IND vs AUS 5th ODI LIVE: उस्‍मान ख्‍वाजा का अर्धशतक पूरा, ऑस्‍ट्रेलिया 100 रन के करीब

United States News News

IND vs AUS 5th ODI LIVE: उस्‍मान ख्‍वाजा का अर्धशतक पूरा, ऑस्‍ट्रेलिया 100 रन के करीब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 223 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 63%

पांचवें वनडे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया टीम का पहला विकेट एरॉन फिंच के रूप में गिरा है. मेहमान टीम का स्‍कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है.

नई दिल्‍ली: एरॉन फिंच की कप्‍तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जब भारत आई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह मेजबान टीम को टक्कर दे पाएगी. आस्ट्रेलिया ने भारतीय जमीन पर कदम रखने के बाद सभी धारणाओं को खारिज किया और इस पांच मैचों की सीरीज 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-2 से बराबरी पर ला दी.

सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, सीरीज पर उसकी का कब्‍जा होगा. पांच बार की विश्‍व विजेता ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज के शुरुआती दो मैच हार चुकी थी लेकिन उसने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते और भारत को उस स्थिति में पहुंचा दिया जिसकी उम्मीद उसने अपने घर में शायद नहीं की होगी. कुल मिलाकर वर्ल्ड कप से पहले यह युवाओं के पास सेलेक्टरों को प्रभावित करने का आखिरी मौका है. ओस इस मैच में अहम भूमिका निभा सकती है.मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है.16.4 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर एक विकेट खोकर 90 रन है. एरॉन फिंच आउट हुए हैं. उस्‍मान ख्‍वाजा 51 और पीटर हैंड्सकोंब 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं.टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्‍ट्रेलिया को उस्‍मान ख्‍वाजा और एरॉन फिंच की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी. पहले छह ओवर में ही स्‍कोर बिना विकेट खोए 38 रन तक पहुंच गया था. इस दौरान ख्‍वाजा ज्‍यादा आक्रमण तेवर अपनाए हुए थे. भुवनेश्‍वर की ओर से फेंके गए पारी के पहले ओवर में ख्‍वाजा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला. दूसरे छोर से आए शमी के ओवर में भी उनके चौके सहित 5 रन बने. भुवी के तीसरे ओवर में फिंच और ख्‍वाजा ने एक-एक चौके सहित 10 रन जोड़े.पांच ओवर के बाद स्‍कोर बिना विकेट खोए 30 रन था. दोनों गेंदबाजों के असरदार साबित होते न देखकर कप्‍तान विराट कोहली सातवें ओवर में जसप्रीत बुमराह को बॉलिंग के लिए लेकर आए.ओवर में तीन रन बने.10 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 52 रन तक पहुंच गया था. बुमराह के आने से ऑस्‍ट्रेलिया की रनगति में कुछ कमी तो आई लेकिन शुरुआती 10 ओवर तक यह साझेदारी टूट नहीं पाई थी.परेशानी बन रही इस साझेदारी को तोड़ने के लिए 12वें ओवर में कुलदीप यादव आक्रमण पर लाए गए लेकिन उनकी तीसरी गेंद पर ख्‍वाजा ने छक्‍का जमा दिया. ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनरों की रणनीति कुलदीप से सेटल होने का मौका दिए बगैर 'हमला' बोलने की थी.15वें ओवर में लेग स्पिनर रवींद्र जडेजा आक्रमण पर लाए गए और उन्‍होंने अपने पहले ही ओवर में फिंच को बोल्‍ड करके टीम को सफलता दिला दी. 15 ओवर के बाद स्‍कोर एक विकेट खोकर 77 रन था.ख्‍वाजा का वनडे में आठवां अर्धशतक 48 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्‍के की मदद से पूरा हुआ.— BCCI March 13, 2019 इससे पहले, भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए युजवेंद्र चहल और केएल राहुल को टीम से बाहर रखा, इनके स्‍थान पर रवींद्र जडेजा और शमी को टीम में जगह दी गई है. दूसरी ओर, ऑस्‍ट्रेलिया ने शॉन मॉर्श और जेसन बेहरनडोर्फ को टीम में जगह नहीं दी. इनकी जगह मार्कस स्‍टोइरिस और नाथन लियोन ने ली.भारत के पास पहले दो मैच जीतने के बाद प्रयोग करने का मौका था लेकिन इसके बाद उसने अगले दोनों मैच गंवा दिए, जिससे पांचवां मैच निर्णायक बन गया है, ऐसे में विराट कोहली एवं टीम का मुख्य लक्ष्य सीरीज जीतना बन गया है क्योंकि वह पिछले तीन वर्षों के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, भारत ने पिछले तीन वर्ष में जो 13 द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं उनमें से 12 में जीत दर्ज की है. मोहाली में 359 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करके रिकार्ड बनाने वाला ऑस्ट्रेलिया अब पहले दो मैच गंवाने के बाद पांच मैचों की सीरीज जीतने वाली टीमों की विशिष्ट श्रेणी में शामिल होना चाहेगा. रांची और विशेषकर मोहाली की जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन कोटला के स्पिनरों के लिए अनुकूल माने जाने वाली पिच पर उसके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी.सीरीज से पहले लग रहा था कि भारत की विश्व कप टीम के 13 स्थान पक्के हैं और अब केवल दूसरे सलामी बल्लेबाज और एक गेंदबाज का स्थान तय करना है, लेकिन अंबाती रायडू की नाकामी, ऋषभ पंत का विकेटों के पीछे का लचरपन, केएल राहुल में निरंतरता का अभाव और युजवेंद्र चहल की क्षीण पड़ती मारक क्षमता ने टीम प्रबंधन के लिए चिंता बढ़ा दी है. कोहली पिछले मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन निर्णायक मैच की नजाकत को देखते हुए वह अपने घरेलू मैदान पर तीसरे नंबर पर ही उतर सकते हैं.शिखर धवन का फार्म में लौटना भारत के लिए अच्छी खबर है. वैसे धवन को लेकर टीम प्रबंधन पहले भी चिंतित नहीं था. अपने घरेलू मैदान पर अब तक केवल एक बार में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले धवन मोहाली की फॉर्म यहां बरकरार रखना चाहेगा. दिल्ली के दर्शकों को कोहली से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी जिन्होंने कोटला पर वनडे और टेस्ट में एक एक शतक लगाया है.इस मैदान पर अब तक दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं. इसमें से भारत ने तीन में जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र जीत 1998 में हासिल की थी. मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की. अगर आसमान साफ रहता है तो ओस अपनी भूमिका निभा सकती है. ये दोनों कारक टीम संयोजन को प्रभावित कर सकते हैं.भारत: विराट कोहली , रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह. ऑस्‍ट्रेलिया: एरॉन फिंच , उस्‍मान ख्‍वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्‍टोइनिस, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एश्‍टन टर्नर, एलेक्‍स कैरी, जे. रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जंपा और नाथन लियोन.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

‘धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से माही ने कर दिया मना, जानें क्यों‘धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से माही ने कर दिया मना, जानें क्योंMahendra Singh Dhoni is quintessentially a modest man and no wonder he has politely declined to inaugurate the pavilion named after him at the JSCA Stadium, ahead of India’s third ODI against Australia. महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गए पवेलियन का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया.
Read more »

रांची में धोनी के अंतिम मैच में श्रृंखला जीतने उतरेगा भारतरांची में धोनी के अंतिम मैच में श्रृंखला जीतने उतरेगा भारतरांची। महेंद्र सिंह धोनी के रांची में अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत अपना दबदबा बरकार रखते हुए शुक्रवार को यहां तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाने की कोशिश करेगा।
Read more »

बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान: पुलवामा हमला मोदी और इमरान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजाबीके हरिप्रसाद का विवादित बयान: पुलवामा हमला मोदी और इमरान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजाबीके हरिप्रसाद ने कहा कि 'केंद्रीय मंत्री रविशंकर को स्पष्ट करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी.'
Read more »

पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में BCCI नहीं करेगा शिरकत, PCB के निमंत्रण को ठुकरायापाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में BCCI नहीं करेगा शिरकत, PCB के निमंत्रण को ठुकरायापीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि ने गुरुवार को कहा उन्होंने अपने सुपर लीग के फाइनल मैच में आईसीसी और उससे मान्यता प्राप्त सभी क्रिकेट बोर्ड को निमंत्रण पत्र भेजा है
Read more »

कुलदीप के 'डर' से लेते थे सिंगल, मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का खुलासाकुलदीप के 'डर' से लेते थे सिंगल, मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का खुलासाIndia vs Australia, Ind vs Aus 3rd ODI: 2017 के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली बार देश से बाहर एकदिवसीय क्रिकेट में जीत हासिल हुई है।
Read more »

चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार, लक्ष्य 359 रनचौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार, लक्ष्य 359 रनमोहाली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच से जुड़ी हर जानकारी...
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

पुजारा ने अश्विन के कहने पर टीएनसीए लीग के क्लब मैच में खेलने का फैसला कियापुजारा ने अश्विन के कहने पर टीएनसीए लीग के क्लब मैच में खेलने का फैसला कियापुजारा ने कहा कि मैंने टीएनसीए लीग के बारे में कुछ अच्छी चीजें सुनी थी. इस तरह के विकेट पर खेलना अच्छा है क्योंकि इस तरह की पिच पर खेलने से अच्छी तैयारी में मदद मिलेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:40