लोकसभा चुनाव: AAP विधायक बोले- रमजान के दिन मुसलमान कम वोट करेगा, खूब हुए ट्रोल
लोकसभा चुनाव: AAP विधायक बोले- रमजान के दिन मुसलमान कम वोट करेगा, खूब हुए ट्रोल जनसत्ता ऑनलाइन March 11, 2019 10:14 AM आप विधायक लोकसभा चुनाव की तारीखों पर टिप्पणी कर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले जाएंगे। अब राजनीतिक दलों के पास मतदाताओं को अपनी ओर आर्किषत करने के लिए करीब दो महीने का समय है। सभी प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में छठे चरण में चुनाव कराने का स्वागत किया है। हालांकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने चुनाव की तारीख को भाजपा को लाभ पहुंचाने वाला बताया है। विधायक के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स खासे भड़क गए और उन्हों खूब ट्रोल किया। दरअसल उन्होंने कहा कि रमजान के महीनों में मतदान होगा तो मुस्लिम समाज वोट डालने के लिए कम बाहर निकलेगा। आप विधायक ने ट्वीट कर कहा, ’12 मई का दिन होगा दिल्ली में रमजान होगा मुसलमान वोट कम करेगा इसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा।’ दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान के इस ट्वीट के कई यूजर्स ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि रमजान तो एक महीने चलते हैं, क्या चुनाव रोक दें। अमृता पांडे ने ट्वीट कहा लिखा, ‘एक उपाय है रमजान के तारीख बदल दीजिए आपको फायदा होगा।’ दीपक गौर ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं तो बोलता हूं योगी जी रमजान का नाम बदलकर “रामजीवन” कर दें….
टंटा ही खत्म।’ रफी अंसारी लिखते हैं, ‘कैराना में भी रमजान में वोट हुआ था, जमकर वोट पड़ा था, और बीजेपी को उखाड़ फेंका था। चिंता मत कीजीए।’ कुंवर अजयप्रताप सिंह लिखते हैं, ‘कहां लगे हो मिया अल्लाह ताला भी चाहता है मोदी जीते इसलिए ही ऐसा किया है…। वैसे तुम चाहो तो रमजान की तारीख बदल सकते हो पर चुनाव की तारीख तो ना बदलेगी।’ बता दें कि Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
AAP के साथ गठबंधन से कांग्रेस का साफ इनकार, शीला के आगे किसी की नहीं चलीराहुल गांधी के साथ मंगलवार दोपहर हुई बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी।
Read more »
'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षितबताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा हुई थी.
Read more »
चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaसंभावना है कि आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
तमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी- Amarujalaतमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी LokSabhaElections2019 TamilNadu AIADMK
Read more »
लोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat TimesIndia News: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करने वाली है। इसके साथ ही आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तारीखों का भी ऐलान करेगा।
Read more »
AAP ने कहा- चुनाव की घोषणा के साथ ही BJP सरकार का अंतगोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, इसलिए पूरी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कैंपेन चलेगा.
Read more »
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश. चारों राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अप्रैल-मई के बीच खत्म हो रहा है.
Read more »
2019 के चुनाव की तारीखों से पहले जानिए 2014 के चुनाव परिणाम
Read more »
