Lok Sabha Election: शुरुआती 19 दिन में ही 374 सीटों पर हो जाएगा मतदान

United States News News

Lok Sabha Election: शुरुआती 19 दिन में ही 374 सीटों पर हो जाएगा मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

IndiaElects देश के ज्यादातर राज्यों में एक ही चरण में होगा मतदान (रिपोर्ट: javedakhtar90)

केंद्रीय चुनाव आयोग ने बहुप्रतीक्षित 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर सात चरण में मतदान कराया जाएगा. 11 अप्रैल से शुरू होने वाली पहले चरण की वोटिंग के बाद आखिरी चरण के तहत 19 मई को मतदान कराया जाएगा.

इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी. दिलचस्प बात ये है कि तीन सप्ताह से कम वक्त में ही शुरुआती चार चरण में 543 में से 350 से ज्यादा सीटों पर वोटिंग करा ली जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि देश के ज्यादातर राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे, इनमें संघशासित प्रदेश भी शामिल हैं. देश के 22 राज्य ऐसे हैं, जहां एक ही चरण में चुनाव होंगे. जबकि चार राज्यों में दो चरण में वोटिंग होगी. इनके अलावा दो राज्यों में तीन चरण, चार राज्यों में 4 चरणों में वोटिंग होगी.पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. इस चरण में 91 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण में आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नगालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, यूपी की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान-निकोबार की 1 और लक्षद्वीप की 1 सीट पर मतदान कराया जाएगा. इस लिहाज से पहले चरण के तहत 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होगी.11 अप्रैल को पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके तहत असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, यूपी की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुडुचेरी की 1 सीट पर मतदान होगा. यानी दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों मतदान कराया जाएगा.इस चरण में गुजरात, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों की अधिकतर सीटों पर चुनाव हो जाएंगे. 23 अप्रैल को होने वाले इस फेज में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, गुजरात की 26, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, यूपी की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर एवं नागर हवेली की 1 व दमन व दीव की 1 सीट पर मतदान होगा.अप्रैल महीने के आखिर में ही चौथा चरण भी पूरा हो जाएगा. 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान करा लिया जाएगा. इस चरण में बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1, झारखंड की 3, एमपी की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, यूपी की 13, बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होगा. यानी 11 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक 19 दिन के अंदर चार चरण के दौरान ही देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 374 सीटों पर मतदान करा लिया जाएगा. खास बात ये है कि इन चार चरणों में दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों में चुनाव पूरे हो जाएंगे. साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र जैसे अहम और बड़े राज्यों में भी इन चार चरण के अंदर ही मतदान हो जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एयर स्ट्राइक से यूपी में कांग्रेस के 'प्रियंका प्लान' को झटका, अब नए सिरे से रणनीति पर कामएयर स्ट्राइक से यूपी में कांग्रेस के 'प्रियंका प्लान' को झटका, अब नए सिरे से रणनीति पर कामसियासत में कहावत है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है, जो पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करती है, उसकी दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना उतनी ही अच्छी रहती है। 2014 के आम चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर के भरोसे उत्तर प्रदेश में अस्सी सीटों में एकतरफा 71 सीटों पर जीत हासिल कर अपने बल पर बहुमत का आंकड़ा पार कर केंद्र में सरकार बनाई थी।
Read more »

बिहार में महागठबंधन में सीटों पर हुआ फैसला, औपचारिक ऐलान इसी सप्ताह– News18 हिंदीबिहार में महागठबंधन में सीटों पर हुआ फैसला, औपचारिक ऐलान इसी सप्ताह– News18 हिंदीबिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारा अपने अंतिम दौर में है. सभी दलों के लिए सीटों का गणित करीब-करीब तय हो चुका है. महागठबंधन में किसे कितनी सीट मिल रही हैं, इसका औपचारिक ऐलान एक दो दिन में किया जा सकता है. महागठबंधन के औपचारिक ऐलान से पहले महागठबंधन में शामिल दल सीटों की संख्या के साथ-साथ सीटें भी तय कर लेना चाहते हैं. गठबंधन का जो स्वरूप सामने आ रहा है, उसमें कांग्रेस 2014 के आंकड़े को बचाने में कामयाब रही है. जबकि आरजेडी को 6-7 सीटें कम मिल रही हैं.
Read more »

सचिन पायलट का एलान, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- Amarujalaसचिन पायलट का एलान, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- Amarujala8 मार्च को उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए दिल्ली में बड़ी बैठक LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

PAK ने सीमा पर एक ही दिन में 3 बार भारी गोलाबारी की, एक जवान घायलPAK ने सीमा पर एक ही दिन में 3 बार भारी गोलाबारी की, एक जवान घायलसुंदरबनी सेक्टर में रात साढ़े 10 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया. पिछले रिपोर्ट तक सीमा पार से गोलाबारी रुकी नहीं. यह मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का तीसरा मामला है.
Read more »

राफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईराफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईRafale Deal बहुचर्चित राफेल विमान सौदा आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के दर पर पहुंचा है. बीते दिनों SC ने जो इस मुद्दे पर फैसला सुनाया था उसपर कई पुनर्विचार याचिका दायर की गई थीं.
Read more »

बिहार : NDA में इन सीटों पर फंसा है पेंच, नवादा मांग रही है लोजपा!बिहार : NDA में इन सीटों पर फंसा है पेंच, नवादा मांग रही है लोजपा!सूत्रों का कहना है कि इसमें पटना साहिब सीट बीजेपी किसी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है.
Read more »

2014 के आम चुनावों में इन 5 सीटों पर हुआ था NOTA का सबसे ज्यादा इस्तेमाल2014 के आम चुनावों में इन 5 सीटों पर हुआ था NOTA का सबसे ज्यादा इस्तेमालनोटा की शुरुआत साल 2013 में हुए दिल्ली, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से हुई थी। वहीं आम चुनावो में नोटा साल 2014 के चुनावों में इस्तेमाल किया गया।
Read more »

जब ये अभिनेत्रियां फिल्म के हीरो पर ही पड़ गईं भारी, बॉलीवुड में जमाया सिक्काजब ये अभिनेत्रियां फिल्म के हीरो पर ही पड़ गईं भारी, बॉलीवुड में जमाया सिक्काHappy Women's Day 2019: Bollywood फिल्मों में महिलाओं को हीरो के मुकाबले बेहद कम डायलॉग्स मिला करते थे। एक्ट्रेस को फिल्म में सिर्फ आइटम नंबर और रोमांस करने के लिए ही कहा जाता था। लेकिन अब वो वक्त बदल चुका है। नए जमाने के साथ नई एक्ट्रेस ने अपने काम के जरिए 'हिरोइन' की परिभाषा को ही बदल डाला है।
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

रमजान में वोटिंग पर यूं ही नहीं उठ रहे सवाल, दांव पर इतनी सीटेंरमजान में वोटिंग पर यूं ही नहीं उठ रहे सवाल, दांव पर इतनी सीटेंLoksabha Elections 2019 उम्मीद है कि 5 मई से रमजान शुरू हो जाएगा. ऐसी स्थिति में 6 मई, 12 मई और 19 मई को होने वाली आखिरी तीन चरणों की वोटिंग रमजान के दौरान होगी, जिसे लेकर ही सवाल उठाए जा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:03