जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 70 साल की उम्र पार कर चुकीं दादी का हाइवे पर कार चलाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इन दादी का नाम विद्या कौर है, जो एक रिटायर्ड टीचर हैं. हाइवे पर बेखौफ ड्राइविंग करने वाली दादी कहती हैं कि ड्राइविंग उनके लिए जरूरत नहीं, बल्कि खुशी का जरिया भी है.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. यहां 70 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिला विद्या कौर इन दिनों कार ड्राइविंग के कारण चर्चा में हैं.
उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेशनल हाइवे पर कार चलाती नजर आ रही हैं. और पढ़ेंआमतौर पर यह माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ इंसान की शारीरिक क्षमता कम होने लगती है और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं. लेकिन विद्या कौर ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा देखकर हर कोई हैरान है. वायरल वीडियो में वह अपनी मारुति ऑल्टो को सहज तरीके से पूरे कंट्रोल के साथ चला रही हैं.यहां देखें Video...वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्या कौर ट्रैफिक के बीच बिना किसी घबराहट के गाड़ी चला रही हैं. उनके चेहरे पर न कोई डर है और न ही कोई संकोच. वे सहजता से स्टीयरिंग संभालती हैं और आगे बढ़ती हैं. उन्होंने करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नेशनल हाइवे पर कार चलाई.यह भी पढ़ें: 102 साल की उम्र में भी योग सिखाती हैं टीचर! खुद बताया अपनी लंबी उम्र का राज Advertisement विद्या कौर ने ड्राइविंग अपने जीवन के बाद के वर्षों में सीखी. वे एक रिटायर्ड टीचर हैं और साल 2012 में नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कार चलाना सीखा. आज उन्हें ड्राइविंग करते हुए 13 साल से अधिक का समय हो चुका है. वह बताती हैं कि शुरुआत में यह सिर्फ एक जरूरत थी, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके जीवन की खुशी बन गई.विद्या कौर कहती हैं कि उन्हें गाड़ी चलाते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होती. मैं 73 प्लस हूं, लेकिन मुझे ड्राइविंग करते वक्त कोई दिक्कत नहीं आती. प्रैक्टिस मेक्स परफेक्ट- यह बात मेरे साथ बिल्कुल सही बैठती है.वह आगे कहती हैं कि उनका वीडियो वायरल हुआ, अगर लोग खुश हैं तो मुझे उससे भी ज्यादा खुशी है. मैं अक्सर ड्राइव करके अपने रिश्तेदारों से मिलने जाती हूं. पठानकोट, लखनपुर और जम्मू जैसे स्थानों पर भी मैं खुद गाड़ी चलाकर जाती हूं.विद्या कौर कहती हैं कि सकारात्मक सोच और खुशमिजाज रवैया ही अच्छी सेहत का राज है. मैं खुश रहती हूं, इसलिए स्वस्थ भी रहती हूं. मेरी तीन बेटियां हैं, तीनों की शादी हो चुकी है. बेटियां कहती हैं- मम्मी आपके पास जो हुनर है, 4 लोग जानेंगे तो खुश होंगे. बच्चे खुश होते हैं. मैं खुद भी खुश रहती हूं. उसी से मेरी सेहत भी ठीक है. साल 2012 में रिटायर हुए थे, उसके बाद गाड़ी चलाना सीखा. नई गाड़ी ली थी, वही आज तक चला रही हूं. मैं जब गाड़ी चलाती हूं, बहुत खुश होती हूं. बच्चे कहते हैं- मम्मी आप हमेशा ऐसे खुश रहा करो. Advertisement विद्या कौर सड़क सुरक्षा का मैसेज देते हुए कहती हैं कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना बेहद जरूरी है. जो लोग सीट बेल्ट नहीं पहनते, मैं उनसे कहूंगी कि कानून का पालन करें. इससे आपकी और दूसरों की सुरक्षा होती है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उन्हें इंस्पिरेशन बता रहे हैं. विद्या कौर की कहानी यह साबित करती है कि जिंदगी में कुछ नया सीखने और करने की कोई उम्र नहीं होती. अगर इच्छा और आत्मविश्वास हो तो इंसान किसी भी उम्र में अपने सपनों को जी सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
70 Year Old Grandmother Driving Highway Viral Video Vidya Kaur Kathua Viral Video 70 Year Old Woman Driving Vidya Kaur Story Elderly Driving Inspiration Highway Driving Video Jammu Kashmir News Positive Ageing Story Senior Citizen Inspiration Viral Human Interest Story
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेतिया में होटल में छापेमारी, 73 कमर्शियल गैस सिलिंडर जब्तएलपीजी गैस की कमी और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हुई इस कार्रवाई में 73 खाली कमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
Read more »
Saharsa District News: 73 वर्ष का हुआ सहरसा, अभी भी नहीं मिले कई सवालों के जवाबसहरसा जिला 1 अप्रैल 2026 को अपना 73वां वर्षगांठ मनाएगा। 1954 में स्थापित इस जिले ने विकास के कई आयाम देखे हैं, जैसे पुल निर्माण और बिजली पहुंचना। हालांकि, कुसहा त्रासदी का प्रभाव, अधूरे विश्वविद्यालय परियोजनाएं, मेडिकल कॉलेज का अभाव, औद्योगिक पिछड़ापन और पलायन जैसी गंभीर समस्याएं आज भी बनी हुई...
Read more »
अजीत वाडेकर की कप्तानी का कमाल... जब विदेशी धरती पर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीतअजीत लक्ष्मण वाडेकर भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों में से एक थे, जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत को जीत के यादगार पल दिए. 1970-71 में वेस्टइंडीज में भारत की पहली टेस्ट जीत और 1-0 से सीरीज जीत, 1971 में इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत और 1972-73 में इंग्लैंड में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत, वाडेकर की कप्तानी की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं.
Read more »
