कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप gopimaniar
इसके बाद गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मंगलवार को विधायक भगवान बारड को विधायक से सस्पेंड कर दिया गया. जिसके बाद उन्हें 15 दिन का वक्त दिया गया है कि वो चाहें तो इस फैसले को उपरी अदालत में चैलेंज कर सकते हैं.
कोर्ट के इस फैसले को अभी 5 दिन ही हुए हैं और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा है कि संविधान में लोकप्रतिनिधि धारा 8 के मुताबिक अगर विधायक को 2 साल से ज्यादा की सजा होती हे, तो उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है. उसी के तहत आज उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही वो अब 6 साल तक कोई चुनाव लड़ नही पाएंगे. गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के जरिए किए गए सस्पेंशन को अब कांग्रेस कोर्ट में चैलेंज करेगी. यहीं नहीं सस्पेंशन को लेकर कांग्रेस बुधवार को पूरे गुजरात में धरना प्रदर्शन करेगी. 2017 के चुनाव में भगवान बारड तलाला सीट से कांग्रेस के विधायक के तौर पर चुनाव जीत गए थे. कांग्रेस के विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी का कहना है कि न्यायालय ने फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने के लिए भगवान बारड को 30 दिन की मोहलत दी है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी पार्टी के विधायक को सस्पेंड किया है. नेता विपक्ष परेश धनानी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है जिसके तहत उन्हें विधायक पद से सस्पेंड कर दिया है. धनानी ने भाजपा से ये सवाल भी पूछे कि इससे पहले पूर्व मंत्री व पोरबंदर के विधायक बाबूभाई बोखिरिया को भी 2013 में अवैध खनन मामले में न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई थी. लेकिन भाजपा सरकार या विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सस्पेंड नहीं किया था तो फिर कांग्रेस के विधायक को क्यों सस्पेंड किया गया. उन्होने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कोर्ट ने उन्हें उच्च न्यायालय में जाने का भी वक्त दिया है बावजूद इसके भाजपा सत्ता का गलत इस्तमाल कर रही है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकी देते हुए धनानी ने कहा कि कांग्रेस बुधवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन और प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसका विरोध कर तमाम जिला कलेक्टर को आवेदन देंगे. तो वहीं गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतु वाधानी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन करते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बारे में कुछ भी बोलने से पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़ना चाह्ए. सुप्रीम कोर्ट में साफ कहा गया है कि 2 साल से ज्यादा की सजा होती है तो विधायक को सस्पेंड किया जा सकता है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 182 में से 77 सीट जीती थी लेकिन अब उनके पास 74 सीट ही बची है. जिसमें सबसे पहले जसदण सीट से कांग्रेस के विधायक कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी दामन पकड़ लिया था जिसके बाद उसे कैबिनेट में मंत्री बनाया गया. और न तो वहीं एक महीने पहले ऊंझा की विधायक डॉ आशाबेन पटेल ने पार्टी के नेताओं से नाराज होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस का साथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गई थी. वहीं अब कांग्रेस के एक और विधायक को संविधान का हवाला देते हुए सस्पेन्ड किया गया है. ऐसे में अब गुजरात में लोकसभा चुनाव के साथ साथ 2 विधानसभा के उपचुनाव भी होंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
कांग्रेस के मुस्लिम विधायक के बोल- नहीं गा सकता वंदे मातरममध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के एक मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि शरीयत इसके लिए इजाजत नहीं देती है।
Read more »
आप के छह उम्मीदवारों की घोषणा के पीछे हो सकते हैं रणनीतिक कारण : कांग्रेस- Amarujalaआप के छह उम्मीदवारों की घोषणा के पीछे हो सकते हैं रणनीतिक कारण : कांग्रेस INCIndia AamAadmiParty LokSabhaElection2019 Election2019
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनागठबंधन के बाद भी सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी व रायबरेली में कोई प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है। अब इसमें एक और फेरबदल की संभावना है।
Read more »
AAP के साथ गठबंधन से कांग्रेस का साफ इनकार, शीला के आगे किसी की नहीं चलीराहुल गांधी के साथ मंगलवार दोपहर हुई बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी।
Read more »
गठबंधन पर 'ना' के बाद बोले केजरीवाल, कांग्रेस का बीजेपी के साथ गुप्त गठबंधन!– News18 हिंदीArvind Kejriwal Tweet on congress गठबंधन के लिए कांग्रेस की 'ना' के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. 'जब पूरा देश मोदी और शाह की जोड़ी को हराना चाहता है तो कांग्रेस एंटी-बीजेपी वोट को बांटकर बीजेपी की मदद कर रही है. ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ गुप्त गठबंधन है. दिल्ली बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन से लड़ने के लिए तैयार है. जनता इस अनैतिक गठबंधन को हराएगी.'
Read more »
