राज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गयीं थी. इससे पहले केवल एक बार ही सारी की सारी सीटें किसी एक पार्टी के खाते में गयी
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए लिए मिशन 25 लेकर चल रही कांग्रेस को पिछले 15 साल से चली आ रही चुनावी परंपरा का फायदा मिलने की उम्मीद है. 2004 के बाद से ही राज्य में उसी पार्टी को में ज्यादा सीटें मिलती हैं जिसकी राज्य में सरकार होती है.
हालांकि भाजपा को इस 'परंपरा' में बदलाव की आस है.में ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गयीं थी. इससे पहले केवल एक बार ही सारी की सारी सीटें किसी एक पार्टी के खाते में गयी और वह चुनाव था 1984 का. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए इस चुनाव में सभी सीटें कांग्रेस ने जीतीं. राज्य में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनने की परंपरा रही है. उसका ही असर लोकसभा चुनाव पर दिखता है.के परिणामों को देखा जाए तो 2004 से ही ऐसा रुख देखने को मिला कि राज्य में जिस पार्टी की सरकार बनती है, लोकसभा चुनाव में उसी को ज्यादा सीटें मिलती हैं. जबकि आमतौर पर राज्य के विधानसभा चुनाव के करीब छह महीने बाद ही लोकसभा चुनाव होते हैं. राज्य में 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 120 और कांग्रेस को 58 सीटें मिलीं. इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने 25 में से 21 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं. चार सीटें कांग्रेस को मिलीं. 2008 के विधानसभा चुनाव में पासा पलट गया. कांग्रेस को 200 में 96 सीटें मिलीं और अशोक गहलोत ने सरकार बनाई. बसपा के सारे विधायक कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को बहुमत मिल गया. विधानसभामें भाजपा को 76 सीटें मिलीं. इसके ठीक बाद 2009 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 20 व भाजपा को चार सीटें मिलीं. एक सीट पर निर्दलीय किरोड़ीलाल मीणा चुने गए जो उस समय कांग्रेस के समर्थक थे. इसी तरह 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 सीटें मिलीं और कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गयी. लोकसभा चुनाव के परिणाम तो और भी चौंकाने वाले रहे जब मोदी लहर के बीच राज्य के मतदाताओं ने सारी 25 सीटें भाजपा को दे दीं. यह अलग बात है कि पिछले साल दो सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीत गयी.में कांग्रेस को राज्य की 200 में से 100 सीटें मिली हैं. भाजपा के पास 73 सीटें हैं. हालांकि दोनों पार्टियों को मिले वोटों में अंतर केवल लगभग आधे प्रतिशत का है. भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी को उम्मीद है कि इस मतांतर को वह लोकसभा चुनाव में बढ़ने नहीं देगी और परंपरा को तोड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद जयपुर में अपने पहले कार्यक्रम में इसकी उम्मीद भी जताई. राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 29 अप्रैल और छह मई को होना है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019: जानें, हरियाणा में कब-किस सीट पर होगा चुनाव– News18 हिंदीभारत के निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में एक ही चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न होगा. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. इस समय हरियाणा की 7 लोकसभा सीटे भाजपा के कब्जे में हैं, जबकि 2 लोकसभा सीट पर इनेलो और एक सीट कांग्रेस के खाते में हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaउत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इनमें से तीन सीटें गढ़वाल मंडल में और दो सीटें कुमाऊं मंडल में हैं। सूबे में अल्मोड़ा,
Read more »
महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनावमहाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं. बता दें, पिछले महीने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा में भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में महागठबंधन के लिए कोशिश जारी हैं. उन्होंने कहा था, हम आरएसएस से लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम उनकी विचारधारा को नहीं मनाते, एक समान विचारधारा वाली पार्टियों को इससे लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए.
Read more »
कर्नाटक की 22 लोकसभा सीटें जीते तो राज्य में 24 घंटे में सरकार बना लेंगे: येदियुरप्पाloksabha election 2019 news and updates | कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी भाजपा बहुमत नहीं जुटा पाई, फ्लोर टेस्ट से पहले येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था
Read more »
बिहार में सीटों का फॉर्मूला, 20 सीटों पर लड़ सकती है RJD, 10 पर कांग्रेसबिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी को 20-22 सीटें मिल सकती है. जबकि कांग्रेस के खाते में 10-11 सीटें, आरएलएसपी को 3 से 4, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को 1-2 सीटें और वीआईपी को भी 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.
Read more »
वोट पैटर्न में मामूली बदलाव और कांग्रेस की झोली में आ गिरेंगी ये 56 सीटेंइंडिया टुडे की डाटा टीम ने देश भर की ऐसी 150 सीटों की पहचान की है जहां हार-जीत का अंतर बेहद मामूली रहा, लेकिन दोनों शीर्ष उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार से दस फीसदी से ज्यादा वोटों से आगे रहे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: अपना दल (एस) के खाते में 2 सीटें, मिर्जापुर से लड़ेंगी अनुप्रियालोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बीजेपी-अपना दल (एस) के बीच गठबंधन फाइनल हो गया.
Read more »
