महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव GeneralElections2019 LokSabhaPolls2019 Maharashtra Congress NCP
खास बातेंमुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी नेशनल कांग्रेस पार्टी में सीटों का बंटवारा हो गया है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अपने पास 26 सीटें बरकरार रखी हैं, वहीं एनसीपी को 22 सीटें दी गई है.
इसके साथ ही बताया गया कि गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों को कितनी सीटें दी जाएंगी समेत अन्य मुद्दों का जल्द ही समाधान निकला जाएगा. महाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं. बता दें, पिछले महीने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा में भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में महागठबंधन के लिए कोशिश जारी हैं. उन्होंने कहा था, 'हम आरएसएस से लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम उनकी विचारधारा को नहीं मनाते, एक समान विचारधारा वाली पार्टियों को इससे लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए.' मंथन के बाद विपक्षी पार्टियों का बड़ा फैसला: चुनाव से पहले होगा महागठबंधन, न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनेगा महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे. पहले चरण यानी 11 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा, जबकि मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि आम चुनाव का कार्यक्रम सात चरणों में मुकम्मल होगा जिसका शंखनाद 11 अप्रैल से होगा. आयोग ने बताया कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे का 18 अप्रैल, तीसरे का 23 अप्रैल, चौथे का 29 अप्रैल, पांचवें का छह मई, छठे का 12 मई और अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा. वहीं सभी चरणों के लिए मतगणना एक ही दिन 23 मई को होगी.किस सीट पर कब वोटिंग महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में आने वाली वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढचिरौली-चिमौर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं बुलढाणा, अकोला, अमरावती,हिंगोली, नादेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर सीटों पर दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें से अधिकतर सीटें मराठवाड़ा क्षेत्र में पड़ती हैं. 23 अप्रैल को तीसरे चरण के तहत राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे. इनमें जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामति, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीटें शामिल हैं. महाराष्ट्र में अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 17 सीटें आएंगी. इन लोकसभा सीटों में नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शीरूर और शिरडी शामिल हैं.आम चुनाव में महाराष्ट्र की कम से कम तीन लोकसभा सीटों पर सबकी नजरें रहेंगी. इनमें से एक सीट पर राकांपा प्रमुख शरद पवार चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, इससे पहले पवार ने चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का फैसला किया था. चुनाव के दौरान मढ़ा, नागपुर तथा सोलापुर सीटों पर सभी की नजरें रहेंगी. शरद पवार के मढ़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है. फिलहाल इस सीट से पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल सांसद हैं. पवार फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं. इससे पहले उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.वहीं, नागपुर सीट पर भी सभी की नजरें टिकी हैं, जहां से फिलहाल केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी सांसद हैं. वह आगामी चुनाव में भी यहीं से चुनाव लड़ सकते हैं. भाजपा के पूर्व सांसद नाना पटोले इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. छत्तीसगढ़: नाराज आदिवासियों को मनाने के लिए BJP ने खेला दांव, कांग्रेस के खेमे से खींचने के लिए बनाई यह रणनीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
एयर स्ट्राइक से यूपी में कांग्रेस के 'प्रियंका प्लान' को झटका, अब नए सिरे से रणनीति पर कामसियासत में कहावत है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है, जो पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करती है, उसकी दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना उतनी ही अच्छी रहती है। 2014 के आम चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर के भरोसे उत्तर प्रदेश में अस्सी सीटों में एकतरफा 71 सीटों पर जीत हासिल कर अपने बल पर बहुमत का आंकड़ा पार कर केंद्र में सरकार बनाई थी।
Read more »
शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat TimesIndia News: 13 सूत्रीय रोस्टर पर मचे विवाद के बीच सरकार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। इस अध्यादेश के बाद यूनिवर्सिटी या कॉलेज को एक यूनिट के तौर पर लिया जाएगा।
Read more »
दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, हादसे में CISF के एक अफसर की मौतदिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद आज बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग लग गई है. यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
महाराष्ट्र में MNS को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे शरद सोनवाने– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को बड़ा झटका लगा है. एमएनएस विधायक शरद सोनवाने रविवार को शिवसेना में शामिल होंगे. शरद सोनवाने महाराष्ट्र के जुन्नर विधानसभा से विधायक हैं.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
