TVS M1-S को कंपनी आगामी 4 नवंबर से मिलान (इटली) में शुरू होने जा रहे EICMA 2025 मोटरसाइकिल शो में पेश करेगा.
भारत की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने आने वाले इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर M1-S की पहली झलक पेश कर दी है.यह स्कूटर अगले महीने EICMA 2025 मोटरसाइकिल शो में, जो मिलान में आयोजित होने जा रहा है, अपने ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है.
इस स्कूटर को सिंगापुर की ION Mobility के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. ION मोबिलिटी में TVS की रणनीतिक हिस्सेदारी है.दोनों कंपनियों का टार्गेट है कि M1-S के जरिए शहरी बाजारों में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा जाए, जो स्टाइलिश भी हो और परफॉर्मेंस में भी दमदार साबित हो.TVS M1-S के फ्रंट में ट्विन LED हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिनके दोनों ओर शार्प डिज़ाइन वाले ‘आईब्रो स्टाइल’ DRLs हैं जो टर्न इंडिकेटर्स का भी काम करते हैं.इसका फ्लैट फ्लोरबोर्ड राइडर के लिए बेहतर लेगरूम और अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस देता है.एक सिंगल-पीस स्कल्प्टेड सीट और मिनिमलिस्ट रियर ग्रैब रेल इसे प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर की पहचान देती है, जो एयरोडायनामिक फ्लेयर के साथ काफी एलीगेंट नजर आता है.इसमें 4.3kWh की बैटरी और 12.5 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 45 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.यह स्कूटर 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा बताई जा रही है.ION मोबिलिटी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 150 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज देगा. हालांकि टीवीएस के मॉडल में कुछ बदलाव हो सकता है.टेक-फ्रेंडली राइडर्स के लिए इसमें 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन मिररिंग को सपोर्ट करता है.इसके जरिए नेविगेशन, म्यूज़िक स्ट्रीमिंग और कॉल/SMS नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं आसानी से मिलेंगी.इसके अलावा इसमें स्मार्ट-की सिस्टम भी दिया गया है, जिससे कीलेस एक्सेस संभव होगा. यानी आप स्कूटर को रिमोट से भी कंट्रोल कर सकेंगे.EICMA 2025 में TVS के इस स्कूटर के साथ पांच और नए प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
EICMA 2025 TVS M1-S TVS M1-S Electric Scooter TVS M1-S Features TVS M1-S Launch TVS M1-S Price TVS M1-S Range TVS M1-S Specification TVS Maxi Electric Scooter टीवीएस एम1 एस टीवीएस मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस स्कूटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
TVS MotoSoul 5.0 का ऐलान: क्या इस बार दिखेगी TVS की पहली एडवेंचर बाइक?TVS Motosoul 5.0: यह दो दिनों का फेस्टिवल एडवेंचर, लर्निंग और एंटरटेनमेंट का शानदार कॉम्बो है. रेसिंग के शौकीनों के लिए, कार्यक्रम में जिमखाना, डर्ट ट्रैक रेसिंग, और स्टंट शो जैसे मुकाबले शामिल होंगे.
Read more »
TVS का बड़ा धमाका: 3 महीने में बेच डाले इतने टू-व्हीलर्स, जानकर छूट जाएंगे आपके पसीनेTVS Sales Report: इस शानदार प्रदर्शन का मुख्य कारण कंपनी के टू-व्हीलर (Two-Wheeler) और थ्री-व्हीलर (Three-Wheeler) सेगमेंट की बिक्री में हुई जोरदार ग्रोथ है.
Read more »
TVS की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल Apache RTX 300 इस दिन होगी लॉन्च, होगी इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइकटीवीएस भारत में अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह 15 अक्टूबर 2025 को बाजार में आएगी। इसमें 299.
Read more »
TVS Apache RTX 300 भारत में हिमालयन और एक्सपल्स समेत इन 6 एडवेंचर मोटरसाइकल का बिगाड़ेगी खेलटीवीएस मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर टूरर मोटरसाइकल अपाचे आरटीएक्स 300 (TVS Apache RTX 300) लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.
Read more »
किलर लुक... धांसू फीचर्स! Apache RTX एडवेंचर बाइक लॉन्चTVS Apache RTX 300 के साथ कंपनी ने आधिकारिक रूप से एडवेंचर टूरर सेगमेंट में कदम रख दिया है, जहां इसका मुकाबला केटीएम और रॉयल एनफील्ड जैसे ब्रांड से होगा.
Read more »
Tvs Star City Plus 2025: రూ.65 వేలకే TVS StaR city మోటార్ సైకిల్.. ఫ్లిప్కార్ట్ దిమ్మతిరిగే దీపావళి ఆఫర్ మీకోసం..Tvs Star City Plus 2025 Model Price Cut: అత్యంత తక్కువ ధరకే ఫ్లిప్కార్ట్లో tvs star city plus (Dual Tone Drum) మోటార్ సైకిల్ అందుబాటులో ఉంది. ఎస్బిఐ బ్యాంకుకు క్రెడిట్ కార్డు వినియోగించి పేమెంట్ చేసే వారికి దీనిపై రూ.6,000 వరకు తగ్గింపు లభిస్తుంది. ఇవే కాకుండా బోలెడు ఆఫర్స్ అందుబాటులో ఉన్నాయి.
Read more »
