Galaxy M52 5G भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है और इसमें क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी भी कई जानकारियां सामने आई हैं.
Galaxy M52 5G में ट्रिपल रियर कैमरे दिए जाएंगे. साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग इस महीने भारत में Galaxy M52 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. 28 सितंबर को स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा. हालांकि पहले ऐमेजॉन की वेबसाइट से ये पता चला था कि इसे 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है.
ऐमेजॉन ने अब इसे अपडेट कर दिया है. Galaxy M52 5G लॉन्च डेट अब सैमसंग की तरफ से भी कन्फर्म कर दी गई है जो 28 सितंबर की ही है. गौरतलब है कि पिछले साल कंपनी ने Galaxy M51 लॉन्च किया था और ये स्मार्टफोन उसी का अपग्रेड होगा. Galaxy M52 5G के लिए माइक्रोसाइट तैयार है और इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है. लॉन्च इवेंट वर्चुअल होगा और इसे कंपनी की वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि ये स्मार्टफोन पतला और हल्का होगा. इसमें तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे और इसकी बिक्री लॉन्च होते ही ऐमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. Galaxy M52 5G के संभावित फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें Android 11 दिया जाएगा. डिस्प्ले 6.7 इंच की दी जा सकती है और इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. Galaxy M52 5G में Infinity O डिस्प्ले दी जाएगी और ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी. कैमरा सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में डेंगू का कहर; जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारीडेंगू अमूमन दो से पांच दिनों के भीतर गंभीर रूप धारण कर लेता है। ऐसी स्थिति में मरीज को बुखार आना बंद हो सकता है। वह समझने लगता है कि बीमारी ठीक होने की दिशा में है लेकिन ऐसा होता नहीं है बल्कि यह स्थिति और भी खतरनाक होती है।
Read more »
भारत में लॉन्च होने पहले लीक हुई Xiaomi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत, यहां जानेंXiaomi 11 Lite NE 5G को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गए हैं. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग हाल ही में हुई है और अब कंपनी इसे भारत में उतारने जा रही है.
Read more »
Jammu: ऊधमपुर के नैनसू गांव में दो युवक नदी में बहे, पुलिस-एसडीआरएफ तलाश में जुटीस्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। फिलहाल अभी तक नदी में बहे दोनों युवकों की तलाशी जारी है। दिलीप कुमार और वरुण कुमार नामक दोनों युवक बडयाली पंचायत के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
Read more »
यूके में यहां विंटेज (एतिहासिक) कारों को बनाया जा रहा है इलेक्ट्रिकLondon Electric Cars नाम का एक स्टार्टअप विंटेज कारों यानी अपने जमाने की पुरानी कारों को लैंडफिल में डंप होने से बचाने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने का काम कर रहा है।
Read more »
OPPO A16: ओप्पो का बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, चार कैमरे से है लैसबड़ी डिस्प्ले के अलावा ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
Read more »
