यूपी में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है (abhishek6164 की रिपोर्ट ) IndiaElects UttarPradesh
उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. बताया जा रहा है कि प्रसाद धौरहरा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व उन्हें मनाने में जुटा हुआ है.
कांग्रेस पार्टी ने जितिन प्रसाद को यूपी की धौरहरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि बाद में कांग्रेस नेतृत्व उन्हें लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी. इसी बात को लेकर जितिन प्रसाद नाराज माने जा रहे हैं. बीजेपी ने गुरुवार को देर शाम उत्तर प्रदेश में 28 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. लखनऊ सीट से बीजेपी ने एक बार फिर राजनाथ सिंह के नाम की घोषणा है. बीजेपी ने बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, लेकिन धौरहरा से प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी ने जितिन प्रसाद के चलते ही धौरहरा सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारा है. ऐसे में बीजेपी जितिन प्रसाद का दामन थाम सकते हैं और पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है. यूपी के नगर निगम के चुनाव से पहले जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. नीलिमा प्रसाद शाहजहांपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी और जीतने में सफल रही थी. बता दें कि धरौहरा सीट 2009 में पहली बार वजूद में आई थी और इस सीट पर कांग्रेस के टिकट से जितिन प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. लेकिन साल 2014 में बीजेपी के रेखा वर्मा से हार गए थे. जितिन प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो दिन में कांग्रेस को दूसरा झटका, शशि थरूर के चाचा-चाची भाजपा में शामिलथरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं।
Read more »
राजस्थान में सरकार बनाने वाली पार्टी को ही मिलती हैं लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटेंराज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गयीं थी. इससे पहले केवल एक बार ही सारी की सारी सीटें किसी एक पार्टी के खाते में गयी
Read more »
त्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका तो महाराष्ट्र में कांग्रेस ने खोया नेता प्रतिपक्षLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामकृण्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »
महाराष्ट्र में सपा-बसपा गठबंधन, क्या कांग्रेस और एनसीपी को होगा चुनावो में भारी नुकसान?माजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आज़मी ने कहा कि हम दोनों पार्टियां पूरे महाराष्ट्र की 48 सीटों पर इस गठबंधन से चुनाव लड़ेगी.
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
बिहार में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व MP उदय सिंहलोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद उदय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिहार की 40 में से 17 लोकसभा सीटें देकर बीजेपी ने क्यों नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के सामने समर्पण कर दिया.
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
