होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में से एक हैं, लेकिन सवाल यह कि कौन सा स्कूटर ज्यादा बिका। आइए आपको दोनो स्कूटरों की सेल्स रिपोर्ट के बारे में बताते हैं ताकि आप जान सकें कि किसकी ज्यादा बिक्री हुई।
जब भी देश के सबसे अच्छे स्कूटरों की बात होती है तो होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर का नाम सबसे पहले आता है। चलाने में आसान, ज्यादा माइलेज और शानदार फीचर्स की वजह से इनकी खूब बिक्री भी होती है। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में से एक हैं, लेकिन सवाल यह कि कौन सा स्कूटर ज्यादा बिका। सितंबर महीने में नई जीएसटी दरें लागू होने से 350 सीसी तक के टू-व्हीलर्स की कीमत में कमी आई थी। होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर इसी कैटेगरी में आते हैं, इसलिए इनकी कीमत भी कम हुई थी। आइए आपको बताते हैं कि सस्ता होने के बाद सितंबर 2025 में कौन सा स्कूटर ज्यादा बिका। कौन है सितंबर 2025 का टॉप सेलिंग स्कूटर?आपको बता दें कि सितंबर 2025 की स्कटूरों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की लिस्ट में होंडा एक्टिवा टॉप पर है तो वहीं, टीवीएस जूपिटर दूसरी पोजीशन पर है। दोनों स्कूटरों की बिक्री में भी अच्छा-खासा फर्क है। मौजूदा कीमतों की बात करें तो होंडा एक्टिवा 6जी की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 74,369 रुपये है और टीवीएस जूपिटर का एक्स-शोरुम प्राइस 72,400 रुपये से शुरू होता है। होंडा एक्टिवा की बिक्रीसितंबर में होंडा एक्टिवा की कुल 2,37,716 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 9.
38% की गिरावट आई है, तब इसको 2,62,316 ग्राहक मिले थे। बिक्री में गिरावट के बावजूद इसने सिंतबर के टॉप सेलिंग स्कूटर का खिताब जीता है और मार्केट में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। इस जबरदस्त बिक्री से पता चलता कि यह स्कूटर आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। टीवीएस जूपिटर की बिक्रीसितंबर 2025 के सेल्स चार्ट में टीवीएस जूपिटर दूसरे नंबर पर है। इसकी कुल 1,42,116 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 38.07% का जबरदस्त उछाल आया है, तब इसकी 1,02,934 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सेल्स में ग्रोथ से पता चलता है कि कीमत घटने से इस स्कूटर को काफी फायदा हुआ है। किफायती होने की वजह से लोगों ने इसे खरीदने में खासा दिलचस्पी दिखाई है। GST घटने से कीमत में आई थी कमीसितंबर महीने में केंद्र सरकार जीएसटी ने नई जीएसटी दरें लागू की थी। इसमें 350 सीसी तक के टू-व्हीलर्स पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। जीएसटी घटने से टू-व्हीलर्स पर लगने वाला टैक्स कम हो गया, जिसका फायदा कंपनियों ने ग्राहकों को देते हुए वाहनों की कीमत में कमी की थी। जीएसटी घटने के बाद होंडा एक्टिवा की कीमत में 7,874 रुपये तक की हुई थी। वहीं, टीवीएस जूपिटर 6,481 रुपये सस्ता हुआ था।
Honda Activa Sales In September TVS Jupiter Sales In September Best Selling Scooter India Best Scooter Honda Activa Or TVS Jupiter Which Is Best Scooter होंडा एक्टिवा टीवीएस जूपिटर सितंबर में कौन सा स्कूटर ज्यादा बिका सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: जीएसटी कपातीनंतर कोणती बाईक झाली जास्त स्वस्त?Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: नवीन GST मध्ये 350cc पासून कमी कॅपेसिटी वाली बाइक आणि स्कूटर वरील कर 28 टक्क्यांवरुन कमी करत 18 टक्के कमी केला आहे. ज्यामुळे या सेगमेंटमध्ये किंमती खूप कमी झाल्या आहेत.
Read more »
TVS Raider 125 vs Honda CB125 Hornet: आपके लिए कौन-सी बेस्ट होगी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक?TVS Raider 125 या Honda CB125 Hornet: भारतीय बाजार में TVS Raider 125 और Honda CB125 Hornet के बीच मुकाबला है। TVS Raider 125 TFT DD वेरिएंट में बेहतर फीचर्स और कीमत है, जिसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले है। Honda CB125 Hornet का डिजाइन स्पोर्टी है, लेकिन कीमत थोड़ी अधिक...
Read more »
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: फीचर्स में कौन-सा स्कूटर ज्यादा स्मार्ट है?Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस 125 भारत में लोकप्रिय स्कूटर हैं, दोनों में 125cc का इंजन है। एक्सेस 125, एक्टिवा 125 से थोड़ी अधिक शक्तिशाली और सस्ती है। एक्टिवा 125 में बेहतर ईंधन दक्षता और अधिक सुविधाएँ हैं। दोनों स्कूटरों के प्रदर्शन, विशेषताओं और कीमत में कुछ अंतर...
Read more »
लुक देख कहेंगे वाह...! TVS ला रहा कमाल का 'मैक्सी' इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-STVS M1-S को कंपनी आगामी 4 नवंबर से मिलान (इटली) में शुरू होने जा रहे EICMA 2025 मोटरसाइकिल शो में पेश करेगा.
Read more »
2026 Honda CB 1000 GT की तस्वीरें लॉन्च से पहले हो गई लीक, अगले महीने EICMA में हो सकती है पेशदो पहिया वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही सुपरबाइक के तौर पर Honda CB 1000 GT को पेश किया जा सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लॉन्च होने से पहले ही कुछ फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इनमें मोटरसाइकिल की क्या जानकारी मिल रही है। कब इसे...
Read more »
गुरु-चंद्र की वजह से अक्टूबर के अंतिम दिन मेष समेत 6 राशियों के लिए शुभ, धन, खुशियां व भाग्य की होगी वर्षाJupiter Moon Conjunction : ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत शुभ राजयोग माना गया है और यह धन, ज्ञान और भाग्योदय में वृद्धि करता है. यह योग ज्यादातर चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति और दृष्टि से बनता है और ऐसा अक्टूबर के अंतिम दिनों में यानी 29, 30 और 31 तारीख को बन रहा है, जिससे 6 राशियों को बेहद लाभ होने वाला है.
Read more »
