Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ी

Israel Gaza Conflict News

Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ी
Israel Gaza Conflict 2023Israel Gaza Conflict ExplainedIsrael Gaza Conflict News Today
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 37 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 185%
  • Publisher: 63%

Israel Hamas War Updates: हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है.

Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ी हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है.

IND vs ZIM : IPL के शेर इंटरनेशनल मैच में ढेर... वो 3 कारण जिसके चलते जिम्बाब्वे से भारत को झेलनी पड़ी शर्मनाक हारइस पॉप सिंगर को है ये गंभीर बीमारी, पैरालाइज हो जाता है आधा चेहरा, नहीं झपका पाते पलक; देखकर खड़ हो जाते हैं रोंगटेPhotos: चीन के दांत तोड़ने के लिए आ रहा 'जोरावर', एक बार निकला तो मचा देगा कहर; छिपने की नहीं मिलेगी जगह Photos: सुनीता विलियम्स की तरह अगर आप भी एक महीने तक स्पेस में फंस जाएं तो आपकी बॉडी के साथ क्या होगा? हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है. हमास और मिस्र के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि हमास अपनी इस प्रमुख मांग को छोड़ दिया है कि इजराइल युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने की सार्वजनिक प्रतिबद्धता जताए. उग्रवादी समूह द्वारा किया गया स्पष्ट समझौता पिछले नवंबर से जारी लड़ाई को पहली बार रोकने में मदद करने के साथ नौ महीने के विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने पर आगे की बातचीत के लिए मंच तैयार कर सकता है. लेकिन सभी पक्षों ने आगाह किया कि समझौते की अब भी गारंटी नहीं है. इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के साथ युद्ध शुरू होने से पहले हमास गाजा को नियंत्रित करता था. दोनों अधिकारियों ने कहा कि वाशिंगटन के चरणबद्ध समझौते में सबसे पहले छह सप्ताह का ‘समग्र और पूर्ण’ संघर्ष विराम शामिल होगा, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले महिलाओं, बुजुर्गों और घायलों समेत कई बंधकों की रिहाई होगी. अधिकारियों ने कहा कि इन 42 दिनों के दौरान, इजराइली सेना गाजा के घनी आबादी वाले इलाकों से हट जाएगी और विस्थापित लोगों को उत्तरी गाजा में उनके घरों में लौटने की अनुमति देगी. उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान हमास, इजराइल और मध्यस्थ दूसरे चरण की शर्तों पर भी बातचीत करेंगे, जिसमें शेष पुरुष बंधकों की रिहाई हो सकती है और इसके बदले में इजराइल अतिरिक्त फलस्तीनी कैदियों और बंदियों को मुक्त करेगा. तीसरे चरण में बंधक बनाए गए मृत लोगों के शवों सहित सभी शेष बंधकों की रिहाई और एक साल पुरानी पुनर्निर्माण परियोजना की शुरुआत होगी. दोनों अधिकारियों ने कहा कि हमास अब भी मध्यस्थों से ‘लिखित गारंटी’ चाहता है कि पहला चरण प्रभावी होने के बाद इजराइल स्थायी संघर्ष विराम समझौते पर बातचीत जारी रखेगा. हमास के प्रतिनिधि ने बताया कि समूह की मंजूरी मध्यस्थों से ‘मौखिक प्रतिबद्धताओं और गारंटी’ प्राप्त करने के बाद आई है कि युद्ध फिर से शुरू नहीं किया जाएगा और स्थायी संघर्ष विराम तक बातचीत जारी रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अब हम यह लिखित गारंटी चाहते हैं.’’ इससे पहले संघर्ष विराम वार्ता नहीं हो सकी है क्योंकि हमास इस मांग पर अड़ा है कि किसी भी समझौते में युद्ध का पूर्ण अंत शामिल हो. इसके विपरीत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई को रोकने की पेशकश की है, लेकिन इसे पूरी तरह से तब तक समाप्त नहीं किया जाएगा जब तक कि इजराइल हमास की शासन करने और सैन्य क्षमताओं को नष्ट करने तथा आतंकवादी समूह द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को मुक्त कराने के अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता. इसके पहले हमास ने चिंता जताई थी कि इजराइल बंधकों की रिहाई के बाद फिर से युद्ध शुरू कर देगा. इसी तरह इजराइली अधिकारियों ने चिंताई थी कि हमास शुरुआती संघर्ष विराम के बाद बंधकों को रिहा किये बगैर अनिश्चित काल के लिए बातचीत से हट जाएगा. गाजा में लड़ाई और इजराइल की हवाई बमबारी के जारी रखने के बीच शनिवार की यह खबर सामने आई. हमास द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रफह में इजराइली हवाई हमले में चार पुलिस अधिकारी मारे गए. नागरिक पुलिस की देखरेख करने वाले मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पैदल गश्त के दौरान मारे गए. इसमें कहा गया कि आठ अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Israel Gaza Conflict 2023 Israel Gaza Conflict Explained Israel Gaza Conflict News Today Israel Gaza Conflict News Israel Gaza Conflict Casualties Israel Gaza Conflict Timeline Israel 2014 Gaza Conflict Report Current Israel Gaza Conflict Attack On Israel Attack On Israeli By Hamas Hamas Attack On Israel Attack On Israel 2023 Attack On Israeli News Attack On Israel Today Attack On Israel Latest News Top Hindi News Hindi News हिन्दी समाचार Hindi News Today Hindi News Live Hindi Samachar Latest News In Hindi News In Hindi News Today News Today Hindi News Live Hindi Today News In Hindi इजरायल हमास वार पूर्ण घेराबंदी हमास अटैक इजरायल अटैक फलस्तीन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UNSC: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पास, हमास ने किया स्वागतUNSC: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पास, हमास ने किया स्वागतUN Security Council passes resolution for ceasefire amid Israel-Hamas war UNSC: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पास, हमास ने किया स्वागत
Read more »

