इजरायल की सेना की तरफ से दावा किया गया है कि इस बंकर में कम से कम 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है.
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष जारी है. इजरायली सेना की तरफ से लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसाए जा रहे हैं. सेना की तरफ से सोमवार को दावा किया गया कि हिजबुल्लाह के ऐसे ठिकाने तक उसकी पहुंच हो गयी है जहां 500 मिलियन डॉलर की नकदी और सोना छिपाकर रखा गया है.
यह खुलासा रविवार रात को इजरायली वायु सेना द्वारा हिजबुल्लाह की वित्तीय संपत्तियों को निशाना बनाकर किए गए टार्गेट अटैक के बाद किया गया है. आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक टेलीविज़न ब्रीफिंग के दौरान बताया कि हम हिजबुल्लाह के ठिकानों तक पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि बंकर बेरूत के मध्य में सीधे अल-साहेल अस्पताल के नीचे स्थित है. “Tonight, I am going to declassify intelligence on a site that we did not strike—where Hezbollah has millions of dollars in gold and cash—in Hassan Nasrallah's bunker. Where is the bunker located? Directly under Al-Sahel Hospital in the heart of Beirut.”Listen to IDF Spox.… pic.twitter.com/SjMZQpKqoJ— Israel Defense Forces October 21, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});हगारी ने कहा कि खजाने की जानकारी होने के बाद भी अभी उसपर सीधे तौर पर हमले नहीं किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक, इस बंकर में कम से कम आधा 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है. इस संसाधन का इस्तेमाल लेबनान राज्य के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार रविवार रात हुए हवाई हमलों में हिजबुल्लाह से जुड़े लगभग 30 स्थानों को निशाना बनाया गया, जिसमें हिजबुल्लाह से जुड़ी वित्तीय कंपनी अल-क़र्द अल-हसन द्वारा संचालित साइटें भी शामिल थीं. AQAH, हालांकि एक चैरिटी के रूप में पंजीकृत है, इसराइल और अमेरिका दोनों के द्वारा हिजबुल्लाह की एक महत्वपूर्ण वित्तीय शाखा के रूप में सेवा करने, सैन्य उद्देश्यों के लिए नकदी और सोने के भंडार तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने का आरोप लगाया गया है. हगारी ने दावा किया कि अभी इन पैसों का उपयोग इजरायल पर हमले के लिए किए जाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल की तरफ से इस तरह के हमले लगातार होते रहेंगे. लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में छह लोगों की मौतपूर्वी लेबनान के शहर बालबेक में एक घर पर सोमवार को इजरायली ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने मध्य बालबेक के नबी इनाम पड़ोस में स्थित घर पर हमला किया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सिविल सुरक्षा टीमों ने शवों को बाहर निकाला, जबकि लेबनानी रेड क्रॉस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया. इस बीच, हिजबुल्लाह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने रविवार शाम को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के साथ गोलीबारी के दौरान एक इजरायली हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराया था. समूह ने कहा कि यह 8 अक्टूबर 2023 के बाद से दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में मार गिराया गया नौवां ड्रोन था. ये भी पढ़ें-:इजरायल का खौफ या फिर... अब कोई नहीं होगा हमास का मुखिया, जानें फिर कैसे चलेगा काम : रिपोर्ट
Hezbollah Al-Qard Al-Hassan Israel Defense Forces इज़राइल हिज़्बुल्लाह अल-क़र्द अल-हसन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इज़राइल-ईरान संघर्ष: अमेरिका के साथ इज़राइल, हिज़्बुल्लाह के साथ ईरानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस्लामिक राज्य द्वारा की गई मिसाइल हमलों के बाद इजरायल ने रिपोर्टिंग में उल्लिखित कदम उठाया है।
Read more »
स्पाइसजेट ने नए दिवालियापन मामले के बीच 23.39 मिलियन डॉलर का सुलझाया विवादस्पाइसजेट ने नए दिवालियापन मामले के बीच 23.39 मिलियन डॉलर का सुलझाया विवाद
Read more »
स्पेसएक्स को यूएस स्पेस फोर्स से 733 मिलियन डॉलर का लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट मिलास्पेसएक्स को यूएस स्पेस फोर्स से 733 मिलियन डॉलर का लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट मिला
Read more »
म्यांमार: विनिर्माण क्षेत्र में छह महीने में 81.7 मिलियन डॉलर का हुआ विदेशी निवेशम्यांमार: विनिर्माण क्षेत्र में छह महीने में 81.7 मिलियन डॉलर का हुआ विदेशी निवेश
Read more »
हिजबुल्लाह के गुप्त खजाने तक पहुंचा इजरायल, 500 मिलियन डॉलर के कैश और गोल्ड होने का दावाइजरायल की सेना की तरफ से दावा किया गया है कि इस बंकर में कम से कम 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है.
Read more »
मिल गया Hezbollah का खजाना! नसरल्लाह ने बंकर में छिपा रखा था सोना और मिलियन डॉलर कैश; IDF का दावाHezbollah Bunker In Beirut इजरायली सेना ने दावा किया है कि लेबनान के एक अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का बंकर है। इसमें 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा का सोना और कैश है। भारतीय रुपए में इसकी कीमत करीब 41945025000 रुपए है। यह बंकर बेरूत शहर के बीचों-बीच अल साहेल अस्पताल के नीचे है। आईडीएफ ने इस जगह का नक्शा भी दुनिया के साथ शेयर...
Read more »
