Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट

Fuel Prices News

Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट
Lpg CrisisPetrolDiesel
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल

राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green की कीमत में करीब 1.

50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। XP100 पेट्रोल क्यों खास है? XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है। पहले भी बढ़ चुके हैं दाम इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने प्रीमियम ईंधन की कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और युद्ध के कारण बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे मुख्य कारण हैं। एलपीजी सिलेंडर में तेज बढ़ोतरी सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। इसकी कीमत 1,768.50 रुपये से बढ़कर 2,078.50 रुपये पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 मार्च के बाद तीसरी और 1 जनवरी 2026 के बाद पांचवीं बार हुई है। जेट फ्यूल रिकॉर्ड स्तर पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। दिल्ली में एटीएफ का रेट बढ़कर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर था। यानी कीमतें दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान कीमतें करीब 1.1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंची थीं। 1 मार्च को भी जेट फ्यूल की कीमतों में 5.7% की बढ़ोतरी की गई थी, जो मौजूदा तेजी की शुरुआत मानी जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Lpg Crisis Petrol Diesel West Asia Tension Strait Of Hormuz Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News ईंधन की कीमतें एलपीजी संकट पेट्रोल डीजल पश्चिम एशिया में तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Diesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा... US-Iran युद्ध का बुरा असर, इन देशों में मचा हाहाकारDiesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा... US-Iran युद्ध का बुरा असर, इन देशों में मचा हाहाकारGlobal Fuel Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगाई हुई है. एशियाई देशों के साथ ही ये यूरोप में भी देखने को मिला है. खासतौर पर डीजल के दाम युद्ध के बाद 81% तक उछल गए हैं.
Read more »

MG Motor Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानें कितने बढ़ जाएगी कारों की कीमतMG Motor Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानें कितने बढ़ जाएगी कारों की कीमतMG Motors Price Hike: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। यह नई कीमतें 1 अप्रैस 2026 से कंपनी की सभी गाडियों पर लागू हो जाएंगी।
Read more »

बेस मॉडल में भी धांसू फीचर्स, नई Apache लॉन्च, कीमत है इतनीबेस मॉडल में भी धांसू फीचर्स, नई Apache लॉन्च, कीमत है इतनीटीवीएस मोटर कंपनी ने आज अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Apache RTR 160 4V का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है.
Read more »

Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!Gold Silver Price Hike Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादी के सीजन की शुरुआत, कमजोर रुपया और वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख को इसका मुख्य कारण बताया गया है।
Read more »

APM Gas Price Hike: सरकार का बड़ा कदम, ऐसी गैस के बढ़ाए दाम, इसका मतलबAPM Gas Price Hike: सरकार का बड़ा कदम, ऐसी गैस के बढ़ाए दाम, इसका मतलबAPM Gas Price Hike: देश में एलपीजी की किल्‍लत के बीच सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने एपीएम गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एपीएम पुराने गैस क्षेत्रों से उत्‍पादित होती है। इसकी कीमतें सरकार तय करती है। इसकी कीमतें 6.
Read more »

Gas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलावGas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलावपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:23