India Economic Outlook: ईरान पर हमला और सीन अचानक बदला, टेंशन में भारत, अब इकोनॉम‍िक आउटलुक को खतरा

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था News

India Economic Outlook: ईरान पर हमला और सीन अचानक बदला, टेंशन में भारत, अब इकोनॉम‍िक आउटलुक को खतरा
भारत इकोनॉमिक आउटलुकपश्चिम एशिया संघर्षमासिक आर्थिक समीक्षा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

India Economic Outlook: भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसके कारण इकोनॉमिक आउटलुक और अनिश्चित हो गया है। आर्थिक मामलों के विभाग ने मार्च के लिए अपनी मासिक समीक्षा में यह जानकारी दी है। ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा सप्‍लाई का बाध‍ित होना एक बड़ी च‍िंता का व‍िषय बना हुआ...

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत का इकोनॉमिक आउटलुक 'और अधिक अनिश्चित' हो गया है। इससे ग्‍लोबल एनर्जी और लॉजिस्टिक्स चैनल बाधित हुए हैं। आर्थिक मामलों के विभाग ने मार्च 2026 के लिए अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में ये बातें कही हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। इसे सभी क्षेत्रों में मजबूत मांग और औद्योगिक गतिविधियों का समर्थन मिला। समीक्षा में कहा गया, 'इन घटनाक्रमों के शुरू होने से पहले फरवरी 2026 तक भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं। इसमें सप्‍लाई और डिमांड दोनों तरफ के संकेतकों में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।'ग्‍लोबल ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगाई का डर हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने ग्‍लोबल ग्रोथ और महंगाई के जोखिमों को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तनाव ने ग्‍लोबल सप्‍लाई की स्थितियों को कड़ा कर दिया है। इससे विशेष रूप से प्रमुख ऊर्जा मार्ग प्रभावित हुए हैं।एक बड़ी बाधा होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास पैदा हुई है। यह एक महत्वपूर्ण ग्‍लोबल एनर्जी कॉरिडोर है। समीक्षा में कहा गया है कि इस स्‍ट्रेट से जहाजों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। घटकर यह 'प्रति सप्ताह 200-300 जहाजों के मुकाबले अब केवल एक जहाज प्रति सप्ताह' रह गया है। इससे ग्‍लोबल तेल और गैस की सप्‍लाई काफी सीमित हो गई है और कीमतें बढ़ गई हैं।डीईए की चेतावनी डीईए ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष का भारत पर प्रभाव कई तरह से महसूस किया जा सकता है। इसके कारण तेल, गैस और उर्वरकों की सप्‍लाई में बाधा आने के आसार हैं। पेट्रोलियम उत्‍पादों के आयात की कीमतों में उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। लॉजिस्टिक्स की कॉस्‍ट बढ़ने से सामान महंगे होने की उम्‍मीद है। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों के भेजे जाने वाले धन में संभावित गिरावट की आशंका है।भारत के कुछ सेक्‍टर अभी भी द‍िखा रहे दम रिपोर्ट में कहा गया है कि बाहरी अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का घरेलू इंडस्ट्रियल सेक्‍टर फ्लेक्सिबल बना हुआ है। स्‍टील और सीमेंट उत्पादन में मजबूत ग्रोथ है। साथ ही कोयला और उर्वरक उत्पादन में लगातार विस्तार है। बुनियादी ढांचे और निर्माण गतिविधियों में यह निरंतर रफ्तार का संकेत देता है।फाइनेंशियल सेक्‍टर ने भी आर्थिक गतिविधियों को समर्थन देना जारी रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में बैंक लोन ग्रोथ में साल-दर-साल आधार पर 14.

