हिजबुल्लाह के गुप्त खजाने तक पहुंचा इजरायल, 500 मिलियन डॉलर के कैश और गोल्ड होने का दावा

Israel News

हिजबुल्लाह के गुप्त खजाने तक पहुंचा इजरायल, 500 मिलियन डॉलर के कैश और गोल्ड होने का दावा
HezbollahAl-Qard Al-HassanIsrael Defense Forces
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

इजरायल की सेना की तरफ से दावा किया गया है कि इस बंकर में कम से कम 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है.

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष जारी है. इजरायली सेना की तरफ से लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसाए जा रहे हैं. सेना की तरफ से सोमवार को दावा किया गया कि हिजबुल्लाह के ऐसे ठिकाने तक उसकी पहुंच हो गयी है जहां 500  मिलियन डॉलर की नकदी और सोना छिपाकर रखा गया है.

यह खुलासा रविवार रात को इजरायली वायु सेना द्वारा हिजबुल्लाह की वित्तीय संपत्तियों को निशाना बनाकर किए गए टार्गेट अटैक के बाद किया गया है. आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक टेलीविज़न ब्रीफिंग के दौरान बताया कि हम हिजबुल्लाह के ठिकानों तक पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि बंकर बेरूत के मध्य में सीधे अल-साहेल अस्पताल के नीचे स्थित है. “Tonight, I am going to declassify intelligence on a site that we did not strike—where Hezbollah has millions of dollars in gold and cash—in Hassan Nasrallah's bunker. Where is the bunker located? Directly under Al-Sahel Hospital in the heart of Beirut.”Listen to IDF Spox.… pic.twitter.com/SjMZQpKqoJ— Israel Defense Forces October 21, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});हगारी ने कहा कि खजाने की जानकारी होने के बाद भी अभी उसपर सीधे तौर पर हमले नहीं किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक, इस बंकर में कम से कम आधा 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति हो सकती है. इस संसाधन का इस्तेमाल लेबनान राज्य के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार रविवार रात हुए हवाई हमलों में हिजबुल्लाह से जुड़े लगभग 30 स्थानों को निशाना बनाया गया, जिसमें हिजबुल्लाह से जुड़ी वित्तीय कंपनी अल-क़र्द अल-हसन द्वारा संचालित साइटें भी शामिल थीं. AQAH, हालांकि एक चैरिटी के रूप में पंजीकृत है, इसराइल और अमेरिका दोनों के द्वारा हिजबुल्लाह की एक महत्वपूर्ण वित्तीय शाखा के रूप में सेवा करने, सैन्य उद्देश्यों के लिए नकदी और सोने के भंडार तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने का आरोप लगाया गया है. हगारी ने दावा किया कि अभी इन पैसों का उपयोग इजरायल पर हमले के लिए किए जाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल की तरफ से इस तरह के हमले लगातार होते रहेंगे. लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में छह लोगों की मौतपूर्वी लेबनान के शहर बालबेक में एक घर पर सोमवार को इजरायली ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने मध्य बालबेक के नबी इनाम पड़ोस में स्थित घर पर हमला किया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सिविल सुरक्षा टीमों ने शवों को बाहर निकाला, जबकि लेबनानी रेड क्रॉस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया. इस बीच, हिजबुल्लाह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने रविवार शाम को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के साथ गोलीबारी के दौरान एक इजरायली हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराया था. समूह ने कहा कि यह 8 अक्टूबर 2023 के बाद से दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में मार गिराया गया नौवां ड्रोन था. ये भी पढ़ें-:इजरायल का खौफ या फिर... अब कोई नहीं होगा हमास का मुखिया, जानें फिर कैसे चलेगा काम : रिपोर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Hezbollah Al-Qard Al-Hassan Israel Defense Forces

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेरूत में इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह वायुसेना का एक और कमांडर ढेर : सूत्रबेरूत में इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह वायुसेना का एक और कमांडर ढेर : सूत्रइजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और सहयोगी देशों ने 21 दिनों के युद्धविराम की अपील की.
Read more »

इजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गएइजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गएइजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए
Read more »

इजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावाइजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावाइजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावा
Read more »

इजरायल पर हिजबुल्लाह का सबसे घातक ड्रोन हमला, सभा को बनाया निशाना; अब तक 67 लोग घायलइजरायल पर हिजबुल्लाह का सबसे घातक ड्रोन हमला, सभा को बनाया निशाना; अब तक 67 लोग घायलहिजबुल्लाह और इजरायल की जंग घातक होती जा रही है। दो दिन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दो ड्रोन हमले किए हैं। रविवार को हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले ने इजरायल में तबाही मचा दी। हिजबुल्लाह ने अपने ड्रोन से इजरायल में एक सभा को निशाना बनाया। इस हमले में 67 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हिजबुल्लाह का इजरायल पर सबसे घातक हमलों में से एक...
Read more »

हिजबुल्लाह के 'खजाने' पर इजरायल का हमला, बम से तबाह किए अरबों डॉलरहिजबुल्लाह के 'खजाने' पर इजरायल का हमला, बम से तबाह किए अरबों डॉलरहिजबुल्लाह के 'खजाने' पर इजरायल का हमला, बम से तबाह किए अरबों डॉलर
Read more »

नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार...हिजबुल्लाह के पास कितने कैश-गोल्ड, कहां ठिकाना? इजरायल ने किया खुलासा...नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार...हिजबुल्लाह के पास कितने कैश-गोल्ड, कहां ठिकाना? इजरायल ने किया खुलासा...Israel-Hezbollah War: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के बंकर में कैश और गोल्ड का भंडार मिला है. इजरायल ने दावा किया है कि यह बेरूत के अस्पताल के नीचे एक बंकर में है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:15