Israel-Hamas War: इजरायली हमले में मारा गया हमास का नया चीफ याह्या सिनवार, IDF ने क्या कहा?

Israel Hamas War News

Israel-Hamas War: इजरायली हमले में मारा गया हमास का नया चीफ याह्या सिनवार, IDF ने क्या कहा?
Hamas New ChiefYahya SinwarIsrael Attack
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 53%

Israel-Hamas War इजरायली सेना की मानें तो फिलीस्तीनी संगठन हमास को एक और बड़ा झटका लगा है जहां सेना ने उसके हमले में हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने की संभावना जताई है। इजरायली सेना ने कहा है कि फिलहाल वह इस बारे में पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार इजरायली फोर्स ने तीन आतंकियों को निशाना बनाया...

रॉयटर्स, दुबई। इजरायल-हमास युद्ध को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है, जहां हमास के नए राजनीतिक नेता याह्या सिनेवार के भी मारे जाने की संभावना है। इजरायली सेना ने कहा है कि वह इसकी जांच कर रही है और पूरी संभावना है कि हमास चीफ उसके हमले में मारा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी याह्या सिनवार के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खंडन भी किया गया था। अब इजरायली सेना नई संभावनाओं के साथ इसकी जांच कर रही है। आतंकियों की नहीं हुई है पहचान समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन के बाद हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराने का अनुमान लगाया है। सेना ने यह भी कहा है कि उसने तीन आतंकवादियों को निशाना बनाया था। सेना ने बयान में कहा, 'इस स्तर पर आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती है।' इसने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं थे कि जिस इमारत में तीन आतंकवादी मारे गए थे, वहां बंधक मौजूद थे। गौरतलब है कि सिनवार, 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके कारण गाजा में बड़े पैमान पर युद्ध छिड़ा। उसे अगस्त में तेहरान में पूर्व नेता इस्माइल हानिये की हत्या के बाद हमास का नेता नामित किया गया था। במהלך פעילות של לוחמי צה״ל ברצועת עזה, חוסלו שלושה מחבלים.

צה״ל ושב״כ בודקים את האפשרות כי אחד המחבלים הוא יחיא סינוואר. בשלב זה לא ניתן לאשר את זהות המחבלים>>— צבא ההגנה לישראל October 17, 2024 हमास ने नहीं की कोई टिप्पणी इधर, हमास की ओर से इस पूरे मामले पर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं की गई है। यदि सिनवार की मौत की पुष्टि की जाती है तो इजरायली सेना और प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए यह एक बड़ी सफलता होगी, जिन्होंने हाल के महीनों में अपने दुश्मनों के प्रमुख नेताओं की हाई-प्रोफाइल हत्याओं की श्रृंखला शुरू की है। रॉयटर्स के मुताबिक सिनवार इजरायल की वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लगाया जा पा रहा था। संभवतः वह पिछले दो दशकों में हमास द्वारा गाजा के नीचे बनाई गई सुरंगों के जाल में छिपा हुआ है। हिजबुल्लाह चीफ को भी मार गिराया था इससे पहले इजरायल ने पिछले महीने बेरूत में ईरानी समर्थित हिजबुल्लाह आंदोलन के नेता हसन नसरल्लाह को भी मार डाला। साथ ही समूह की सैन्य शाखा के शीर्ष नेतृत्व को भी मार डाला। हमास के नेतृत्व वाले बंदूकधारियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। जवाब में इजरायल के अभियान में 42,000 से अधिक लोग मारे गए। गाजा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और इसकी अधिकांश आबादी विस्थापित हो गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hamas New Chief Yahya Sinwar Israel Attack Ismail Haneyeh Israeli Army Israel Hamas Gaza World War 3 Hindi News Latest News Dainik Jagran

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हमले में मारा गया हमास चीफ यह्या सिनवार? इजरायल ने साधी चुप्‍पी, पीछे छुपा है बड़ा डरहमले में मारा गया हमास चीफ यह्या सिनवार? इजरायल ने साधी चुप्‍पी, पीछे छुपा है बड़ा डरIsrael Hamas War: याह्या सिनवार हमास का चीफ है. पिछल साल 7 अक्‍टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से ही वो गाजा में छुपा हुआ था. अब यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि सिनवार इजरायली हमलों में मारा गया है.
Read more »

क्या IDF के ताजा हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? इजरायल ने शुरू की जांचक्या IDF के ताजा हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? इजरायल ने शुरू की जांचTimes of Israel की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकारी सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत हो गई है.
Read more »

इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावाइजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावाइजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावा
Read more »

हवाई हमले में मारा गया हमास एरियल यूनिट का प्रमुख: इजरायली सेनाहवाई हमले में मारा गया हमास एरियल यूनिट का प्रमुख: इजरायली सेनाहवाई हमले में मारा गया हमास एरियल यूनिट का प्रमुख: इजरायली सेना
Read more »

हमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातहमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातइजरायल ने गाजा में एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में हमास के चीफ याह्या सिनवार के मौत की जांच की जा रही है। इजरायल का कहना है कि वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि क्या मारा गया आतंकी याह्या सिनवार ही है या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर याह्या सिनवार जैसे ही एक शख्स की फोटो आई...
Read more »

क्‍या मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? इजरायली सेना का बड़ा दावा, बंधकों के साथ छुपा था बंकर मेंक्‍या मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? इजरायली सेना का बड़ा दावा, बंधकों के साथ छुपा था बंकर मेंहमास के नए चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की खबर आ रही है. इस्‍माइल हान‍िया की हत्‍या के बाद से वह बंधकों के साथ एक बंकर में छिपा हुआ था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:56:44