इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावा
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावायरूशलम, 28 सितंबर । इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने शनिवार को दावा किया कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में लेबनानी आतंकी ग्रुप के मुख्यालय पर किए गए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई। आईडीएफ ने यह भी दावा किया नसरल्लाह के साथ-साथ आतंकवादी संगठन के कई अन्य कमांडर भी मारे गए। इनमें हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कार्की भी शामिल है।आईडीएफ की ओर से कहा गया, आईडीएफ पुष्टि करता है कि हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के लीडर और इसके संस्थापकों में से एक हसन नसरल्लाह को कल मार गिराया गया, साथ ही हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की और अन्य हिजबुल्लाह कमांडरों को भी मार गिराया गया। नसरल्लाह के खात्मे के बाद आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा, मैसेज क्लियर है, हम हर उस शख्स तक पहुंचना जानते हैं जो इजरायल राज्य के नागरिकों के लिए खतरा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में नसरल्लाह की बेटी जैनब की भी मौत हो गई, हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी मीडिया की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाने के बाद शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में फिर से हमले शुरू किए। इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों का टारगेट सिविलियन बिल्डिंग्स के नीचे रखा हिजबुल्लाह के हथियारों का जखीरा था। बेरूत में चश्मदीदों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान शहर के दक्षिणी उपनगर के ऊपर उड़ान भर रहे थे और एक घंटे के भीतर कई बार रिहायशी इलाके में बमबारी की। हमलों से पहले, इजरायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा था कि हिजबुल्लाह के जिन हथियारों को निशाना बनाया गया उनमें ईरानी मिसाइलें भी शामिल थीं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल का दावा, हवाई हमले में मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का कमांडरइजरायल का दावा, हवाई हमले में मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का कमांडर
Read more »
बेरूत पर इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडरबेरूत पर इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर
Read more »
लेबनान में इजरायली हमले जारी, अब बेरूत में हिजबुल्लाह के हसन नसरल्लाह को निशाना बनायाIsrael attacks Beirut: इजरायल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है. इजरायली सेना ने एक बार फिर से बेरूत पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल ने नसरल्लाह को निशाना बनाया.
Read more »
इजरायल के मिसाइल हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब की भी मौतNasrallah Daughter Death: दक्षिणी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में जैनब की मौत हुई है. हालांकि, हिज़्बुल्लाह या लेबनानी मीडिया की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.
Read more »
इज़रायल सेना ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया हैइजरायली डिफेंस फोर्सज (IDF) ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उन्होंने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख शेख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। IDF प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशिव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस घोषणा की और न्यूज एजेंसी AFP से भी पुष्टि की।
Read more »
Hassan Nasrallah Death: इजरायली सेना का दावा, हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिरायाHassan Nasrallah Death: इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराने का दावा किया है. IDF के अनुसार, बेरूत हमले में नसरल्लाह मारा गया.
Read more »
