Monsoon: उत्तर भारत में जमकर बरस रहा मानसून; पहाड़ों में भारी वर्षा का अलर्ट, चारधाम और अमरनाथ यात्रा स्थगित

Weather Update News

Monsoon: उत्तर भारत में जमकर बरस रहा मानसून; पहाड़ों में भारी वर्षा का अलर्ट, चारधाम और अमरनाथ यात्रा स्थगित
Monsoon In IndiaWeather India NewsHeavy Rain
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 193 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 146%
  • Publisher: 53%

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा उत्तराखंड और राजस्थान में और अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई। लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में...

जागरण टीम, नई दिल्ली। भारत के बड़े हिस्से में भारी वर्षा ने जून की कमी की भरपाई कर दी है, जुलाई की शुरुआत में ही मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी हिस्सों में और अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा क अलर्ट उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही वर्षा के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी शनिवार को पहलगाम-बालटाल से बाबा अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। केदारनाथ मार्ग बंद उत्तराखंड में नदी-नालों के रौद्र रूप धारण करने और भूस्खलन के कारण सड़कों पर खतरा बढ़ गया है। चमोली जिले में शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर हैदराबाद निवासी दो बाइकसवार तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई। जबकि केदारनाथ मार्ग पर 20 घंटे तक 3,000 तीर्थयात्री फंसे रहे। भूस्खलन के चलते प्रदेश के 200 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं, जबकि 300 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हिमाचल प्रदेश में भी कई जिलों में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। इसके अलावा मैदान में मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। उत्तराखंड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आठ जुलाई तक वर्षा का दौर इसी प्रकार बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। चारधाम मार्ग बाधित उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि जहां हैं, वहीं विश्राम करें और मौसम साफ होने तक प्रतीक्षा करें। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को बैठक में अगले दिन की यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि ऋषिकेश और विकासनगर से तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना न किया जाए। बदरीनाथ में मलबा आने से राजमार्ग बंद केदारनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में डोलिया देवी के समीप 20 घंटे तक तीर्थयात्री फंसे रहे। बदरीनाथ में मलबा आने से राजमार्ग सात स्थानों पर करीब नौ घंटे बंद रहा, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 2,000 से अधिक श्रद्धालु जहां-तहां फंस गए। गंगोत्री राजमार्ग तीन और यमुनोत्री राजमार्ग चार घंटे बाधित रहा। इस दौरान एक हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे रहे। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के ऊपर पहुंच गया है। पहलगाम-बालटाल से बाबा अमरनाथ यात्रा स्थगित जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण शनिवार को पहलगाम व बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया। रविवार को मौसम साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा। ऊधर जम्मू में भारी वर्षा के बीच ही आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 5876 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना किया। हालांकि पहले से मौजूद 7552 श्रद्धालुओं ने शनिवार को पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही अब तक पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,59,498 पहुंच गई है। कांगड़ा में टूटा आठ वर्ष का रिकार्ड हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से आरंभ मूसलधार वर्षा शनिवार को भी जारी रही। यहां वर्ष 2016 का 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा का रिकार्ड टूट गया है। अन्य जिलों में भी लगातार वर्षा हो रही है। भूस्खलन से कई सड़कें बंद हैं। लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। यह भी पढ़ें- गर्मी के बाद अब बारिश का कहर, पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित; चारधाम मार्ग भी बाधित आफत बनी वर्षा मध्य प्रदेश के ग्वालियर अंचल में मानसून जैसे आकाश फाड़कर बरस पड़ा है। श्योपुर में राजस्थान के बारां, कोटा, पाली को जोड़ने वाले खातौली पुल पर चार से पांच फीट पानी के बहाव से सड़क संपर्क कट गया है। इसी तरह राजस्थान के कोटा और टोंक में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हमीरपुर का बांध पूरी तरह भर गया, जिससे इसके बाद पानी बाहर रास्ते में बहने लगा है। टोंक में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।.

