हिजबुल्लाह और इजरायल की जंग घातक होती जा रही है। दो दिन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दो ड्रोन हमले किए हैं। रविवार को हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले ने इजरायल में तबाही मचा दी। हिजबुल्लाह ने अपने ड्रोन से इजरायल में एक सभा को निशाना बनाया। इस हमले में 67 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हिजबुल्लाह का इजरायल पर सबसे घातक हमलों में से एक...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिजबुल्लाह ने रविवार की रात इजरायल पर बेहद घातक हमला किया है। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर तीन ड्रोन से हमला किया। इनमें से दो ड्रोनों को एक साथ छोड़ा गया। इजरायली सुरक्षा बलों ने एक को हाइफा के करीब मार गिराया। मगर दूसरे ड्रोन ने बिनयामीना के पास इजरायली नागरिकों की एक सभा में जा गिरा। इस हमले में 67 लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 14 लोगों को मामूली चोट आई है। इजरायली मीडिया के मुताबिक अधिकांश घायलों को हदेरा के हिलेल याफे मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को रमत गान के शेबा अस्पताल, हाइफा के रामबाम अस्पताल और पेटाह टिकवा के राबिन मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। उधर, मध्य इजरायल में भी ड्रोन से हमला किया गया है। हमलों की वजह से उत्तरी इजरायल में कई बार सायरन बजने की आवाज सुनाई पड़ी। यह भी पढ़ें: रूस की चेतावनी के बाद इजरायल में अमेरिका तैनात करने जा रहा खतरनाक हथियार, अब क्या करेगा ईरान? हिजबुल्लाह ने ली हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि गुरुवार को बेरूत में दो इजरायली हमलों के विरोध में एक इजरायली सैन्य प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया है। चरमपंथी संगठन ने दावा किया कि हमले में 22 लोग मारे गए हैं। बता दें कि दो दिन में यह इजरायल पर हुआ दूसरा ड्रोन हमला है। इससे पहले शनिवार को तेल अवीव के एक उपनगर में ड्रोन से हमला किया था। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। इजरायली हमले में 13 की मौत लेबनान के अलावा इजरायल का सैन्य अभियान गाजा पट्टी में भी जारी है। रविवार को गाजा पट्टी के नुसेरात में विस्थापित परिवारों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली टैंक ने हमला किया। इसमें कम से कम 13 फिलिस्तीनी लोगों के मारे जाने की खबर है। कई अन्य घायल हैं। फिलिस्तीन के चिकित्सकों ने यह जानकारी साझा की। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के मुताबिक इजरायली हमले में माता-पिता और उनके 8 से 23 वर्ष की आयु के छह बच्चों की मौत हुई है। इजरायल लड़ रहा कई फ्रंट की जंग पिछले एक साल से इजरायल कई मोर्चो की जंग लड़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम में हमास और उत्तर में हिजबुल्लाह ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। उत्तर-पूर्व में सीरिया और ईराक के चरमपंथी गुट इजरायल को निशाना बनाने में जुटे हैं। वहीं सैकड़ों किलोमीटर दूर यमन से हूती विद्रोही भी मिसाइल दागने में जुटे हैं। इन सभी गुटों को इजरायल के खिलाफ ईरान का समर्थन प्राप्त है। यह भी पढ़ें: अब ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी, कहा- इजरायल से दूर रहें, हम किसी भी सीमा तक जा सकते תל השומר pic.
twitter.com/e093tngnaB— המעדכן_מחזיר עוקב 🎗🇮🇱 October 13, 2024 ירוטים במרחב חיפה כעת pic.twitter.com/M0bFczFoon— כל החדשות בזמן אמת October 13, 2024
Israel Hezbollah War Hezbollah Drone Strike Hezbollah Attack Israel Etremist Groupsx Hillel Yafe Medical Center Gaza Strip Sheba Hospital Drone Attacks Petah Tikva Al-Aqsa Shaheed Hospital Military Training Camp Military Operation Rabin Medical Center Drone Attack Tel Aviv Ramat Gan Rambam Hospital Security Forces चरमपंथी समूह हिलेल याफे मेडिकल सेंटर गाज़ा पट्टी शीबा अस्पताल ड्रोन हमले अल-अक्सा शहीद अस्पताल सैन्य प्रशिक्षण शिविर सैन्य अभियान राबिन मेडिकल सेंटर ड्रोन हमला रामबाम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमलाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमला
Read more »
इजरायल ने इराक पर किया हमला तो हम अमेरिकी सेना की बैंड बजा देंगे, शिया मिलिशिया ने दी धमकीIsrael vs Iran News: कताइब हिजबुल्लाह नामक शिया मिलिशिया ने इजरायल को धमकी दी है कि अगर उसने इराक पर हमला किया तो वह अमेरिकी सेना को निशाना बनाएगा.
Read more »
हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर को निशाना बनाने के बाद इजरायल ने फिर किया बेरूत पर बड़ा हमलाहिजबुल्लाह हेडक्वार्टर को निशाना बनाने के बाद इजरायल ने फिर किया बेरूत पर बड़ा हमला
Read more »
बेरूत पर इजरायल का घातक हवाई हमला, 22 की मौत, 117 घायल, निशाने पर था हिजबुल्लाहIsrael Lebanon War: Beirut में इजरायल कहर बरपा रहा, बड़े हमले में 22 लोगों की मौत | NDTV India
Read more »
लेबनान से इजरायल पर दागे गए ड्रोन, आवासीय इमारत को बनाया निशानालेबनान से इजरायल पर दागे गए ड्रोन, आवासीय इमारत को बनाया निशाना
Read more »
इजरायल पर हिज्बुल्लाह का बड़ा ड्रोन हमला, 20 लोग घायल, नागरिकों को दी चेतावनीइजरायली अखबार हयोम के अनुसार भीषण हमले की जगह पर कोई रेड अलर्ट सायरन नहीं था. यह हाल के दिनों में आईडीएफ के खिलाफ हाइफा में हिज्बुल्लाह का एक बड़ा ड्रोन हमला है. हिज्बुल्लाह ने इजरायली नागरिकों और आसपास रहने वालों को अगली सूचना तक इजरायली सैनिकों के बैरक और ठिकानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है.
Read more »
