MS Dhoni Birthday भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोलोइंग किसी से छुपी नहीं हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद माही की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी की संपत्ति की बात करें तो वे करीब 1040 करोड़ रुपये के मालिक हैं जिसमें उनकी कमाई का जरिए क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mahendra Singh Dhoni Birthday। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कैप्टन धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 43 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, जिन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था। बचपन में स्कूल में माही को फूटबॉल खेल से काफी रुचि थी, लेकिन गोलकीपिंग करने की उनकी अदा ने कोच को काफी इंप्रेस किया और उनके कहने पर धोनी ने अपना मन बदला और क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना शुरू किया। बस फिर क्या होना था, दिल में आग और दिमाग में बर्फ लिए धोनी की शख्सियत ने क्रिकेट में लोगों का दिल जीत लिया। चीते-सी फुर्ती से विकेटकीपिंग करने की उनकी अदा ने देखने वालों पर जादू कर दिया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की दीवानगी कम नहीं हुई। कमाई के मामले में एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट र्स में की जाती है। वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। पिछले आईपीएल सीजन में माही ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कैसे धोनी क्रिकेट के अलावा करोड़ों रुपये कमाते हैं। MS Dhoni Net Worth: कैसे धोनी करोड़ों रुपये कमाते हैं? दरअसल, एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, आईपीएल में सीएसके टीम की तरफ से खेलने की भी करोड़ों फीस लेते हैं। साल 2024 तक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये । अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सं संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट र हैं। उनके संन्यास के बावजूद, धोनी का ब्रांड हर साल बढ़ रहा है, जिसका कारण है वह अलग-अलग फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई स्थित फुटबॉल क्लब चेन्नईयिन एफसी, रांची स्थित हॉकी क्लब रांची रेज सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम माही रेसिंग टीम इंडिया के सह-मालिक हैं। यह भी पढ़ें: Happy Birthday MS Dhoni: फौजी बनने का था सपना, जिंदगी ने लिया यू-टर्न और अब पूरी दुनिया है माही की कायल MS Dhoni Salary: धोनी की सैलरी एमएस धोनी का हर साल लगभग 50 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपये का वेतन है। रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का प्रमुख जरिया इंडियन प्रीमियर लीग है, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स और कई ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका वे प्रचार करते हैं। धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 आईपीएल खिताब जिताए हैं और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेट र हैं। 2024 तक, 17 सीजन खेलने के बाद धोनी की आईपीएल कमाई लगभग 188.
8 करोड़ रुपये है। एमएस धोनी के ब्रांड एंडोर्सटमेंट धोनी एयरसेल, पेप्सी, ओरिएंट पीएसपीओ, स्पार्टन स्पोर्ट्स, रीबॉक, बूस्ट, एमिटी यूनिवर्सिटी, गल्फ ऑयल, आम्रपाली ग्रुप, अशोक लीलैंड, मैकडॉवेल्स सोडा, बिग बाजार, एक्साइड बैटरीज, टीवीएस मोटर्स, सोनी ब्राविया, सोनाटा वॉचेज के ब्रांड एंबेसडर हैं। डाबर च्यवनप्राश, लेज़ वेफर्स, लाफार्ज ग्राहक सेवा और मैक्स मोबाइल का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, धोनी कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं जिनमें ओरियो, ड्रीम 11, लावा, स्पार्टन स्पोर्ट्स, गल्फ ऑयल इंडिया, रीबॉक, एक्साइड, अनएकेडमी, ओरिएंट, एयरसेल, सोनाटा, इंडिया सीमेंट्स, विंजो, वार्डविज, मास्टरकार्ड इंडिया, सुमाधुरा शामिल हैं। यह भी पढ़ें: MS Dhoni B'day: एमएस धोनी के जन्मदिन की फैंस में दीवानगी, एक दिन पहले ही मनाया जश्न, खूब लंबे पुतले के सामने की आतिशबाजी! MS Dhoni Car & Bike Collections: कार-बाइक्स के शौकीन हैं माही एमएस धोनी के पास शानदार कार और बाकी का कलेक्शन हैं। उनके गैराज में काफी लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिसमें Hummer H2, AudiQ7, Land Rover, Ferrai 599GTO, NissanJonga, Mercedes Benz GLE, Rolls Royas, Silver Shadow जैसी कारें हैं। बाइक में Kawasaki Ninja H2, Harley Davison FatBoy, Ducati 1098 और Yamaha RD 350 शामिल हैं।
MS Dhoni Birthday MS Dhoni Birthday Cake Dhoni 44Th Birthday Happy Birthday Ms Dhoni Helicopter Shot MS Dhoni Birthday Wishes 2007 Cricket World Cup Final Happy Birthday To You Mahi Captain Cool Birthday MS Dhoni Indian Cricketer MS Dhoni Age MS Dhoni Movie एमएस धोनी एमएस धोनी बर्थडे हैप्पी बर्थडे धोनी धोनी जन्मदिन माही क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैराना से सांसद बनीं 29 साल की इकरा हसन कौन हैं? लंदन रिटर्न लड़की ने लिया मां की हार का बदला, राजनीति से गहरा नाता, जानें धन-दौलतWho is Iqra Hasan, Know her Net Worth: कैराना से सांसद बनीं 29 साल की इकरा हसन कौन हैं? जानें कितनी है उनकी संपत्ति
Read more »
Richest Minister: डॉक्टर से नेता बने तेदेपा के चंद्र शेखर मोदी 3.0 के सबसे अमीर मंत्री, जानिए कितनी है संपत्तिRichest Minister: डॉक्टर से नेता बने तेदेपा के चंद्र शेखर मोदी 3.0 के सबसे अमीर मंत्री, जानिए कितनी है संपत्ति
Read more »
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के पास कितनी दौलत, क्या करते हैं EX हस्बैंड ?इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के पास कितनी दौलत, क्या करते हैं EX हस्बैंड ?
Read more »
MS Dhoni: फॉर्म हाउस पर परिवार के साथ समय गुजार रहे एमएस धोनी, ताजा वीडियो हुआ वायरल, झूम उठे फैंसMS Dhoni: धोनी पिछले कुछ दिनों से परिदृश्य से गायब थे, तो अब हालिया जारी वीडियो ने फिर से वह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए
Read more »
Siddharth Mallya Wedding: विजय माल्या के बेटे की हो रही है ग्रैंड शादी, आखिर कौन है होने वाली दुल्हन ?बिजनेसमैन और किंगफिशर के मालिक विज्य माल्या भारत से भगोड़ा घोषित हैं. उनपर करोड़ों की धोखाधड़ी और देश छोड़कर भागने के आरोप हैं
Read more »
Rohit Sharma Retired: विराट के बाद रोहित ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास, बोले- इस ट्रॉफी के लिए...उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
Read more »
