नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर कांग्रेस का हमला! narendramodi BJP4India INCIndia RahulGandhi
भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा कि, 'सीएजी रिपोर्ट भी कह रही है कि 4305 करोड़ रुपये का सीधा-सीधा फायदा डसॉल्ट एविएशन को दिया गया.' उन्होंने कहा कि 'इंडियन नेगोशिएटिंग टीम ने माना कि जब मोदी जी 36 जहाज खरीद रहे थे तब इसमें ट्रांस्फर ऑफ टेक्नॉलाजी शामिल नहीं थी, जबकि यूपीए सरकार के 126 लड़ाकू जहाजों में ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलाजी शामिल थी.
'कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक 'राफेल सौदे में प्रधानमंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग कर राफेल बनाने वाली कंपनी को नाजायज फायदा पहुंचाया.' उन्होंने कहा कि 'ये प्रधानमंत्री जी के खिलाफ सीधे-सीधे भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13ए 1 और भारतीय दंड संहिता की दूसरी धाराओं का मामला बनता है.'सूरजेवाला ने कहा कि 'अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इस षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच कराने का समय आ गया है.' प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि 'प्रधानमंत्री मोदी आईएनटी को दरकिनार कर 36 लड़ाकू जहाजों की नेगोसिएशन खुद कर रहे थे.'प्रवक्ता ने कहा कि '36 जहाजों की अंतिम नेगोसिएशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल द्वारा 12 व 13 जनवरी, 2016 को पेरिस में की गई और 13 जनवरी को इस सौदे पर हस्ताक्षर हो गये. अब मोदी सरकार का झूठ रंगे हाथ पकड़ा गया.' कांग्रेस ने दावा किया कि 'जब यह सनसनीखेज खुलासा हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी ने दबाव डालकर रक्षा सचिव से यह बयान दिलवाया कि ‘पीएमओ ने फाइनल नेगोसिएशन में कोई दखलंदाजी नहीं की.'सूरजेवाला ने कहा कि 'आईएनटी की फाईल नोटिंग के पैरा 11 से साफ है कि फाइनल नेगोसिएशन अजीत डोवाल द्वारा 12 व 13 जनवरी, 2016 को पेरिस में की गयी, जिसके आधार पर 36 राफेल जहाज खरीदने का फैसला किया गया.' उन्होंने सवाल किया कि 'अजीत डोवाल न तो इंडियन नेगोसिएशन टीम का हिस्सा थे और न ही सीसीएस ने उन्हें अधिकृत किया था. तो आईएनटी को दरकिनार कर उन्होंने किस हैसियत से 36 लड़ाकू जहाज के सौदे का निर्णय किया?'कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि '36 राफेल जहाजों की यूरो 7890 मिलियन कीमत आंकते हुए ‘इंडिया स्पेसिफिट इनहांसमेंट’ की यूरो 1300 मिलियन की कीमत शामिल ही नहीं की गई.' उन्होंने दावा किया कि 'यूपीए द्वारा खरीदे जा रहे 126 राफेल जहाजों में ‘इंडिया स्पेसिफिट इनहांसमेंट’ की कीमत यूरो 11.11 मिलियन प्रति जहाज थी, जबकि षडयंत्रकारी तरीके से मोदी सरकार द्वारा खरीदे जा रहे उन्हीं ‘स्पेसिफिकेशन्स’ के 36 राफेल लड़ाकू जहाज की ‘इंडिया स्पेसिफिट इनहांसमेंट’ की कीमत 350 प्रतिशत बढ़कर 36.11 मिलियन यूरो प्रति जहाज हो गयी.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार ने YouTube से हटवाए पायलट अभिनंदन के 11 वीडियो, पाकिस्तान ने किया था जारीभारतीय वायु सेना के मिग-21 के पायलट अभिनंदन से जुड़े कई वीडियोज को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से हटवा दिया है.
Read more »
कांग्रेस पर PM मोदी ने साधा निशाना- पहले डील और डोल वाली सरकार थीPM Modi India today conclave प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले सिर्फ डोल दी जाती थी, लेकिन अब सरकार पूरे मिशन के साथ काम कर रही है.
Read more »
कर्नाटक का नाटक फिर हुआ शुरू, सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफाकर्नाटक का नाटक फिर हुआ शुरू, सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा Karnataka JDS Congress
Read more »
अमित शाह ने कहा, बालाकोट में 250 आतंकी मारे गए, कांग्रेस ने पूछा- संख्या किसने बताईकांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को यह बताना चाहिए कि बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों की संख्या उन्हें किसने बताई. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को सच बताएं.
Read more »
मप्र में पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर लगा ग्रहण, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेराभोपाल। मध्यप्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किसान वोट बैंक को रिझाने के लिए बजट में देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को छह हजार रुपए प्रतिवर्ष उनके खाते में नकद जमा कर रही है।
Read more »
दिग्विजय ने आतंकी हमले को दुर्घटना बताया, भाजपा ने कहा- कांग्रेस नेताओं की मानसिकता देश विरोधीCongress leader Digvijaya Singh terms Pulwama attack an accident | कांग्रेस और विपक्ष ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे, कितने आतंकी मरे इस पर भी सवाल उठाए वीके सिंह ने दिग्विजय से पूछा- राजीव गांधी की हत्या भी दुर्घटना थी क्या? मोदी ने कहा- कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान में हेडलाइन बन रहे, उन्हें सेना पर भरोसा नहीं
Read more »
खनिज चोरी में कांग्रेस के विधायक सस्पेंड, कांग्रेस शुरू करेगी आंदोलनगुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के जरिए आज कांग्रेस के विधायक भगवान बारड को विधायक पद से सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद गुजरात की राजनीति गरमा गई है. दरअसल, सूत्रपाडा की स्थानीय अदालत ने गत एक मार्च को वर्ष 1995 में यानी 25 साल पहले 2.83 करोड़ की खनिज चोरी के मामले में कांग्रेस विधायक भगवान बारड को दोषी मानते हुए दो साल नौ माह की सजा सुनाई है.
Read more »
राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- मंत्रालय से चोरी हुई फाइल- Amarujalaसुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। कोर्ट ने राफेल संबंधी कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज लेने से इंकार
Read more »
राफेल सौदे पर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा, कहा- दर्ज हो केसरणदीप सुरजेवाला हिंदू अखबार की ओर से राफेल सौदे में नया खुलासा किए जाने के बाद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सौदे के लिए बातचीत करने वाली सात सदस्यीय भारतीय टीम को बाइपास कर रहे हैं.
Read more »
रफाल: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए सौदे संबंधी दस्तावेज़रफाल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण के द हिंदू अख़बार की ख़बर का हवाला देने पर अटार्नी जनरल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह लेख चोरी किए गए गोपनीय दस्तावेज़ों पर आधारित है, जो गोपनीयता क़ानून का उल्लंघन है.
Read more »
