राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- मंत्रालय से चोरी हुई फाइल RafaleDeal SupremeCourt
{"_id":"5c7f7809bdec221456010b31","slug":"hearing-begins-in-supreme-court-on-rafale-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":";राफेल ;सौदा: ;सुप्रीम ;कोर्ट ;में ;सरकार ;ने ;कहा- ;मंत्रालय ;से ;चोरी ;हुई ;फाइल","category":{"title":"India News","title_hn":";देश","slug":"india-news"}}Updated Wed, 06 Mar 2019 01:04 PM ISTसुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि रक्षा मंक्षालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए हैं। इसकी जांच चल रही है। हम रक्षा खरीद, जिसमें राज्य की सुरक्षा शामिल है, उससे निपट रहे हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि अधिवक्ता प्रशांत भूषण जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रहे हैं, वे रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं। राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी होने के मामले की जांच चल रही है। प्रशांत भूषण ने कोर्ट ने कहा कि जब प्राथमिकी दायर करने और जांच के लिए याचिका दाखिल की गईं तब राफेल पर महत्वपूर्ण तथ्यों को दबाया गया। कोर्ट ने कहा है कि वह ऐसे किसी भी पूरक हलफनामों अथवा अन्य दस्तावेजों पर गौर नहीं करेगा जो उसके समक्ष दखिल नहीं किए गए हैं। प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि अगर तथ्यों को दबाया नहीं गया होता तो सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदा मामले में प्राथमीकि और जांच संबंधी याचिका को खारिज नहीं किया होता। कोर्ट ने राफेल संबंधी कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज लेने से इंकार कर दिया है। वकील प्रशांत भूषण दलील रख रहे हैं। बता दें बीते साल 14 दिसंबर के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर सरकार को क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में दो पुनर्विचार याचिका दायर की गईं। पहली याचिका केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण ने दायर की है। वहीं दूसरी याचिका को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दायर किया है। कोर्ट में राफेल को लेकर उनके फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि याचिकाकर्ता ने राफेल सौदे पर जिन दस्तावेजों पर भरोसा किया है वे गोपनीय हैं और ये आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन हैं। प्रशांत भूषण जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रहे हैं, वे रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं। प्रधान न्यायाधीश ने अटॉर्नी जनरल से भोजनावकाश के बाद यह बताने को कहा कि राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेजों के चोरी होने पर क्या कार्रवाई की गई? उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण को सुनने का यह अर्थ नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदे के दस्तावेजों को रिकॉर्ड में ले रहा है। राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी होने के मामले की जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि रक्षा मंक्षालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए हैं। इसकी जांच चल रही है। हम रक्षा खरीद, जिसमें राज्य की सुरक्षा शामिल है, उससे निपट रहे हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है।Attorney General , KK Venugopal told Supreme Court that certain documents were stolen from the Defence Ministry either by public servants and an investigation is pending.
We are dealing with defence purchases which involve security of the state. It is a very sensitive case.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाईकोर्ट ने डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल को ये संपत्ति बेचने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने आम्रपाली के सीएमडी और निदेशकों को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ना उनके खिलाफ आपराधिक केस शुरू किए जाएं.
Read more »
राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मार्च को होगी सुनवाईCJI रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच सुनवाई करेगी. आपको बता दें कि पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई खुली अदालत में होगी.
Read more »
राम मंदिर मामले और राफेल पर कल सुप्रीम कोर्ट करेगा अहम सुनवाईसुप्रीम कोर्ट राफेल को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर 6 मार्च को सुनवाई करेगा.
Read more »
राफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईRafale Deal बहुचर्चित राफेल विमान सौदा आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के दर पर पहुंचा है. बीते दिनों SC ने जो इस मुद्दे पर फैसला सुनाया था उसपर कई पुनर्विचार याचिका दायर की गई थीं.
Read more »
अयोध्या विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, जानें इस विवाद में कब क्या हुआ– News18 हिंदीTime Line of Ayodhya Babri issue, News in Hindi, Hindi News, अयोध्या में राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद अब का नहीं, बल्कि सदियों पुराना है.
Read more »
LIVE: अयोध्या मामले में मध्यस्थता हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला थोड़ी देर में...हिंदू और मुस्लिम पक्षकारो का कहना था कि पहले भी अदालत की पहल पर इस तरह से विवाद को सुलझाने की कोशिश नाकामयाब हो चुकी है.
Read more »
मध्यस्थता से सुलझाओ अयोध्या विवाद, SC में सुनवाई की 10 बड़ी बातेंअयोध्या में मस्जिद और मंदिर के मामले की सुनवाई कर रही संविधान पीठ ने कहा कि यह विवाद दो धर्मों की पूजा अर्चना से जुड़ा हुआ है. लिहाजा इसे कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ के जरिये सुलझाने की पहल की जानी चाहिए.
Read more »
supreme court hearing on ayodhya case and rafale verdict - अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रक्षा मंत्रालय से कुछ दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए थे। हम रक्षा खरीद जिसमें राज्य की सुरक्षा शामिल है, उससे निपट रहे हैं। यह बहुत ही | Navbharat Timesसुप्रीम कोर्ट राफेल मामले में रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई कर रहा है। इससे पहले अयोध्या मामले में हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से मेडिएशन के लिए पैनल के नाम सुझाने को कहा है। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Read more »
