बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भारत से रिश्तों में आई तल्खी इसी साल फरवरी महीने में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद और बढ़ने की आशंका जताई जा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भारत से रिश्तों में आई तल्खी इसी साल फरवरी महीने में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। कारण था पाकिस्तान का करीबी और भारत से दूरी बनाए रखने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत। हालांकि पूर्वानुमानों और आशंकाओं के उलट भारत और बांग्लादेश के बीच दूरी की जगह करीबी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें - Qamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोट प्रधानमंत्री तारिक रहमान की जनसंहार दिवस पर पाकिस्तान को खरी-खरी, आईपीएल प्रसारण पर लगा प्रतिबंध हटना और विदेश मंत्री खलील उर रहमान का भारत दौरा तय होना बता रहा है कि बांग्लादेश अंतरिम सरकार के दौरान ठंडे पड़े द्विपक्षीय रिश्तों में गर्माहट लाना चाहता है। खासकर पीएम तारिक का 1971 में पाकिस्तान ी सेना के कत्लेआम पर अपनी ही पार्टी से अलग रुख अपनाना चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि रहमान ने इस संगठित हत्याकांड का प्रतिरोध नहीं करने पर तत्कालीन पाकिस्तान सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया। इतना ही नहीं नरसंहार दिवस के जरिये वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के मूल्य और महत्व समझाने पर जोर भी दिया। खालिदा जिया देती थीं पाकिस्तान को तरजीह दरअसल सत्ता में आने के बाद जब शेख हसीना सरकार ने जनसंहार की जांच शुरू की तब बीएनपी ने इसे राजनीति प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया था। तब बीएनपी की कमान वर्तमान पीएम तारिक की दिवंगत मां और पूर्व पीएम खालिदा जिया के हाथों में थी। इतना ही नहीं 1991 से 1996, 2001 से 2006 तक पीएम रहने के दौरान खालिदा ने भारत पर पाकिस्तान को तरजीह दी। भारत की सुरक्षा चिंताओं का ध्यान बांग्लादेश की जमीन के दुरुपयोग की भारत की चिंता को भी दूर करने की कोशिश की गई है। माह की शुरुआत में बांग्लादेश डायरेक्टर जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस मेजर जनरल राशिद चौधरी की रॉ प्रमुख पराग जैन और अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल आर.
एस. रमन के साथ अहम बैठक हुई थी। विदेश मंत्री के दौरे पर नजर फिलहाल संबंधों में सुधार की इस कड़ी में सबकी निगाहें 7 अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान पर है। इस दौरे से पूर्व दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर की तल्खी खत्म हो चुकी है। वीजा सेवाएं शुरू हो गई हैं। पश्चिम एशिया संकट के दौरान भारत ने बांग्लादेश को ऊर्जा संकट से निपटने में मदद की है। ऐसे में रहमान के भारत दौरे में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सहित कई मामले में आगे बढ़ने पर सहमति बन सकती है। यह भी पढ़ें - कुछ बड़ा सोच रहे ट्रंप?: ईरान युद्ध में अब उतरा USS त्रिपोली जहाज, 3500 मरीन के आने से अमेरिकी सैन्य बल मजबूत भारत से दूरी की कीमत पड़ी है भारी दरअसल बांग्लादेश के पास भारत से अपने ऐतिहासिक, आर्थिक और भौगोलिक संबंधों का विकल्प नहीं है। अंतरिम सरकार के दौरान भारत विरोधी गतिविधि की कीमत बांग्लादेश कई मोर्चे पर भुगत चुका है। फिर दोनों देशों के बीच गंगा नदी संधि की मियाद भी इस साल दिसंबर में खत्म हो रही है। ऐसे में संकेत है कि बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से पहले अपने आर्थिक हित को तरजीह देना चाहता है। अन्य वीडियो
Tarique Rahman Escalate Tensions Khaleda Zia Bangladesh New Govt Bangladesh Nationalist Party Bnp Pakistan Ipl 2026 Ipl 2026 Streaming World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News भारत-बांग्लादेश संबंध तारिक रहमान तनाव में वृद्धि खालिदा जिया बांग्लादेश की नई सरकार बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी बीएनपी पाकिस्तान आईपीएल 2026 आईपीएल 2026 का प्रसारण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Team India: भारतीय फुटबॉल पर दाग! पैसों के झगड़े में कोच और खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर अटके; क्या है पूरा मामला?भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम को गुरुवार को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खिलाड़ियों और मुख्य कोच को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रवेश से
Read more »
चुनौतियों से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार, जानें लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्रीचुनौतियों से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार, जानें लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri says Rumours of lockdown in India are completely false
Read more »
₹3300 करोड़ से Coal India ने बनाया 8 नई वॉशरीज का खाका, Tata Steel से मिलकर पलटेगी विदेशियों का पूरा गेमकोल इंडिया ₹3300 करोड़ के निवेश से 8 नई कोकिंग कोल वॉशरीज स्थापित करेगी। वित्तीय वर्ष 2030 तक चालू होने वाली ये वॉशरीज घरेलू कोयले की गुणवत्ता सुधारेंगी और आयात पर निर्भरता कम करेंगी। टाटा स्टील के साथ साझेदारी से स्टील सेक्टर को लाभ होगा।
Read more »
India-Russia Talk: युद्ध ने पलट दिया खेल... भारत-रूस में होने वाली है बड़ी डील, US को भी खबर!India-Russia Deal: मिडिल-ईस्ट में टेंशन की वजह से भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जनवरी 2026 के स्तर से दोगुना होकर कम से कम 40% तक पहुंच सकता है. दोनों देशों में बातचीत चल रही है.
Read more »
Hockey India Awards: हार्दिक-नवनीत बने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डहॉकी इंडिया के आठवें सालाना पुरस्कारों में हार्दिक सिंह और नवनीत कौर को 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला, प्रत्येक को 20 लाख रुपये दिए गए।
Read more »
India Oil Reserves: भारत के पास 74 दिन का रिजर्व, पंप पर लाइन लगाने की क्यों नहीं जरूरत? इन बातों को जान लीजिएIndia Petroleum Reserves: बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसकी वजह सोशल मीडिया वे दावे थे जिनमें कहा गया कि देश में सिर्फ 5 दिनों का तेल भंडार मौजूद है। हालांकि, हकीकत बिल्कुल अलग है। देश में 74 दिन का ऑयल रिजर्व...
Read more »