5 फीसदी की ग्रोथ हुई। वहीं, कमर्शियल सेक्‍टर को वित्तीय संसाधनों का कुल प्रवाह सालाना आधार पर 33.2 फीसदी बढ़ा।बाहरी मोर्चे पर सेवाओं का निर्यात भारत के व्यापार प्रदर्शन का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है। समीक्षा में बताया गया कि सेवाओं के ट्रेड सरप्‍लस ने वस्तुओं के व्यापार घाटे के 85.4 फीसदी हिस्से की भरपाई की। इससे देश के समग्र व्यापार संतुलन को सहारा मिला।क‍िन बातों पर फोकस करने की जरूरत?भविष्य को देखते हुए सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि नीतिगत सतर्कता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। ग्‍लोबल रिस्‍क अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। वैसे तो भारत के मैक्रोइकोनॉमिक बफर्स और पॉलिसी सपोर्ट स्थिरता प्रदान करते हैं। लेकिन, रिपोर्ट ने आगाह किया कि जोखिमों का संतुलन अभी भी नकारात्मक पक्ष की ओर झुका हुआ है।समीक्षा में यह निष्कर्ष निकाला गया कि बदलती वैश्विक अनिश्चितताओं के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार सतर्कता और सक्रिय नीतिगत उपाय महत्वपूर्ण होंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

भारत इकोनॉमिक आउटलुक पश्चिम एशिया संघर्ष मासिक आर्थिक समीक्षा होर्मुज स्‍ट्रेट Indian Economy India Economic Outlook West Asia Conflict Monthly Economic Review Hormuz Strait

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India-Russia Talk: युद्ध ने पलट दिया खेल... भारत-रूस में होने वाली है बड़ी डील, US को भी खबर!India-Russia Talk: युद्ध ने पलट दिया खेल... भारत-रूस में होने वाली है बड़ी डील, US को भी खबर!India-Russia Deal: मिडिल-ईस्ट में टेंशन की वजह से भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जनवरी 2026 के स्तर से दोगुना होकर कम से कम 40% तक पहुंच सकता है. दोनों देशों में बातचीत चल रही है.
Read more »

Naxal free India: नक्सल मुक्त भारत पर संसद में होगी चर्चा, 31 मार्च की समयसीमा पर केंद्र सरकार का फोकसNaxal free India: नक्सल मुक्त भारत पर संसद में होगी चर्चा, 31 मार्च की समयसीमा पर केंद्र सरकार का फोकसदेश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लक्ष्य पर अब संसद में भी सीधी चर्चा होने जा रही है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत बनाने की समयसीमा
Read more »

Hockey India Awards: हार्दिक-नवनीत बने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डHockey India Awards: हार्दिक-नवनीत बने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डहॉकी इंडिया के आठवें सालाना पुरस्कारों में हार्दिक सिंह और नवनीत कौर को 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला, प्रत्येक को 20 लाख रुपये दिए गए।
Read more »

India Oil Reserves: भारत के पास 74 दिन का रिजर्व, पंप पर लाइन लगाने की क्यों नहीं जरूरत? इन बातों को जान लीजिएIndia Oil Reserves: भारत के पास 74 दिन का रिजर्व, पंप पर लाइन लगाने की क्यों नहीं जरूरत? इन बातों को जान लीजिएIndia Petroleum Reserves: बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्‍सों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसकी वजह सोशल मीडिया वे दावे थे जिनमें कहा गया कि देश में सिर्फ 5 दिनों का तेल भंडार मौजूद है। हालांकि, हकीकत बिल्‍कुल अलग है। देश में 74 दिन का ऑयल रिजर्व...
Read more »

India-Bangladesh: तल्खी बढ़ने की आशंका के बीच करीब आए भारत-बांग्लादेश; खालिदा जिया से अलग तारिक रहमान का रुखIndia-Bangladesh: तल्खी बढ़ने की आशंका के बीच करीब आए भारत-बांग्लादेश; खालिदा जिया से अलग तारिक रहमान का रुखबांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भारत से रिश्तों में आई तल्खी इसी साल फरवरी महीने में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद और बढ़ने की आशंका जताई जा
Read more »

सरकार ने कहा 'स्विच टू CNG'! देखें 34KM का माइलेज देने वाली कारेंसरकार ने कहा 'स्विच टू CNG'! देखें 34KM का माइलेज देने वाली कारेंCheapest CNG Cars in India: पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के चलते दुनिया भर में क्रूड ऑयल की सप्लाई प्रभावित हो रही है. ऐसे में सीएनजी कारें बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:57:04