सालों तक अमरीका की नाक के नीचे कैसे छुपे रहे तालिबानी नेता मुल्ला उमर
चरमपंथी संगठन तालिबान के मुख्य नेता मुल्ला उमर के जीवन पर आधारित एक नई किताब 'द सीक्रेट लाइफ़ ऑफ़ मुल्ला उमर' में दावा किया गया है कि उमर एक लंबे समय तक अफ़गानिस्तान स्थित अमरीकी सैन्य अड्डों के करीब छिपे रहे.
हालांकि, अमरीकी एजेंसियां लंबे वक्त तक ये मानती रहीं कि मुल्ला उमर का गुप्त ठिकाना पाकिस्तान में कहीं था. डच पत्रकार बेट्टी डैम ने अपनी किताब में दावा किया है कि मुल्ला उमर अपने अफ़गानी प्रांत ज़ाबुल में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे से मात्र तीन मील दूर स्थित एक जगह पर छिपे हुए थे.डैम ने पांच साल तक गहन शोध और तालिबान के सदस्यों के साथ इंटरव्यू के बाद जुटाई जानकारियों को अपनी किताब में जगह दी है. अमरीका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद अमरीकी सरकार ने मुल्ला उमर के सिर पर 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी.इसके बाद कई सालों तक अमरीकी ख़ुफिया एजेंसियां अफ़गानिस्तान से लेकर नज़दीकी इलाकों में मुल्ला उमर की तलाश करती रहीं.साल 2001 में अफ़गानिस्तान में तालिबान सरकार के ख़ात्मे के बाद से साल 2013 में अपनी मौत तक मुल्ला उमर दुनिया की नज़रों से ओझल रहे.बेट्टी डैम ने इसी शख़्स जब्बार ओमारी का इंटरव्यू किया है.किताब के मुताबिक़, अमरीकी सुरक्षाबलों ने एक मौके पर उमर के ठिकाने की तलाशी भी ली लेकिन वे उनके गुप्त ठिकाने का पता लगाने में असफ़ल रहे.इसके साथ ही भूमिगत रहते हुए मुल्ला उमर ने संवाद के लिए अपनी स्वयं की भाषा विकसित की. तालिबानी चरमपंथियों के दावे के मुताबिक़, मुल्ला उमर अपने गुप्त ठिकाने से तालिबानी गतिविधियों को नियंत्रित करते थे.हालांकि, ये माना जाता है कि क़तर में तालिबान का दफ़्तर खोले जाने की इजाज़त मुल्ला उमर ने ही दी थी. आजकल इसी दफ़्तर में अमरीकी अधिकारी अफ़गानिस्तान में सालों से चल रहे युद्ध को ख़त्म करने के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UNSC में घेरने की तैयारी, भारत समझाएगा कैसे दुनिया के लिए बड़ा खतरा है मसूद अजहरMasood Azhar पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने के लिए भारत मुस्तैद है. संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने के लिए भारत के साथ कई देश साथ हैं. भारत दुनिया को बताएगा कि मसूद अजहर सिर्फ भारत नहीं दुनिया के लिए खतरा है.
Read more »
सैनिक कैसे जाने कि जंग देश या सरकार के लिएसिपाही के मन में यह सवाल नहीं कौंधता होगा कि वो देश के लिए लड़ रहा है या सरकार के लिए.
Read more »
IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »
शहीदों के घरवाले भी मांग रहे बालाकोट एयरस्ट्राइक के सबूत, विधवा ने पूछा- कैसे करें भरोसाशहीदों के परिजन भी भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एरियल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। शहीद की विधवा ने कहा कि ऐसे कैसे विश्वास करें।
Read more »
पीएम मोदी की रैली के लिए बीजेपी की रणनीति, पुजारियों के जरिए जुटाएगी भीड़-Navbharat Timesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर दौरे पर होंगे। यहां निराला नगर रेलवे ग्राउंड में 72 हजार करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट्स के शिलान्यास के साथ पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
Read more »
सरकार की मीडिया के ख़िलाफ़ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के इस्तेमाल की कोशिश निंदनीय: मीडिया संगठनरफाल मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार द्वारा द हिंदू की रिपोर्ट को चोरी के दस्तावेज़ के हवाले से छापने के आरोप और अख़बार पर कार्रवाई की बात कहने की एडिटर्स गिल्ड समेत विभिन्न प्रेस संगठनों ने आलोचना की है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
