केंद्र सरकार पर AAP ने लगाया दिल्ली सरकार के हर काम में अड़ंगा डालने का आरोप PankajJainClick
भारत के चुनाव आयोग की ओर से रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. आयोग ने शाम 5 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. आयोग के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में होगा.
आयोग ने शनिवार को कई चरणों वाले चुनावों की तैयारियों के बारे में एक समीक्षा बैठक की थी. चुनाव की घोषणा की तारीख से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव आयोग की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसे पार्टी के विधायक गोपाल राय ने संबोधित किया. गोपाल राय ने कहा कि 'इस चुनाव में दिल्ली का भविष्य भी तय होना है. जिस तरह केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के हर काम में अड़ंगा डाला, उम्मीद है इस लोकसभा चुनाव में तानाशाही पूर्ण बीजेपी सरकार का अंत होगा. आज पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान शुरू कर रही है. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, इसलिए पूरी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कैंपेन चलेगा.' गोपाल राय ने कहा कि 'पूरी दिल्ली को 560 जोन में बांटा गया है. हर जोन में आम आदमी पार्टी की टीमें पदयात्रा करेंगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी घर घर पहुंचाई जाएगी. इससे पहले पूर्ण राज्य के मुद्दे पर मिनी प्रचार रथ गलियों में जाकर अरविंद केजरीवाल का वीडियो संदेश देंगे. लोकसभा चुनाव में दिल्लीवालों को बताएंगे कि पूर्ण राज्य क्यों जरूरी है. अगले फेज में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक प्रचार करेंगे और इसके बाद नुक्कड़ नाटक की मदद से प्रचार होगा.' विधायक गोपाल राय ने कहा कि 'इस प्रचार का मकसद भाजपा और कांग्रेस की चुप्पी तुड़वाना होगा. कांग्रेस को तय करना है कि वो बीजेपी को जिताना चाहती है कि हराना चाहती है, क्योंकि ये तो तय है कि कांग्रेस अकेले बीजेपी को हरा नहीं सकती. आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव की तैयारी में है और सातों सीट पर चुनाव लड़ेगी.' आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला बोला और कहा कि निर्वाचन आयोग ने नरेंद्र मोदी को रैली और उद्घाटन के लिए काफी समय दिए. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ईवीएम और आयोग पर कई सवाल खड़े किए. सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
FDI में दिल्ली ने महाराष्ट्र को पछाड़ा, सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई अधिक दिलचस्पीवित्त वर्ष 2018-19 के शुरुआती नौ माह के दौरान देश में सिंगापुर से सबसे ज्यादा विदेशी निवेश आए हैं.
Read more »
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, 'सरकार ने देशभक्ति के जोश में आसमान को भी नहीं बख्शा'- Amarujalaजम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया के उस आदेश पर मंगलवार को ट्विटर पर सरकार पर निशाना साधा, जिसमें एयर
Read more »
दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान- Amarujalaदिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान LokSabhaElections2019 AAP ArvindKejriwal AamAadmiParty
Read more »
दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'वन दिल्ली' ऐप, यह है खासियतदिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को 'वन दिल्ली' ऐप लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राफेल पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया– News18 हिंदीकांग्रेस ने दावा किया कि, 'भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, कानून मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय ने लिखकर कहा कि बैंक गारंटी होनी चाहिए और डसॉल्ट एविशन उसे दे. उस बैंक गारंटी की कीमत इंडियन नेगोशिएटिंग टीम ने 4305 करोड़ रुपये आंकी.'
Read more »
प्रवीण तोगड़िया बोले- केंद्र सरकार ने तोड़ा हिन्दुओं का भरोसाविश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगाड़िया ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने बुधवार को केंद्र सरकार पर हिंदुओं का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है. तोगड़िया यहां संत कबीर नगर के भुजैनी में राष्ट्रीय किसान परिषद की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे
Read more »
दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला– News18 हिंदीदिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की मांग के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.
Read more »
दिल्ली के करीब 1 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने लिया यह फैसलावर्ष 1797 से ही अनधिकृत कॉलोनियों में बड़ा गंभीर पेंच फंसा हुआ है। इन्हें नियमित करने के लिए कई बार निर्णय लिए गए लेकिन कानून-नियमों के चलते एक भी कॉलोनी नियमित नहीं हो पाई है।
Read more »
फॉक्सवैगन ने किया नियमों का उल्लंघन, NGT ने लगाया 500 करोड़ का जुर्मानाजर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन पर एनजीटी ने 500 करोड़ का जुर्माना लगाया है.
Read more »
