कैट: राहुल गांधी बिना किसी योजना के GST ख़त्म करने की कर रहे घोषणा

United States News News

कैट: राहुल गांधी बिना किसी योजना के GST ख़त्म करने की कर रहे घोषणा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

राहुल गांधी सत्ता में आने पर जीएसटी को ख़त्म करने की बात कह रहे हैं Ramkinkarsingh

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की और कहा कि वो सत्ता में आने पर जीएसटी को ख़त्म करने की बात कह रहे हैं.

जबकि उनके पास किसी अन्य वैकल्पिक कर व्यवस्था का कोई ब्लू प्रिंट नहीं है. व्यापारियों के कंधे पर बन्दूक रख कर अपना राजनीतिक निशाना साधने की इस कोशिश का खंडेलवाल ने कड़ा विरोध किया और चेताया कि गांधी, व्यापारियों का कंधा इस्तेमाल कर कोई राजनीति न करें, अन्यथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को व्यापारी करारा जवाब देंगे. खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के व्यापारियों को मूर्ख समझने की गलती न करें. व्यापारी जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व्यापारियों को बताएं कि देश के व्यापारियों के लिए उनके पास क्या योजनाएं और कार्यक्रम हैं.दरअसल प्रवीन खंडेलवाल दिल्ली में आयोजित एक व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक देश में सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी ने किया है, लेकिन कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देश के व्यापारियों को कभी सरकार ने अपनी प्राथमिकता पर नहीं रखा और न ही व्यापारियों के साथ न्याय हुआ. उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी बताएं कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कितनी बार वो व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिले अथवा जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कितनी बार व्यापारियों से मुलाकात की.आगामी चुनावों के संदर्भ में खंडेलवाल ने कहा कि देश भर के 7 करोड़ से अधिक व्यापारी अब एक वोट बैंक में पूर्ण रूप से तब्दील हो गए हैं. गौरतलब है कि कैट ने दो महीने पहले देश भर में"एक देश-एक व्यापारी-दस वोट" का राष्ट्रीय अभियान चलाया था, जिसके अंतर्गत देश भर में फैले व्यापारी संगठनों ने विगत दो महीनों में 500 से अधिक व्यापारी सम्मेलन कर व्यापारियों को उनके वोट के महत्व के बारे में बताया और आगामी चुनावों में एकजुट होकर मतदान करने का आग्रह किया. यह अभियान पूरे देश में बेहद सफल रहा और अब देश के व्यापारी कैट के साथ खड़े हैं और एकजुट होकर आनेवाले चुनावों में एकतरफा मतदान करेंगे. खंडेलवाल ने आगे कहा कि वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुआ तब देश में व्यापारियों की संख्या लगभग 30 लाख थी जो अब बढ़कर 7 करोड़ से अधिक हो गई है. लगभग 30 करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए व्यापारियों पर निर्भर हैं. देश में लगभग 42 लाख करोड़ का वार्षिक कारोबार होता है, जिसकी प्रतिवर्ष विकास दर लगभग 10 प्रतिशत है, बेहद अफ़सोस की बात है कि आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार ने कभी भी घरेलू व्यापार को योजनाबद्द तरीके से विकसित करने का कोई प्रयास नहीं किया और सदैव कोशिश इस बात की रही कि भारतीय व्यापारी विदेशों से आयात होने वाली वस्तुओं पर ही निर्भर रहें. यही कारण है की आज चीन भारत के बाजार के एक बड़े हिस्से पर अपने उत्पादों से कब्ज़ा करने में कामयाब हुआ है. खंडेलवाल ने कहा की अगामी चुनावों को लेकर व्यापारी बेहद सजग हैं और शीघ्र ही कैट अपना एक राष्ट्रीय चार्टर घोषित करेगा और जो भी दल कैट के राष्ट्रीय चार्टर को लागू करने की ठोस और तर्क सम्मत बात करेगा, देश के व्यापारी एकतरफा उस दल के पक्ष में मतदान करेंगे. इस बार व्यापारी केवल वायदों पर भरोसा नहीं करेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचराहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचसोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »

राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियांराहुल गांधी बोले- PM मोदी ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियांLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वादा बेतुका और हास्यास्पद है।’’
Read more »

बिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आजबिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आजकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के मालदा के चचल में रैली को संबोधित करेंगे.
Read more »

अमेठी की बजाय इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!अमेठी की बजाय इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!2019 Lok Sabha Election: मुलाप्पल्ली रामचंद्रन का कहना है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस बार भी अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
Read more »

अमेठी के अलावा केरल की इस सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- Amarujalaअमेठी के अलावा केरल की इस सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- Amarujalaराहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल से भी लड़ सकते हैं चुनाव, प्रदेश कांग्रेस समिति ने किया अनुरोध RahulGandhi INCIndia RahulGandhi
Read more »

राहुल गांधी की सभा से पहले बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ घुसे समर्थक, फेंकी कुर्सियांराहुल गांधी की सभा से पहले बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ घुसे समर्थक, फेंकी कुर्सियांमालदा जिले के चंचल में राहुल गांधी की सभा से पहले अराजक स्थिति देखने को मिली। राहुल की सभा शुरू होने से कुछ समय पहले समर्थकों के बीच जमकर कुर्सी फेंकने का खेल चला।
Read more »

ममता के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चलाई जा रही है सरकारममता के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चलाई जा रही है सरकारकांग्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में मालदा से चुनावी अभियान की शुरुआत की. मालदा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पहले एक संगठन के लिए सरकार चलाई जाती थी और अब एक व्यक्ति के लिए सरकार चलाई जा रही है.
Read more »

रविशंकर प्रसाद का निशाना- राहुल गांधी बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्तिरविशंकर प्रसाद का निशाना- राहुल गांधी बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्तिलोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गई है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम राहुल गांधी का बिजनेस मॉडल देख रहे हैं. राहुल गांधी की 55,83,123 लाख रुपए की संपत्ति कैसे बढ़कर 2009 में 2 करोड़ हो गई. 2014 में यह संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ हो गई. राहुल गांधी के बिजनेस का मॉडल क्या है.
Read more »

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीराहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:26:14