GAZA WAR: युद्ध को शुरू हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हमास को हमास को जड़ से मिटा देने का लक्ष्य हासिल करने में इजरायल नाकाम रहा है.
Israel-Hamas War: ‘हमास को विचारधारा के तौर पर खत्म नहीं कर सकते’ - इजरायली सेना में उठी अवाज, क्या करेगी अब सरकार? GAZA WAR: युद्ध को शुरू हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हमास को हमास को जड़ से मिटा देने का लक्ष्य हासिल करने में इजरायल नाकाम रहा है.
Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन राशियों को कारोबार में हो सकती है धनहानि, जानें 20 जून के दिन किसका खुलेगा भाग्यव्हाइट टॉप, ब्लैक शॉर्ट्स पहने लेट नाइट फैशन का जलवा बिखेरती दिखीं Mouni Roy, 'टीवी की नागिन' का नया लुक वायरलITR Rules: सरकार बदल चुकी है ITR भरने से जुड़े ये 7 नियम, जान लीजिए वरना आपको नहीं मिलेगा रिफंडइजरायल के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को यह बयान देकर अपनी ही सरकार को चौंका दिया कि हमास को समाप्त नहीं किया जा सकता. इसके तुरंत बाद सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और दोहराया कि वह फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह के विनाश के लिए प्रतिबद्ध है. युद्ध को शुरू हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हमास को हमास को जड़ से मिटा देने का लक्ष्य हासिल करने में इजरायल नाकाम रहा है. इस बीच उसे गाजा में की जा रही अपनी सैन्य कार्रवाईयों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है.एएफपी के मुताबिक रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने इजरायल के चैनल 13 से कहा, 'यह कहना कि हम हमास को गायब कर देंगे, लोगों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। अगर हम कोई विकल्प नहीं देते हैं, तो अंत में हम हमास को ही पाएंगे.' उन्होंने कहा, 'हमास एक विचारधारा है, हम किसी विचारधारा को ख़त्म नहीं कर सकते.' हैगरी की टिप्पणियों को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तुरंत खारिज कर दिया. सरकार कहती रही है कि गाजा पर उनका आक्रमण तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक हमास को पराजित नहीं कर दिया जाता.पीएम ऑफिस ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नेतन्याहू की अध्यक्षता वाली राजनीतिक और सुरक्षा कैबिनेट ने युद्ध के लक्ष्यों में से एक के रूप में हमास की सैन्य और सरकारी क्षमताओं को नष्ट करना परिभाषित किया है. आईडीएफ निश्चित रूप से इसके लिए प्रतिबद्ध है.' अपने टेलीग्राम चैनल पर एक अलग बयान में, सेना ने स्पष्ट किया कि हगरी ने हमास को 'एक विचारधारा के रूप में संबोधित किया था... और उनका बयान बिल्कुल स्पष्ट था कोई भी अन्य दावा बयान को संदर्भ से बाहर ले जाना है.' 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले ने इस युद्ध को जन्म दिया. इजरायल में 1,194 लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज़्यादातर नागरिक थे. हमास के लड़ाकों ने 251 लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा ले गए. इनमें से 116 गाजा में रह गए हैं, हालांकि सेना का कहना है कि 41 मारे गए हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Hamas War: हमास के सीनियर नेताओं को निशाना बना रही है इजरायली सेना, गाजा में डिप्टी कमांडर ढेरGaza War: इजरायली सेना हमास के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसी शिन बेट से प्राप्त सूचनाओं पर काम कर रही है.
Read more »
UN सुरक्षा परिषद में आज राफा पर आपातकालीन बैठक, जानें बेंजामिन नेतन्याहू को किस बात का अफसोसHamas Israel War: इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी है। कई लोगों की मौत के बाद अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अफसोस जताया है।
Read more »
Gaza War: राफा में इजरायली हमलों में 45 की मौत, दुनिया भर में हो रही आलोचना, लेकिन US बोला- अभी रेड लाइन क्रॉस नहीं हुईIsrael-Hamas War: व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका को नहीं लगता कि इजरायल ने दक्षिणी गाजा में राफा पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण किया है.
Read more »
व्हाइट हाउस के सामने फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन: हाथ में खून से सना बाइडेन का मुखौटा, कहा- गाजा में मार...Anti-Israel agitator White House protest | Israel-Hamas War | गाजा में इजराइल के हमलों के बीच शनिवार को अमेरिका में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के बाहर फिलिस्तीन समर्थकों ने
Read more »
UNSC: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पास, हमास ने किया स्वागतUN Security Council passes resolution for ceasefire amid Israel-Hamas war UNSC: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पास, हमास ने किया स्वागत
Read more »
Gaza War: अमेरिका ने इजरायल पर बढ़ाया दबाव, सीजफायर प्रस्ताव स्वीकार करने के साथ ही इस बात के लिए भी दे रहा जोरIsrael-Hamas War: पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से अपने आठवें और हालिया पश्चिमी एशिया दौरे पर पहुंचे हैं.
Read more »
