बिहार में महागठबंधन में सीटों के लेकर पटना से दिल्ली तक हो रही है माथापच्ची IndiaElects imkubool
बिहार में महागठबंधन की बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी के अल्टीमेटम का आखिरी दिन है. कांग्रेस सहित सभी दलों के बीच अभी सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि इन सबके बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तैयार हो चुका है.
माना जा रहा है कि आरजेडी और कांग्रेस सहित सहयोगी दलों को एक-एक कदम पीछे खींचने पड़ सकते हैं. बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल और वामपंथी पार्टी शामिल है. सूत्रों की मानें तो वहीं, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल को एक और लेफ्ट को एक सीट दिए जाने का फॉर्मूला बन रहा है. दरअसल बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच ही सीट का पेच फंसा हुआ है. इसी के चलते अभी तक सीटों के बंटवारों की घोषणा नहीं हो सकती है. महागठबंधन में सीटों के लेकर पटना से दिल्ली तक मथापच्ची हो रही है. माना जा रहा है कि दो से तीन दिनों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा की जा सकती है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार के निषाद मतदाताओं को साधने के लिए मुकेश साहनी को अपने साथ रखना चाहते हैं. साहनी की निषाद मतदाताओं के बीच मजबूत आधार को देखते हुए उनकी पार्टी वीआईपी को महागठबंधन का हिस्सा बनाया. मुकेश साहनी बिहार की दरभंगा सीट पर मांग रहे हैं, लेकिन बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद इसी सीट से सांसद है. ऐसे में कांग्रेस भी इसी सीट पर दावा कर रही है. ऐसे में अब साहनी की पार्टी को इसके बदले मुजफ्फरपुर और खगड़िया देकर साधने की रणनीति है. जबकि आरजेडी के खाते में 20 से 22 सीटें मिल सकती हैं. इनमें खगड़िया, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, गया, मधुबनी, झंझारपुर, वैशाली, सीवान, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर और जमुई सीट पर दावा मजबूत माना जा रहा है. इसके अलावा अररिया, मधेपुरा, बांका और भागलपुर की सीटों भी आरजेडी को मिलना तय है, क्योंकि 2014 में इन सीटों पर आरजेडी को जीत मिली थीं. बिहार में कांग्रेस के खात में मानी जा रही हैं कि कटिहार, सासाराम, समस्तीपुर, औरंगाबाद, किशनगंज, सुपौल, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, शिवहर, हाजीपुर और पटना साहिब सीट मिल सकती हैं. हालांकि मुजफ्फरपुर देकर कांग्रेस दरभंगा सीट मांग रही है. वहीं, एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में हिस्सा बनने वाले उपेंद्र कुशवाहा के खाते में काराकाट, पूर्वी चंपारण और वाल्मिकीनगर सीट मिल सकती है. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम का बिहार की गया और नालंदा सीट पर दावा मजबूत माना जा रहा है. उनके खाते में ये दोनों सीटें जाने की संभावना बनती दिख रही है. शरद यादव को महागठबंधन मधेपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकता है. इसके अलावा सीपीआई को आरा लोकसभा सीट मिलने की संभावना है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट उतारकर मुकाबला बनाया त्रिकोणीय, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें!_Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी से 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया हैं. इन 11 प्रत्याशी में से अधिकतर वही हैं जो 2009 और 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मजबूत कैंडिडेट उतारकर गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. इन 11 सीटों में से गठबंधन की तरफ से सपा को चार और बसपा को पांच सीटें मिली हैं. Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT
Read more »
चाबहार में बहार से ग्वादर में सन्नाटा, पाक-चीन को बड़ा घाटाईरान से सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में भारत द्वारा विस्तार दिए गया चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान में चीन के सहयोग से विस्तार दिए जा रहे ग्वादर बंदरगाह का रणनीतिक जवाब है.
Read more »
Lok Sabha election 2019: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कब-कब हैं चुनाव, देखें पूरी लिस्टमहाराष्ट्र में चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. पहले चरण यानी कि 11 अप्रैल को लोकसभा की 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 18 अप्रैल को 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 23 अप्रैल को राज्य की 14 सीटों पर वोटिंग होगी. 29 अप्रैल को 17 सीटों पर मतदान होगा.
Read more »
दिल्ली-हरियाणा में 12 मई को वोटिंग, हिमाचल में 19 मई को पड़ेंगे वोटलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 7 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं जबकि मतगणना के लिए 23 मई की तारीख तय की गई है. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 12 मई को होने वाले छठे चरण में वोट डाले जाएंगे.
Read more »
सीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानIPS Rakesh Asthana among the 3 officers who get top pay scale | राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा से टकराव को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्र ने उन्हें 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक बनाया
Read more »
कांग्रेस और जेडीएस के बीच जल्द होगा सीटों का बंटवारा, अंतिम दौर में बातचीतकांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा 16 मार्च को हो सकती है. मैसूर जैसी अहम सीट तभी जेडीएस को दी जाएगी जब एचडी देवगौड़ा उस सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हों.
Read more »
ऑटो शेयरिंग में महिला के साथ लूट और रेप की कोशिशपुलिस के अनुसार काम से लौट रही डेंटिस्ट ने काला पत्थर से शेयरिंग में ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से मैजूद बदमाशों ने उसके साथ लूट और रेप करने की कोशिश की।
Read more »
लोकसभा चुनाव में भारी पड़ सकती हैं नरेन्द्र मोदी की ये 5 बड़ी कमजोरियांलोकसभा चुनाव 2014 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल कर यूपीए को सत्ता से बाहर किया था। भाजपा ने चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मोदी लहर के चलते भाजपा को अभूतपूर्व जीत मिली थी। भाजपा ने 282 सीटों पर जीत हासिल कर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 44 सीटों पर सिमटा दिया था। अब लोकसभा चुनाव 2019 की रणभेरी के साथ ही भाजपा फिर संग्राम में उतर रही है। हालांकि इस बार कोई लहर नहीं है। जानते हैं मोदी सरकार की वे कमजोरियां जो उसे लोकसभा चुनाव में भारी पड़ सकती हैं-
Read more »
बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है.
Read more »
महागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलाजीतनराम मांझी ने स्पष्ट किया है कि अभी कोई बंटवारा तय नही हुआ हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर कई राउंड की बैठक हो चुकी है. सोमवार को भी पटना में बैठक हुई, लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधि नहीं शामिल हुए.
Read more »
