हमास ने छह हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की अमेरिकी प्रस्ताव की शर्त को मान लिया है। इसी दौरान इजरायली बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के संबंध में वार्ता होगी। एक फलस्तीनी अधिकारी ने कहा है कि अब गेंद इजरायल के पाले में है। उसे नौ महीने से चले आ रहे गाजा युद्ध को रोकने के बारे में फैसला लेना है हमास इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तैयार...
रॉयटर, काहिरा। हमास ने गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपनी मांग छोड़ दी है और वह अस्थायी युद्धविराम के बीच इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार है। हमास के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने पर संगठन सहमत है। इस बीच इजरायल के ताजा हमलों में 29 फलस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें पांच स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर गाजा युद्ध में मरने वाले पत्रकारों की संख्या 158 हो गई है। अब गेंद इजरायल के पाले में सूत्रों के अनुसार हमास ने छह हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की अमेरिकी प्रस्ताव की शर्त को मान लिया है और इसी दौरान इजरायली बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के संबंध में वार्ता होगी। एक फलस्तीनी अधिकारी ने कहा है कि अब गेंद इजरायल के पाले में है। उसे नौ महीने से चले आ रहे गाजा युद्ध को रोकने के बारे में फैसला लेना है, हमास इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है। बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया आना बाकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इससे पहले वह गाजा में हमास को खत्म करने के बाद ही सैन्य कार्रवाई रोकने की बात कहते रहे हैं। इधर, अमेरिका में बाइडन प्रशासन की कोशिश है कि गाजा में जल्द से जल्द युद्ध रुक जाए और इजरायली बंधकों की रिहाई हो जाए जिससे नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके। गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। मिस्त्र सीमा पर बसे शहर रफाह में भीषण लड़ाई चल रही है। शनिवार को इन हमलों में 29 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हुए। इन्हें मिलाकर बीते नौ महीनों में इजरायली हमलों में कुल 38,098 फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा स्कूल पर इजरायली हमले में 16 लोग मारे गए शनिवार को मध्य गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनी परिवारों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए। इसकी जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। वहीं, इस हमले को लेकर इजरायल ने कहा कि उसने हमले में आतंकवादियों को निशाना बनाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-नुसीरात में स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर इज़रायली सेना ने कहा कि उसने नागरिकों के लिए जोखिम को कम करने के लिए सावधानी बरतने के बाद, आसपास के क्षेत्र में सक्रिय बंदूकधारियों को निशाना बनाया। गाजा सिविल इमरजेंसी सर्विस के प्रवक्ता महमूद बसल ने एक बयान में कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, इलाके में कोई भी जगह उन परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं है जो आश्रय की तलाश में अपने घर छोड़ देते हैं।.
रॉयटर, काहिरा। हमास ने गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपनी मांग छोड़ दी है और वह अस्थायी युद्धविराम के बीच इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार है। हमास के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने पर संगठन सहमत है। इस बीच इजरायल के ताजा हमलों में 29 फलस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें पांच स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर गाजा युद्ध में मरने वाले पत्रकारों की संख्या 158 हो गई है। अब गेंद इजरायल के पाले में सूत्रों के अनुसार हमास ने छह हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की अमेरिकी प्रस्ताव की शर्त को मान लिया है और इसी दौरान इजरायली बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के संबंध में वार्ता होगी। एक फलस्तीनी अधिकारी ने कहा है कि अब गेंद इजरायल के पाले में है। उसे नौ महीने से चले आ रहे गाजा युद्ध को रोकने के बारे में फैसला लेना है, हमास इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है। बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया आना बाकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इससे पहले वह गाजा में हमास को खत्म करने के बाद ही सैन्य कार्रवाई रोकने की बात कहते रहे हैं। इधर, अमेरिका में बाइडन प्रशासन की कोशिश है कि गाजा में जल्द से जल्द युद्ध रुक जाए और इजरायली बंधकों की रिहाई हो जाए जिससे नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके। गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। मिस्त्र सीमा पर बसे शहर रफाह में भीषण लड़ाई चल रही है। शनिवार को इन हमलों में 29 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हुए। इन्हें मिलाकर बीते नौ महीनों में इजरायली हमलों में कुल 38,098 फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा स्कूल पर इजरायली हमले में 16 लोग मारे गए शनिवार को मध्य गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनी परिवारों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए। इसकी जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। वहीं, इस हमले को लेकर इजरायल ने कहा कि उसने हमले में आतंकवादियों को निशाना बनाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-नुसीरात में स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर इज़रायली सेना ने कहा कि उसने नागरिकों के लिए जोखिम को कम करने के लिए सावधानी बरतने के बाद, आसपास के क्षेत्र में सक्रिय बंदूकधारियों को निशाना बनाया। गाजा सिविल इमरजेंसी सर्विस के प्रवक्ता महमूद बसल ने एक बयान में कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, इलाके में कोई भी जगह उन परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं है जो आश्रय की तलाश में अपने घर छोड़ देते हैं।
Israel News World News Hamas Israel And Hamas Middle East War Us News Gaza Ceasefire In Gaza
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
व्हाइट हाउस के सामने फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन: हाथ में खून से सना बाइडेन का मुखौटा, कहा- गाजा में मार...Anti-Israel agitator White House protest | Israel-Hamas War | गाजा में इजराइल के हमलों के बीच शनिवार को अमेरिका में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के बाहर फिलिस्तीन समर्थकों ने
Read more »
Israel Hamas war: गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव को UN की मंजूरी, बंधकों की रिहाई के बदले फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने की योजनाIsrael Hamas war गाजा में आठ महीने से जारी युद्ध के रुकने के आसार बढ़ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम योजना का समर्थन करने वाले अपने पहले प्रस्ताव को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। हमास ने मंगलवार को कहा कि वह यूएन के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने को तैयार...
Read more »
हमास लड़ाके रोज इजराइली बंधकों को मरते: कहते- दुनिया ने तुम्हें मरने के लिए छोड़ा, मानसिक-शारीरिक यातनाएं द...Israel Hamas Gaza War Update; इजराइल ने शनिवार को हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ाया था। इसके बाद उनमें एक बंधक एंड्री कोजलोव ने बुधवार को बताया
Read more »
Israel Hamas War: युद्धविराम प्रस्ताव पर हमास की आई प्रतिक्रिया, जो बाइडेन की इस योजना को लेकर कही बड़ी बातइजरायल-गाजा युद्ध के बीच 31 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक तीन-चरणीय इजरायली प्रस्ताव पेश किया जिसमें गाजा में स्थायी युद्धविराम के लिए वार्ता के साथ-साथ इजरायल में बंद फलिस्तीनी कैदियों के बदले चरणबद्ध तरीके से इजरायली बंधकों की अदला-बदली शामिल होगी। गाजा युद्ध विराम प्रस्ताव पर अब हमास के नेता इस्माइल हनियाह की प्रतिक्रिया आई...
Read more »
Israel-Hamas War: ‘हमास को विचारधारा के तौर पर खत्म नहीं कर सकते’ - इजरायली सेना में उठी अवाज, क्या करेगी अब सरकार?GAZA WAR: युद्ध को शुरू हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हमास को हमास को जड़ से मिटा देने का लक्ष्य हासिल करने में इजरायल नाकाम रहा है.
Read more »
Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ीIsrael Hamas War Updates: हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है.
Read more »
