LetsConclave19 आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री narendramodi ने विपक्ष पर किया हमला। बोले देश विरोधी हो रहें हैं विपक्ष के नेता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बढ़ते हुए भारत के सामने एक चुनौती खड़ी हुई है. ये चुनौती है अपने ही लोगों का मजाक उड़ाकर आत्मसंतुष्टि करने की है. जब पूरी दुनिया आतंक की लड़ाई के खिलाफ हमारे साथ खड़ी है, तो कुछ दलों के नेता सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं.
इन लोगों की कही हुई बातों को पाकिस्तान सबूत की तरह पेश कर रहा है. ये लोग मोदी विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं. ये बात पीएम मोदी ने इस संदर्भ में कही कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा अटैक के 13 दिन बाद भारत की वायुसेना ने 12 मिराज-2000 विमानों से दुश्मन को जवाब दिया. एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर को पार कर पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर को निशाना गया. इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबूतों की मांग करने लगे कि इसमें जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी सच्चाई के सबूत पेश किए जाएं. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र KEYNOTE: #INDIA ELECTS; My India Story: What leading a great country taught me में अपने 5 साल के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों के बारे में बात की. इंडिया टुडे समूह के इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 18वें संस्करण का आज दूसरा और अंतिम दिन है. आज इस कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए पुलवामा हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत की रणनीति और आगे की सोच के बारे में बात कर रहे थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु दौरे पर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा- 'गो बैक मोदी'- Amarujalaपिछले महीने एम्स का शिलान्यास करने प्रधानमंत्री मदुरै पहुंचे थे, तो ट्विटर पर गो बैक मोदी ट्रेंड कर रहा था। आज फिर से वही हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। TamilNadu
Read more »
स्पोर्ट्स हिजाब लॉन्च करना चाहती थी कंपनी, सत्ताधारी दल और विपक्ष के विरोध पर बदला फैसलाFrench sportswear retailer Decathlon has scrapped a plan to sell a sports hijab | फ्रांस की डेकाथलॉन कंपनी मुस्लिम महिलाओं के लिए यह हिजाब बाजार में ला रही थी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- भेदभाव पैदा करने वाली चीज को बढ़ावा देना ठीक नहीं
Read more »