जागरण टीम, नई दिल्ली। भारत के बड़े हिस्से में भारी वर्षा ने जून की कमी की भरपाई कर दी है, जुलाई की शुरुआत में ही मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी हिस्सों में और अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा क अलर्ट उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही वर्षा के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी शनिवार को पहलगाम-बालटाल से बाबा अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। केदारनाथ मार्ग बंद उत्तराखंड में नदी-नालों के रौद्र रूप धारण करने और भूस्खलन के कारण सड़कों पर खतरा बढ़ गया है। चमोली जिले में शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर हैदराबाद निवासी दो बाइकसवार तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई। जबकि केदारनाथ मार्ग पर 20 घंटे तक 3,000 तीर्थयात्री फंसे रहे। भूस्खलन के चलते प्रदेश के 200 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं, जबकि 300 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हिमाचल प्रदेश में भी कई जिलों में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। इसके अलावा मैदान में मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। उत्तराखंड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आठ जुलाई तक वर्षा का दौर इसी प्रकार बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। चारधाम मार्ग बाधित उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि जहां हैं, वहीं विश्राम करें और मौसम साफ होने तक प्रतीक्षा करें। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को बैठक में अगले दिन की यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि ऋषिकेश और विकासनगर से तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना न किया जाए। बदरीनाथ में मलबा आने से राजमार्ग बंद केदारनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में डोलिया देवी के समीप 20 घंटे तक तीर्थयात्री फंसे रहे। बदरीनाथ में मलबा आने से राजमार्ग सात स्थानों पर करीब नौ घंटे बंद रहा, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 2,000 से अधिक श्रद्धालु जहां-तहां फंस गए। गंगोत्री राजमार्ग तीन और यमुनोत्री राजमार्ग चार घंटे बाधित रहा। इस दौरान एक हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे रहे। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के ऊपर पहुंच गया है। पहलगाम-बालटाल से बाबा अमरनाथ यात्रा स्थगित जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण शनिवार को पहलगाम व बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया। रविवार को मौसम साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा। ऊधर जम्मू में भारी वर्षा के बीच ही आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 5876 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना किया। हालांकि पहले से मौजूद 7552 श्रद्धालुओं ने शनिवार को पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही अब तक पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,59,498 पहुंच गई है। कांगड़ा में टूटा आठ वर्ष का रिकार्ड हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से आरंभ मूसलधार वर्षा शनिवार को भी जारी रही। यहां वर्ष 2016 का 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा का रिकार्ड टूट गया है। अन्य जिलों में भी लगातार वर्षा हो रही है। भूस्खलन से कई सड़कें बंद हैं। लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। यह भी पढ़ें- गर्मी के बाद अब बारिश का कहर, पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित; चारधाम मार्ग भी बाधित आफत बनी वर्षा मध्य प्रदेश के ग्वालियर अंचल में मानसून जैसे आकाश फाड़कर बरस पड़ा है। श्योपुर में राजस्थान के बारां, कोटा, पाली को जोड़ने वाले खातौली पुल पर चार से पांच फीट पानी के बहाव से सड़क संपर्क कट गया है। इसी तरह राजस्थान के कोटा और टोंक में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हमीरपुर का बांध पूरी तरह भर गया, जिससे इसके बाद पानी बाहर रास्ते में बहने लगा है। टोंक में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Monsoon In India Weather India News Heavy Rain Weather Forecast Monsoon 2024 Meteorological Department Monsoon 2024 Update UP Monsoon UP Monsoon News Weather News Weather Update Weather News Weather Forecast Rain Monsoon Mausam Delhi मौसम समाचार आज का मौसम मौसम न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan Monsoon : खुशखबरी: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टRajasthan Monsoon : खुशखबरी: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टRajasthan Monsoon 2024 : आखिरकार राजस्थान की जनता का इंतजार खत्म हो चुका है। मानसून ने मंगलवार को राजस्थान में धमाकेदार एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को मानसून ने राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में एंट्री मार ली है।
Read more »

देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके प्रदेश का कैसा रहेगा हालदेश के इन हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके प्रदेश का कैसा रहेगा हालआईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान जताया है.
Read more »

दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्टदिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्टआईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान जताया है.
Read more »

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों में भारी उत्साह, चौथे दिन 22,715 श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शनAmarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों में भारी उत्साह, चौथे दिन 22,715 श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शनअमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिवभक्तों में भारी उत्साह है।
Read more »

IMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालIMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालआज दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है. यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है.
Read more »

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, पूर्वी UP और राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसूनभारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, पूर्वी UP और राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसूनदक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:31