फिर चर्चा में IAS बहनें: आखिर क्यों हुआ रिया और टीना डाबी का ट्रांसफर, जानिए क्या मिली नई जिम्मेदारी

Tina Dabi Transfer News

फिर चर्चा में IAS बहनें: आखिर क्यों हुआ रिया और टीना डाबी का ट्रांसफर, जानिए क्या मिली नई जिम्मेदारी
Ria Dabi PostingRajasthan IAS Transfer ListIAS Reshuffle Rajasthan
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले के बीच टीना डाबी और रिया डाबी फिर चर्चा में हैं. टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं.

राजस्थान की नौकरशाही में हुए बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर दो नाम सुर्खियों में हैं. टीना डाबी और रिया डाबी . सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन दोनों बहनों के नए पदों को लेकर हो रही है.

और पढ़ेंटीना डाबी को बाड़मेर कलेक्टर के पद से हटाकर टोंक का कलेक्टर बनाया गया है. बाड़मेर, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सख्ती और जमीनी काम के जरिए पहचान बनाई, वहां से अब उन्हें ऐसे जिले में भेजा गया है जो राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है. टोंक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि टीना डाबी की तैनाती को सिर्फ एक सामान्य ट्रांसफर नहीं, बल्कि रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा सकता है. आधिकारिक तौर पर इसे रूटीन प्रशासनिक फेरबदल बताया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह बदलाव कई कारणों का मिश्रण है. बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिले में काम करने के बाद अब टीना डाबी को एक ऐसे जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जहां सामाजिक समीकरण और राजनीतिक गतिविधियां ज्यादा जटिल हैं. Advertisement रिया डाबी को सीएम ऑफिस में एंट्रीदूसरी ओर, रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है. यह पद किसी भी अधिकारी के करियर में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां से सीधे सरकार के शीर्ष स्तर पर काम करने का मौका मिलता है. सीएम ऑफिस में तैनाती का मतलब है कि अधिकारी नीतिगत फैसलों, फाइलों की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय में सीधे भूमिका निभाएगा. रिया डाबी की इस पोस्टिंग को सरकार का भरोसा भी माना जा रहा है. मुख्यमंत्री सचिवालय राज्य की प्रशासनिक मशीनरी का सबसे अहम केंद्र होता है. यहां पर काम करने वाले अधिकारियों को हर विभाग की जानकारी रखनी होती है और फैसलों के क्रियान्वयन पर नजर रखनी होती है.और किसको क्या मिली जिम्मेदारी जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है. जयपुर में संदेश नायक को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टोंक की जिम्मेदारी टीना डाबी को सौंपी गई है. उदयपुर में गौरव अग्रवाल और बीकानेर में निशांत जैन को तैनात किया गया है. करौली में अक्षय गोदारा और जोधपुर में आलोक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है. जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, बाड़मेर में चिनमयी गोपाल, प्रतापगढ़ में शुभम चौधरी और सीकर में आशीष मोदी को कलेक्टर बनाया गया है. फलौदी में अंकित कुमार सिंह और बारां में बाल मुकुंद असावा को पोस्टिंग मिली है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ria Dabi Posting Rajasthan IAS Transfer List IAS Reshuffle Rajasthan Tonk Collector Tina Dabi CM Office Secretary Ria Dabi Rajasthan Bureaucracy News IAS Officers Transfer India Government Reshuffle Rajasthan Administrative Changes Rajasthan राजस्थान राजस्थान आईएएस ट्रांसफर टीना डाबी रिया डाबी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टजम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »

यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामयूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामIAS Rinku Singh Resigns: रिंकू सिंह राही का कहना है कि उन्होंने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि समानांतर व्यवस्था के कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था.
Read more »

कौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाकौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उनका यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी जिंदगी की कहानी भी रही है.
Read more »

पिता चलाते थे आटा चक्की, बेटा बन गया IAS, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह की कहानीपिता चलाते थे आटा चक्की, बेटा बन गया IAS, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह की कहानीरिंकू सिंह राही ने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं था. साधारण परिवार से आने वाले राही ने पीसीएस से करियर शुरू कर 2021 में आईएएस बने. शाहजहांपुर में उनका उठक-बैठक वाला वीडियो वायरल हुआ था.
Read more »

IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवालIAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवालआईएएस रिंकू सिंह राही ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और प्रशासनिक व्यवस्था में एक समानांतर सिस्टम चल रहा है।
Read more »

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer News: राजस्थान में आधी रात के आसपास बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 65 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर और फलौदी समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:56:48