने 10 पारियों में 21.
33 की औसत से 192 रन बनाए। लगातार 5 टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन के कारण विराट को 8 स्थान का नुकसान हुआ और वह 22वें नंबर पर पहुंच गए। विराट 10 साल बाद टॉप-20 टेस्ट रैंकिंग से बाहर हुए, आखिरी बार 2014 में वह इंग्लैंड के खिलाफ खराब परफॉर्मेंस के कारण टॉप-20 से बाहर हुए थे। उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 4 सेंचुरी लगाकर टॉप-10 में वापसी की थी। भारत अब 22 नवंबर से फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही जा रहा है।बैटर्स रैंकिंग में रोहित शर्मा को भी नुकसान हुआ, वह 24वें से 26वें नंबर पर पहुंच गए। भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने टॉप-10 में एंट्री की, वह छठे नंबर पर पहुंच गए। शुभमन गिल भी 4 स्थान की छलांग लगाकर 16वें नंबर पर पहुंच गए। टेस्ट बैटर्स में टॉप भारतीय यशस्वी जायसवाल बने हुए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वह भी एक स्थान का नुकसान झेलकर चौथे नंबर पर पहुंच गए। इंग्लैंड के जो रूट पहले और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे नंबर पर हैं।बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बॉलर्स रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर थे। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद बुमराह तीसरे और अश्विन पांचवें नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, रवींद्र जडेजा 2 स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा पहले और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर कायम हैं।भारत वनडे और टी-20 में टॉप टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भी भारत टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। न्यूजीलैंड एक स्थान के फायदे के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया। टीम इंडिया वनडे और टी-20 की टॉप टीम बनी हुई है।जलज सक्सेना टूर्नामेंट में 6000 रन और 400 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी; श्रेयस और वेंकटेश अय्यर का शतककुसल और मोहम्मद की ODI टीम में वापसी; चामिंडु विक्रमसिंघे दोनों टीमों में शामिलवनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई; कमिंस ने 2 विकेट लिए, नाबाद 32 रन भी बनाएसाले की पत्नी के साथ की थी गंदी हरकतबेटे-बहू ने मां को पीट-पीटकर मार डालारायगढ़ में ठंड का होने लगा अहसासड्राई मौसम में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावटहल्की सर्दी के साथ ही बीमारियां बढ़ी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC टेस्ट रैंकिंग में पंत छठे स्थान पर पहुंचे: टॉप-10 में विराट और जायसवाल भी; बॉलर्स रैंकिंग में बुमराह नं...Test Player Rankings 2024; ICC Rankings for Test match cricket players; भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ताजा ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी का उन्हें फायदा हुआ है भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ताजा ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में...
Read more »
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत ने कोहली को पछाड़ा, टॉप-20 में रचिन रवींद्रआईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत ने कोहली को पछाड़ा, टॉप-20 में रचिन रवींद्र
Read more »
सचिन से ज्यादा औसत वाले कितने भारतीय, पहले 5 नाम कर देंगे हैरान, कोहली टॉप-10 और रोहित टॉप-20 में भी नहींसचिन तेंदुलकर यानी 100 इंटरनेशनल शतक बनाने वाला दुनिया का अकेला बल्लेबाज. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में सचिन टॉप-5 में भी नहीं हैं.
Read more »
ICC Test Rankings: कगिसो रबाडा ने बुमराह से छीना नंबर-1 गेंदबाज का टैग, टेस्ट रैंकिंग में कोहली-पंत टॉप-10 से बाहरICC Test Rankings कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में नए नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 9 विकेट लिए और जीत में अहम रोल निभाया। दूसरी ओर बुमराह दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले सके जिसके कारण वे दो स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग की टॉप-10 से विराट कोहली और पंत बाहर हो...
Read more »
ICC टेस्ट रैंकिंग में रबाडा नंबर-1 गेंदबाज बने: बुमराह तीसरे स्थान पर फिसले; बैटर्स रैंकिंग में टॉप-10 से क...Rabada became number-1 bowler in ICC Test rankings ICC की नई टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 860 रेटिंग के साथ जसप्रीत बुमराह को पीछे किया है। बुमराह दो पायदान गिरकर 846 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।...
Read more »
मुंबई टेस्ट के बाद पंत और मिचेल आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 मेंमुंबई टेस्ट के बाद पंत और मिचेल आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में
Read more »
