FactCheck सीएम योगी की की इस वायरल फोटो का क्या है सच? NikhilRampal1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. इस फोटो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने रेनकोट पहनकर इस बार होली खेली थी. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पाया कि ये फोटो दो साल पुरानी है और ये कार्यक्रम होली का तो है, लेकिन उस वक्त योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे.
इस पोस्ट को अंग्रेजी में 'ये हैं भारत के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने रेनकोट पहन कर होली मनाई' कैप्शन लगाकर चलाया गया. फोटो में योगी रेनकोट पहने हुए थे, जिसपर ढेर सारे रंग बिखरे थे. इस पोस्ट को फेसबुक पर एक पेज 'फेकू एक्सप्रेस ' ने सोमवार को शेयर किया. इस पेज को 6 लाख से भी ज़्यादा फेसबुक यूज़र फॉलो करते हैं. इस पोस्ट को खबर के छपने तक 1800 से ज़्यादा लोगों ने शेयर किया और लगभग 4000 से भी ज़्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज की.ये बात तो सच है कि योगी आदित्यनाथ ने रंगोत्सव में रेनकोट पहना था, लेकिन इस बात को दो साल बीत चुके हैं. गूगल की रिवर्स इमेज तकनीक का इस्तेमाल कर AFWA एक वीडियो तक पहुंची. जिसमें रेनकोट पहने योगी मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल के आधिकारिक अकाउंट से यूट्यूब पर पोस्ट किया था. ये वीडियो 2017 में होली पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का है जब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी. इंडिया टीवी के वीडियो में एक मिनट 5 सेकंड बीतने के बाद आप रेनकोट पहने हुए योगी आदित्यनाथ को मीडिया से बात करते हुए देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के नतीजे 11 मार्च 2017 को घोषित किये गए थे, योगी को 19 मार्च को मुख्यमंत्री घोषित किया गया. वीडियो 13 मार्च को अपलोड हुआ. दावे के विपरीत, तकनीकी रूप से रेनकोट वाले योगी उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे. इस साल भी योगी ने होली का जश्न गोरखपुर में ही मनाया और ट्विटर पर तस्वीरें साझा की. इन तस्वीरों में योगी अपने सादे लिबास में नजर आ रहे हैं और उन्होंने कोई रेनकोट नहीं पहना.— Chowkidar Yogi Adityanath March 21, 2019इन सब तथ्यों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस साल होली पर रेनकोट नहीं पहना था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-योगी की फोटो लगी पिचकारी पर लगी रोक, सपा ने किया था हंगामा– News18 हिंदीगाजियाबाद में राजनीतिक नेताओं की फोटो लगी पिचकारी बाजार में बिकने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर ऐसी पिचकारी की बिक्री पर रोक लगा दी है. सपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
Read more »
यूपी में योगी सरकार के 2 साल, सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियांलखनऊ। उत्तरप्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए। योगी सरकार ने 19 मार्च 2017 को शपथ ली थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
Read more »
प्रचंड बहुमत से बनी योगी की सरकार, सियासी डर ने जोड़े सपा-बसपा के तारउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत से अपनी सियासी जमीन खिसकने के खतरे को देखते हुए सूबे में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे सपा-बसपा को एक मंच पर ला खड़ा किया.
Read more »
बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »
राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार ने ली मनोहर पर्रिकर की जान: NCP विधायक-Navbharat TimesIndia News: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाड ने राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे ही गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर ईमानदार थे और राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार से उन्हें पीड़ा हुई। इसी पीड़ा के कारण गंभीर बीमारी से नहीं लड़ सके और गुजर गए।
Read more »
आखिरी ओवर में हारते-हारते बची साउथ अफ्रीका, सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला- South Africa beat Sri Lanka in Super Over after thrilling finish to first T20I onm– News18 Hindiश्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने खराब बैटिंग की....
Read more »
प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
सैम पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस बोली, निजी विचार पर जहर न उगलें PM नरेंद्र मोदीसैम पित्रोदा के बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लपक लिया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान पर कांग्रेस को घेरा और सीधे कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली समेत तमाम बीजेपी नेतृत्व ने इस बयान की कड़ी आलोचना की. पीएम ने कहा कि आतंक को वाजिब ठहराने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने ऐसा बयान देकर सेना का मान कम करने की कोशिश की है.
Read more »
बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »
