बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान: पुलवामा हमला मोदी और इमरान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजा

United States News News

बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान: पुलवामा हमला मोदी और इमरान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

बीके हरिप्रसाद ने कहा कि 'केंद्रीय मंत्री रविशंकर को स्पष्ट करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी.'

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के एक बयान को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा आतंकी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजा है.

बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. हरिप्रसाद ने कहा,"पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रम पर यदि आप नजर डालेंगे तो पता चलता है कि यह पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि यह पुलवामा में हुई खुफिया जानकारी की विफलता है." हरिप्रसाद यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि"केंद्रीय मंत्री रविशंकर को स्पष्ट करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी. उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता." इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को ‘दुर्घटना’ बताया था जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने हरिप्रसाद के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सब राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है. प्रसाद ने कहा,"कांग्रेस इतना गिर जाएगी, इसकी कल्पना हमने नहीं की थी. इनका कहने का क्या मतलब है कि भारत एक आंतकवादी देश है. कांग्रेस के महासचिव ने देश का अपमान किया देश की सेना का अपमान किया. हम ये भी नहीं कहेंगे की वो माफ़ी मांगे, ऐसे लोगो को भारत की जनता जवाब देगी. मैं इसकी निंदा करता हूं." केंद्रीय मंत्री ने कहा,"कांग्रेस पार्टी का अब राहुल गांधी की अगवाई में कोई भविष्य नहीं है. दो दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि सभी राजनीतिक पार्टियां इमरान खान के साथ हैं लेकिन भारत में ऐसा नहीं है." उधर, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,"बीके हरिप्रसाद ने जो भी कहा है कि वो कांग्रेस पार्टी का स्टैंड नहीं है, वो पार्टी पदाधिकारी/प्रवक्ता नहीं हैं तो कार्रवाई करने का कोई मामला नहीं बनता."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कुछ लोग मोदी व‍िरोध करते-करते देश का व‍िरोध करने लगे हैं- पीएम मोदीकुछ लोग मोदी व‍िरोध करते-करते देश का व‍िरोध करने लगे हैं- पीएम मोदीLetsConclave19 आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री narendramodi ने विपक्ष पर किया हमला। बोले देश विरोधी हो रहें हैं विपक्ष के नेता।
Read more »

राम विलास पासवान ने कहा- 156 इंच का है PM मोदी का सीना– News18 हिंदीराम विलास पासवान ने कहा- 156 इंच का है PM मोदी का सीना– News18 हिंदीकेंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हो पाया, पीएम मोदी ने पांच साल में करके दिखा दिया.
Read more »

संकल्प रैली में रामविलास पासवान बोले- 'पीएम मोदी का सीना 56 नहीं 156 इंच का है'संकल्प रैली में रामविलास पासवान बोले- 'पीएम मोदी का सीना 56 नहीं 156 इंच का है'रामविलास पासवान ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने 5 साल में देश को जिस तरह से विकास का रास्ता दिखाया है.
Read more »

मोदी सरकार का वाराणसी को बड़ा तोहफा, BHU का IMS बनेगा AIIMS जैसा इंस्टीट्यूटमोदी सरकार का वाराणसी को बड़ा तोहफा, BHU का IMS बनेगा AIIMS जैसा इंस्टीट्यूटरकार IMS के कामकाज में सुधार लाना चाहती है और यहां बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.
Read more »

बदलती विदेश नीति का असर, UAE ने हमारा हज का कोटा बढ़ाया: पीएम मोदीबदलती विदेश नीति का असर, UAE ने हमारा हज का कोटा बढ़ाया: पीएम मोदीकांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता हमारे जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं. जैसे इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे, वैसे ही वे अब आतंकी ठिकानों पर हुए हवाई हमलों का सबूत मांगने लगे हैं. उन्होंने कहा कि आप आश्वस्त रहिए, आपका यह चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है.
Read more »

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का सनसनीखेज बयान, पुलवामा हमले के पीछे मोदी और इमरान की मैच फिक्सिंग- Amarujalaकांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का सनसनीखेज बयान, पुलवामा हमले के पीछे मोदी और इमरान की मैच फिक्सिंग- Amarujalaपुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा,पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
Read more »

कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद बोले- मोदी और इमरान की मिलीभगत से हुआ पुलवामा हमलाकांग्रेस के बीके हरिप्रसाद बोले- मोदी और इमरान की मिलीभगत से हुआ पुलवामा हमलाकांग्रेस नेता बी. के. हरिप्रसाद ने पुलवामा हमले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मिलभगत बताया है. उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आना तय है.
Read more »

पुलवामा पर कांग्रेस नेता के विवादित बोल, कहा- 'पीएम मोदी और इमरान के बीच थी मैच फिक्सिंग'– News18 हिंदीपुलवामा पर कांग्रेस नेता के विवादित बोल, कहा- 'पीएम मोदी और इमरान के बीच थी मैच फिक्सिंग'– News18 हिंदी'आप अगर पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रम पर ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि यह पीएम मोदी और पाक के पीएम इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी.' INCIndia BJP4India narendramodi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:38