Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- PM ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियां
Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- PM ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियां भाषा March 20, 2019 4:16 PM मणिपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। फोटो सोर्स : एएनआई Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इसके बावजूद उन्होंने 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। इस हिसाब से 2018 के दौरान रोजाना 30 हजार नौकरियां खत्म हुईं।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वादा बेतुका और हास्यास्पद है।’’ राहुल गांधी ने नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने नोटबंदी करने के केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों की जिंदगी बिखर गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एक सुबह, वह सोकर उठे और नोटबंदी करने का फैसला कर लिया। क्या यह मजाक है ? इससे लोगों की जिंदगी बिखरकर रह गई।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी ने जब भी मणिपुर का दौरा किया, उन्होंने आपकी संस्कृति, आपके इतिहास का अपमान किया। राहुल ने जनसभा में आए लोगों से कहा, ‘‘उनके पार्टी अध्यक्ष कहते हैं कि मणिपुर तथा पूर्वोत्तर के लोगों पर नागरिकता संशोधन विधेयक थोपा जाएगा। ये लोग आपकी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। हमने यह विधेयक पारित नहीं होने दिया। कांग्रेस आपकी संस्कृति की रक्षा करेगी और विधेयक को पारित नहीं होने देगी।’’ Also Read राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने जब ‘लुक ईस्ट’ की जगह ‘एक्ट ईस्ट’ की बात की तो उनकी कथनी और करनी में अंतर नजर आया। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि पूर्वोत्तर को दक्षिण एशिया और भारत के बीच सेतु बनाने के लिए केंद्र ने क्या किया है? Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- PM ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियां भाषा March 20, 2019 4:16 PM मणिपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। फोटो सोर्स : एएनआई Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इसके बावजूद उन्होंने 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। इस हिसाब से 2018 के दौरान रोजाना 30 हजार नौकरियां खत्म हुईं।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वादा बेतुका और हास्यास्पद है।’’ राहुल गांधी ने नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने नोटबंदी करने के केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों की जिंदगी बिखर गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एक सुबह, वह सोकर उठे और नोटबंदी करने का फैसला कर लिया। क्या यह मजाक है ? इससे लोगों की जिंदगी बिखरकर रह गई।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी ने जब भी मणिपुर का दौरा किया, उन्होंने आपकी संस्कृति, आपके इतिहास का अपमान किया। राहुल ने जनसभा में आए लोगों से कहा, ‘‘उनके पार्टी अध्यक्ष कहते हैं कि मणिपुर तथा पूर्वोत्तर के लोगों पर नागरिकता संशोधन विधेयक थोपा जाएगा। ये लोग आपकी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। हमने यह विधेयक पारित नहीं होने दिया। कांग्रेस आपकी संस्कृति की रक्षा करेगी और विधेयक को पारित नहीं होने देगी।’’ Also Read राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने जब ‘लुक ईस्ट’ की जगह ‘एक्ट ईस्ट’ की बात की तो उनकी कथनी और करनी में अंतर नजर आया। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि पूर्वोत्तर को दक्षिण एशिया और भारत के बीच सेतु बनाने के लिए केंद्र ने क्या किया है? Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO : ऑटो ड्राइवर ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मोदी जी कलयुग के भगवान हैं...'11 मार्च 2019 को किरण रिजिजू के ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऑटोवाला प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है.
Read more »
अजीम प्रेमजी ने परोपकार कार्य के लिए 52,750 करोड़ रुपये दान में दिएप्रेमजी की ओर से परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145000 करोड़ रुपये (21 अरब डॉलर) हो गई है जोकि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 फीसद हिस्सा है
Read more »
शीला दीक्षित ने कहा- मनमोहन की तुलना में मोदी ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कीSheila Dikshit says Manmohan Singh response to terror not as strong as Narendra Modi | शीला ने कहा- 2008 में मुंबई हमले के बाद मनमोहन सिंह ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की थी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी के ज्यादातर काम राजनीति से प्रेरित होते हैं
Read more »
मौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियाpeople marched in 220 cities in France due to climate change | जलवायु परिवर्तन रोकने की मांग पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन को ‘मार्च ऑफ द सेंचुरी’ नाम दिया गया। लोग बोले- अरबों कमाने वाले ही पर्यावरण की अनदेखी कर रहे ये संकट दुनिया के लिए मौका- 13 लाख करोड़ का बाजार उभरा
Read more »
मनोहर पर्रिकर के एक फैसले ने मोदी सरकार के बचा दिए थे 49,300 करोड़ रुपये– News18 हिंदीरूस द्वारा एस 400 की खरीददारी को लेकर पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसकी समीक्षा के आदेश दिए. इसके बाद कम व मध्यम दूरी की सिर्फ सौ सौ मिसाइलों को खरीदने का फैसला लिया गया.
Read more »
इशरत जहां केस में गुजरात सरकार ने रोके हमारे हाथ- सीबीआई ने कोर्ट में बतायाबचाव पक्ष के वकील ने तब दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने के लिए आवेदन दाखिल करने की अनुमति मांगी। अदालत ने उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए उन्हें 26 मार्च को आवेदन दाखिल करने के लिए कहा।
Read more »
मोदी सरकार में लगभग दो करोड़ नौकरियां गईं1993-94 के बाद पहली बार कामगार पुरुषों की संख्या में गिरावट. अख़बारों की सुर्खियां
Read more »
BREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में होगा पेश– News18 हिंदीBREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार
Read more »
नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाले का है आरोपीनीरव मोदी घोटाले के खुलासे के बाद विदेश भाग गया था, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
Read more »
13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तारलंदन। 13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ लंदन की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
Read more »
