मोदीजी और बीजेपी को एक व्यक्ति के निजी विचार को आधार बनाकर जहर उगलना बंद करना चाहिए: rssurjewala NarendraModi SamPitroda
सैम पित्रोदा के बयान से उठी राजनीतिक तपिश को कांग्रेस दो घंटे भी नहीं झेल सकी. कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है.
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि एक पुलवामा की घटना के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी की थी.Instead of hiding behind the sacrifice of our armed forces, PM must answer to Nation on-— Randeep Singh Surjewala March 22, 2019INC has unequivocally said-:Balakot Air Strike was a shining example of valour of our Airforce,— Randeep Singh Surjewala March 22, 2019कांग्रेस ने बिना वक्त जाया करते हुए कहा कि ये एक व्यक्ति की निजी राय है ना कि कांग्रेस पार्टी की राय. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. उन्होंने लिखा,"कांग्रेस स्पष्ट रूप से कह चुकी है कि पुलवामा आतंकी हमला मोदी सरकार की एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा चूक थी, और बालाकोट एयर स्ट्राइक हमारी वायुसेना की ताकत का चमकता हुआ उदाहरण था, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए- मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे." रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब पुलवामा हमले के बाद देश शोक में था तो मोदी जी कॉर्बेट पार्क में शूटिंग में व्यस्त थे. उन्होंने आगे ट्वीट किया,"मोदीजी और बीजेपी को एक व्यक्ति के निजी विचार को आधार बनाकर जहर उगलना बंद करना चाहिए, सुरक्षा बलों के त्याग के पीछे छुपने के बजाय पीएम को नौकरी के संकट, कृषि क्षेत्र में हाहाकार, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए." रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा में आरडीएस, एमआई कार्बाइन और रॉकेट लॉन्चर की स्मगलिंग हुई और मोदी सरकार को पता भी नहीं चला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ही मसूद अजहर और दूसरे आतंकवादियों को रिहा किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बालाकोट पर चिढ़ा PAK, UN से कहा- बम गिरवाने वाले मोदी से वापस लो 'चैंपियन ऑफ अर्थ' का टाइटलपाकिस्तान ने इस पत्र में कहा है कि भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में एयर स्ट्राइक की जिससे जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है. कई पेड़ बर्बाद हो गए हैं. ऐसे में भारत पर कार्रवाई होनी चाहिए.
Read more »
विचाराधीन कैदियों ने HC को लिखा खत, कोर्ट ने दिल्ली सरकार को थमाया नोटिसदिल्ली हाईकोर्ट को कुछ वक्त पहले पांच विचाराधीन कैदियों की तरफ से एक खत मिला. इस खत में विचाराधीन कैदियों ने अपनी शिकायत में बताया कि लंबे वक्त से उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके केस में कई बरस बीतने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया है. भेजे गए खत पर संज्ञान लेते हुए अब हाइकोर्ट ने इस खत पर सुनवाई की जरुरत समझते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है.
Read more »
दिल्ली की मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षक की हो तैनाती, BJP ने EC को लिखी चिट्ठीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): दिल्ली भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मस्जिदों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति का आग्रह किया है।
Read more »
आईपीएल के व्यस्त दौरे से आराम को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयानटीम के कोच गैरी किर्सटन ने कहा कि भारत में आकर मैं खुश हूं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों में अच्छी प्रतिभा है.
Read more »
केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका को कहा राहुल की पप्पी, लोगों ने बताया शर्मनाकLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी की खोई हुई जमीन की तलाश में प्रियंका गांधी गंगा यात्रा पर निकली हैं। इस वजह से वह बीजेपी के निशाने पर भी हैं।
Read more »
दाती महाराज की अग्रिम जमानत को CBI ने दी चुनौती, HC ने भेजा नोटिसबलात्कार के आरोप में घिरे दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दाती महाराज और उसके तीन सौतेले भाइयों को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस सीबीआई की उस अर्जी पर जारी किया गया है, जिसमें दाती महाराज को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई है.
Read more »
चीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन के ह्युबेई में ये हादसा स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे हुआ. जिस जगह ये हादसा हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. घटना के बाद पुलिस ने अभी इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस अभी चालक के बारे में पता लगा रही है.
Read more »
सैम पित्रोदा के बयान पर जेटली का वार, अगर गुरु ऐसा हो तो शिष्य कितना निकम्मा निकलेगा?– News18 हिंदीकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को अपने एक बयान से राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया. राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर कहा कि इसके लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की तरफ से सख्त टिप्पणी आई. इस बयान को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा.
Read more »
