राजस्थान के विवाह रजिस्ट्रेशन एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर (AneeshaMathur )
18 सितंबर को विधानसभा में पास हुआ संशोधनराजस्थान के विवाह रजिस्ट्रेशन एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इस संसोधन के तहत राजस्थान में अब बाल विवाह का भी रजिस्ट्रेशन होगा.
इस कानून का विधानसभा में जमकर विरोध हुआ. वहीं, अब इस मामले में स्वाति गोयल शर्मा और संजीव नेवार ने जनहित याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं ने बाल विवाह के रजिस्ट्रेशन के प्रावधान पर आपत्ति जताते हुए इस संशोधन को रद्द करने की गुहार लगाई है. इस जनहित याचिका में भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, राजस्थान सरकार और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पक्षकार बनाते हुए जल्द सुनवाई की मांग की गई है.इससे पहले भी राजस्थान के इस कानून को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर हुई, जिसमें नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स यानी NCPCR को भी पार्टी बनाया गया है. इस कानून में प्रावधान है कि बाल विवाह करने वालों को 30 दिन में अपना विवाह रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस विधेयक पर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ. भाजपा ने गहलोत सरकार पर बाल विवाह को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.उधर, NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो का कहना है कि वो 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी के रजिस्ट्रेशन की अनुमति देने वाले कानून का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा, कि राजस्थान सरकार का ये कानून चाइल्ड मैरिज एक्ट और पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करता है.राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बाल विवाह का रजिस्ट्रेशन करना, इसे कानूनी मान्यता देने जैसा है. इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम केवल रजिस्टर्ड कर रहे हैं. इस विधेयक में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि हम इस विवाह को मान्य करार दे रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu: ऊधमपुर के नैनसू गांव में दो युवक नदी में बहे, पुलिस-एसडीआरएफ तलाश में जुटीस्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। फिलहाल अभी तक नदी में बहे दोनों युवकों की तलाशी जारी है। दिलीप कुमार और वरुण कुमार नामक दोनों युवक बडयाली पंचायत के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
Read more »
राजस्थान में अचानक हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS अफसरों के तबादलेराजस्थान सरकार ने अचानक 25 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. प्रशासन ने अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की है. कई आला अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है.
Read more »
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, धमतरी में IED को किया ध्वस्तछत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। धमतरी में नक्सलियों द्वारा लगाए गए लगभग 10 किलोग्राम आईईडी को निष्प्रभावी किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जाते हैं।
Read more »
यूपी के बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, महिला समेत 5 नदी में डूबेमसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज में नारायण धर पांडेय के घर गणेश प्रतिमा रखी गई थी. इसका विसर्जन करने के लिए 10-15 लोग रविवार की दोपहर करीब 1 बजे कस्बे के समीप ही कल्याणी नदी के पीपरा घाट पुल पर गए थे.
Read more »
बाल विवाह को वैध करने के आरोपों के बीच राजस्थान में नए बिल पर बवालराज्य के कानून मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, ये उच्चतम न्यायालय का फैसला है कि शादी चाहे माइनर की हो या मेजर की हो, उसका रजिस्ट्रेशन आवश्यक है. सदन के पटल पर, भी राज्य के कानून मंत्री ने कहा, विवाह प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जिसके अभाव में विधवा को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा.
Read more »
आंध्र प्रदेश में मंडल एवं जिला परिषदों के चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस को मिली जीतआंध्र प्रदेश में मंडल एवं जिला परिषदों के चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress Party) ने शानदार जीत हासिल की है। साथ ही विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को तकरीबन सभी जिलों में पराजित किया। बता दें कि तेदेपा ने चुनावों का बहिष्कार किया था।
Read more »