गाजा में सीजफायर का प्रस्ताव UNSC में पास: पहली बार अमेरिका ने इसे पेश किया, दावा- इजराइल पहले से सहमत, हमा...गाजा में सीजफायर का प्रस्ताव UNSC में पास: पहली बार अमेरिका ने इसे पेश किया, दावा- इजराइल पहले से सहमत, हमा...Israel Hamas News Updates; इजराइल और हमास के बीच 8 महीने से जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सोमवार को सीजफायर का प्रस्ताव पास हो गया
Read more »

Gaza War: अमेरिका ने इजरायल पर बढ़ाया दबाव, सीजफायर प्रस्ताव स्वीकार करने के साथ ही इस बात के लिए भी दे रहा जोरGaza War: अमेरिका ने इजरायल पर बढ़ाया दबाव, सीजफायर प्रस्ताव स्वीकार करने के साथ ही इस बात के लिए भी दे रहा जोरIsrael-Hamas War: पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से अपने आठवें और हालिया पश्चिमी एशिया दौरे पर पहुंचे हैं.
Read more »

गाजा में सीजफायर की उम्मीद बढ़ी, अमेरिकी प्रस्ताव पर इजरायल ने लगाई मोहर, हमास का इंतजारगाजा में सीजफायर की उम्मीद बढ़ी, अमेरिकी प्रस्ताव पर इजरायल ने लगाई मोहर, हमास का इंतजारगाजा के लोगों को जंग से बड़ी राहत मिल सकती है. गाजा में युद्धविराम को लेकर अमेरिका की तरफ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया गया, जहां इस प्रस्ताव के समर्थन में 14 वोट पड़े तो वहीं वीटो की ताकत रखने वाले रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.
Read more »

हमास को भी अमेरिकी प्रस्ताव मंजूर, गाजा में बहुत जल्द सीजफायर का ऐलानहमास को भी अमेरिकी प्रस्ताव मंजूर, गाजा में बहुत जल्द सीजफायर का ऐलानगाजा में युद्धविराम की उम्मीदें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद भी तैयार हो गया हैं. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 14 सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया था.
Read more »

गाजा में एक बार फिर सीजफायर की उम्मीद बढ़ी, हमास ने स्वीकार किया ये अमेरिकी प्रस्तावगाजा में एक बार फिर सीजफायर की उम्मीद बढ़ी, हमास ने स्वीकार किया ये अमेरिकी प्रस्तावगाजा में इजरायल और हमास के बीच पिछले 9 महीने से चल रही जंग में सीजफायर की उम्मीद एक बार फिर बढ गई. इजरायल के बाद हमास ने भी अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्ताव के तहत सीजयफायर तीन चरणों में होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:46:30