Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस 125 भारत में लोकप्रिय स्कूटर हैं, दोनों में 125cc का इंजन है। एक्सेस 125, एक्टिवा 125 से थोड़ी अधिक शक्तिशाली और सस्ती है। एक्टिवा 125 में बेहतर ईंधन दक्षता और अधिक सुविधाएँ हैं। दोनों स्कूटरों के प्रदर्शन, विशेषताओं और कीमत में कुछ अंतर...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 125cc स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 दो सबसे ज्यादा लोकप्रिय नाम हैं। दोनों ही स्कूटर अपने प्रैक्टिकल नेचर, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से ज्यादा स्मार्ट कौन है? आइए जानते हैं फीचर्स के हिसाब से कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 : इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पैरामीटर Honda Activa 125 Suzuki Access 125 इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 4.
2-इंच TFT डिस्प्ले, टैकोमीटर , नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, 5-वे जॉयस्टिक 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, बैटरी वोल्टेज इंडिकेटर, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी हाँ हाँ USB चार्जिंग पोर्ट हाँ हाँ फ्रंट स्टोरेज नहीं दो फ्रंट कबी होल्स अंडर-सीट स्टोरेज 18 लीटर 24.4 लीटर Idle Stop-Start सिस्टम हाँ नहीं कीलेस इग्निशन हाँ नहीं लोकेट माई स्कूटर फीचर हाँ नहीं एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप हाँ हाँ कीमत ₹91,983 ₹93,877 दोनों स्कूटर में 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो काफी ब्राइट और पढ़ने में आसान है। दोनों ही डिस्प्ले में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर मिलता है, जिससे आप कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकते हैं। Honda Activa 125 का डिस्प्ले थोड़ा एडवांस्ड है क्योंकि इसमें RPM भी दिखता है। वहीं Suzuki Access 125 में टैकोमीटर नहीं है, लेकिन इसमें बैटरी वोल्टेज इंडिकेटर दिया गया है। Activa 125 में मेन्यू नेविगेशन के लिए 5-वे जॉयस्टिक दिया गया है, जिससे यूजर इंटरफेस काफी आसान हो जाता है। कुल मिलाकर, दोनों स्कूटर इस सेक्शन में एक-दूसरे के काफी करीब हैं। Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: कंवीनियंस फीचर्स हालांकि, Suzuki Access 125 यहां बढ़त लेता है क्योंकि इसमें दो फ्रंट स्टोरेज पॉकेट्स दिए गए हैं, जो छोटी चीजें रखने में काम आते हैं। साथ ही इसका अंडर-सीट स्टोरेज 24.4 लीटर का है, जो Honda Activa 125 से 6.4 लीटर ज्यादा है। Honda Activa 125 को फायदा मिलता है उसके Idle Stop-Start सिस्टम से, जो ट्रैफिक में स्कूटर रुकने पर इंजन को ऑटोमेटिक बंद कर देता है और क्लच दबाने पर चालू कर देता है। इससे फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ जाती है। दोनों स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप दिया गया है, जिससे सीट उठाए बिना पेट्रोल डलवाना आसान होता है। दोनों ही स्कूटर में एप्रन पर USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे चलते-फिरते मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: एडिशनल फीचर्स Honda Activa 125 का H-Smart वेरिएंट फीचर्स के मामले में सबसे आगे है। इसमें कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक स्मार्ट की फॉब मिलता है। इससे आप स्कूटर को बिना चाबी लगाए स्टार्ट कर सकते हैं और पार्किंग में “लोकेट माई स्कूटर” फीचर के जरिए स्कूटर को खोज सकते हैं। Suzuki Access 125 में ऐसा कोई हाई-टेक फीचर नहीं है, लेकिन इसका सिंपल और प्रैक्टिकल डिजाइन रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए ज्यादा उपयोगी साबित होता है।
Suzuki Access 125 Scooter Comparison 125Cc Scooters Best Scooters India Activa 125 Features Access 125 Features Scooter Price Comparison Honda Vs Suzuki Indian Scooter Market Keyless Ignition TFT Console Underseat Storage Idle Stop-Start Scooter Comparison India Automobile Special
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिवाली पर Bajaj Pulsar Bikes पर शानदार डिस्काउंट ऑफर, 5 हजार रुपये तक मिल रही छूटBajaj Bikes Diwali Offers: बजाज ऑटो दिवाली पर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर कैशबैक दे रही है, जो 31 अक्टूबर, 2025 तक मान्य है। क्लासिक, एन, एनएस और आरएस सीरीज के मॉडलों पर अलग-अलग छूट मिल रही है। क्लासिक रेंज में 125, 150 और 220F शामिल हैं, जबकि एन सीरीज में N160 और N250 पर ऑफर है। एनएस सीरीज में स्पोर्टी डिजाइन वाली बाइकें हैं, और आरएस सीरीज में...
Read more »
मेरठ में कहां-कहां होगी ग्रीन पटाखों की बिक्री? आज से आवेदन कर सकेंगे पटाखा कारोबारीमेरठ में 18 से 20 अक्टूबर तक 18 स्थानों पर हरित पटाखों की बिक्री होगी, जिसमें शहर के तीन प्रमुख स्थान शामिल हैं। पटाखा व्यापारियों को एडीएम सिटी कार्यालय में आवेदन करना होगा और स्थानीय अधिकारियों से एनओसी प्राप्त करनी होगी। केवल नीरी द्वारा पंजीकृत ग्रीन पटाखे ही बेचे जा सकेंगे, और सामान्य पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। ग्रीन पटाखे कम धुएं और 125...
Read more »
Honda का दिवाली धमाका! रोजाना ₹49 की EMI पर घर लाएं Activa और ShineHonda Diwali Offer: होंडा इस दिवाली के मौके पर अपने स्कूटरों और बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है.
Read more »
IND W vs ENG W Live Score: इंग्लैंड की बैटिंग लय में नहींIndia vs England Live Score, Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम अपने 5वें मुकाबले में इंग्लैंड के सामने है।
Read more »
Muzaffarpur News: गैस एजेंसी में चोरों ने लगाई सेंध; 125 खाली सिलेंडर गायब, पुलिस जांच शुरूमुजफ्फरपुर में एक गैस एजेंसी में चोरी हो गई। चोरों ने एजेंसी में सेंध लगाकर 125 खाली सिलेंडर चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश कर रही है।
Read more »
सुनिल शेट्टीनं 125 कोटींची संपत्ती कशी जमवली? गुंतवणुकदारांना सांगितली सोपी टीप; जर तुम्ही...Suniel Shetty On How He Made 125 Crore Property: केवळ अभिनेता म्हणून नाही तर एक उत्तम उद्योजक म्हणूनही सुनिल शेट्टीची ओळख आहे. मात्र सुनिल शेट्टीने अशी काय जादू केली की त्याची संपत्ती 125 कोटींवर पोहोचली आहे? त्यानेच यासंदर्भात खुलासा केलाय, तो काय म्हणालाय पाहूयात...
Read more »
